मनोरंजनUlhas Kamathe Latest News, Updates in Hindi | उल्हास कामटे के समाचार और अपडेट
उल्हास कामटे (Ulhas Kamathe) सोशल मीडिया के चर्चित फूड इंफ्लुएंसर हैं. उन्हें इंटरनेट पर 'चिकन लेग पीस' वाले नाम से भी जाना जाता है. वह अपने खास अंदाज में नॉनवेज खाना खाते हुए वीडियो बनाते हैं. उनके वीडियो में खासतौर पर चिकन और मटन से जुड़े व्यंजन देखने को मिलते हैं. खाने के प्रति उनका उत्साह और वीडियो पेश करने का अलग अंदाज उन्हें सोशल मीडिया पर पहचान दिलाने में काम आया है.नवंबर 2026 में उल्हास कामटे उस समय चर्चा में आ गए, जब सोशल मीडिया पर उनके अस्पताल में भर्ती होने का एक वीडियो वायरल हुआ. इसके साथ ही उनके हार्ट अटैक और मौत की खबरें भी फैलने लगीं. बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर इन खबरों को गलत बताया. उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह ठीक हैं.उल्हास के मुताबिक, वायरल वीडियो फिल्म 'झाड़-फूंक' के प्रीमियर के दौरान का था. हॉरर फिल्म देखने के बाद उन्हें एंग्जाइटी अटैक आया था और वह बेहोश हो गए थे. इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद कुछ समय में छुट्टी दे दी गई. इस तरह उनकी मौत की खबरें महज अफवाह साबित हुईं. 
02-11-2026 02:55:47