जनता की आवाज़
Reporter Login
मनोरंजन

CID की अंशा सैयद ने बताया 13 साल से क्यों हैं सिंगल! नहीं की शादी, कहा- औरतों को लगता है मैं उनका पति छीन लूंगी

02-11-2026 02:52:48

CID की अंशा सैयद ने बताया 13 साल से क्यों हैं सिंगल! नहीं की शादी, कहा- औरतों को लगता है मैं उनका पति छीन लूंगी
अंशा सैयद ने क्यों नहीं की शादी मिलेनियल्स के लिए CID एक खास याद है। यह सिर्फ एक शो नहीं है, बल्कि हमारी जिंदगी का एक यादगार दौर है, जब दया को दरवाजे तोड़ते हुए या डॉ. आर. पी. सालुंखे को फॉरेंसिक जांच करते हुए देखकर हमारा पूरा दिन बन जाता था। शो की कास्ट से हर किसी का अलग फैनबेस है। CID की टीम में एक खूबसूरत एक्ट्रेस अंशा सैयद भी थीं, जिन्होंने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सवालों के जवाब दिए हैं। अंशा सैयद ने अपने डेटिंग से लेकर इसका भी जवाब दिया कि अब तक शादी क्यों नहीं की। साथ ही, उन्होंने बताया कि वो कौन सा धर्म फॉलो करती हैं क्योंकि उनके माता-पिता दोनों अलग-अलग धर्म से हैं। औरतों को अंशा से लगता है डर सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में अंशा सैयद ने कहा, 'मैं कुछ लड़कों से मेरे परिवार के जरिए मिली। लेकिन कहीं बात नहीं बनी। मैं 13 साल पहले लास्ट रिलेशनशिप में थी। कोई सिचुएशनशिप और वन नाइट स्टैंड भी नहीं हुआ।' अंशा का कहना है कि जब वह सिंगल थीं, तो कई विवाहित महिलाएं उन्हें अपने पति के लिए एक 'खतरा' समझती थीं, क्योंकि उन्हें लगता था कि वह उनके पतियों को फंसा लेंगी। क्यों खत्म हुआ रिश्ता! अपना लास्ट रिश्ता खत्म होने के बारे में अंशा ने कहा, 'तीन साल जिस रिश्ते में थी वो क्यों खत्म हुआ! उस आदमी के साथ बहुत सीरियस थी मैं। वो किसी और को भी डेट कर रहा था। फेसबुक पर मैंने उसकी दूसरी लड़की के साथ चैट पढ़ ली थी।' अंशा सैयद के माता-पिता अलग-अलग धर्म से अंशा सैयद ने बताया कि उनके पेरेंट्स को अलग धर्मों से हैं और दोनों की इंटरफेथ मैरिज हुई थी। वो बोलीं, 'मैं बचपन से नाना-नानी के साथ रही हूं, तो मेरा झुकाव उनके लिए ज्यादा है। जब मेरे मम्मी-पापा की शादी हुई, तो दोनों अपने-अपने रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधे। मम्मी-पापा ने निकाह भी किया और शादी भी। मैं नमाज भी पढ़ती हूं, पूजा भी करती हूं। हम ईद में खीर बनाते हैं और दिवाली पर पूजा भी करते हैं। हम नवरात्रि में गरबा करते थे। गणपति में गणपति की पूजा करते हैं।' 'पापनाशम' की घोषणा 22 सितंबर को दयानंद ने इंस्टाग्राम पर नए शो की घोषणा की। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसमें पूरी कास्ट नजर आ रही थी और उन्होंने नए शो के बारे में बताया। वीडियो की शुरुआत शिवाजी साटम के इन शब्दों से होती है, 'जिस दिन का आप सभी को इंतज़ार था, वह आ गया है! हमने मंगलौर, उडुपी में अपने नए शो की शूटिंग शुरू कर दी है।' CID की टीम 'पापनाशम' में इसके बाद आदित्य श्रीवास्तव दर्शकों को शो के जॉनर के बारे में बताते हैं। ' CID ' में इंस्पेक्टर पूर्वी का किरदार निभाने वालीं अंशा सैयद भी 'पापनाशम' का हिस्सा हैं। शो के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'कृपया हमें अपना वही प्यार और समर्थन दें, जो आप हमेशा देते आए हैं।' 'CID' में इंस्पेक्टर सचिन और पंकज का किरदार निभाने वाले ऋषिकेश पांडे और अजय नागरथ भी इस नए शो का हिस्सा हैं। 'पापनाशम' की शूटिंग हो चुकी है शुरू शो की शूटिंग उडुपी में शुरू हो चुकी है। शिवाजी साटम, आदित्य श्रीवास्तव, दयानंद शेट्टी , अंशा सैयद और अजय नागरथ ने टेलीविजन पर क्राइम इन्वेस्टिगेशन (अपराध जांच) की पहचान बनने में कई साल बिताए हैं। इन्हें फिर से एक साथ देखकर, उस मशहूर सीरीज और उसके यादगार किरदारों की यादें ताजा होना तय है। लेखक के बारे में कनिका सिंह कनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की 'एंटरटेनमेंट' (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है। बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है। विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना। पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। ... और पढ़ें

स्रोत
Navbharat Times
लेखक: Kanika Singh, कनिका सिंह

संबंधित खबरें

हुमा कुरैशी की 'महारानी 5' की शूटिंग पूरी, जानें कब रिलीज होगी यह पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज
मनोरंजन

हुमा कुरैशी की 'महारानी 5' की शूटिंग पूरी, जानें कब रिलीज होगी यह पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज

हुमा कुरैशी अभिनीत चर्चित पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज 'महारानी' के पांचवें सीजन को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इस बहुप्रतीक्षित सीरीज की शूटिंग पूरी कर ली है। रानी भारती...

02-11-2026 05:46:15
स्रोत
रणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव मल्होत्रा की एंट्री, फिल्म में यश के युवा रावण का किरदार निभाएंगे
मनोरंजन

रणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव मल्होत्रा की एंट्री, फिल्म में यश के युवा रावण का किरदार निभाएंगे

फिल्म 'रामायण' में युवा रावण का किरदार निर्माता नमित मल्होत्रा के बेटे राघव मल्होत्रा निभा रहे हैं। यश से मिलती शारीरिक बनावट के कारण उन्हें चुना गया। हुरुन सूची के मुताबिक, नमित के पिता और परिवार की संपत्ति...

02-11-2026 05:46:12
स्रोत
सोनू निगम का पहला भोजपुरी छठ गीत बना था लोगों की पसंद, पवन सिंह और खुशबू सिंह ने भी जमाया रंग
मनोरंजन

सोनू निगम का पहला भोजपुरी छठ गीत बना था लोगों की पसंद, पवन सिंह और खुशबू सिंह ने भी जमाया रंग

Sonu Nigam First Bhojpuri Song: फेमस सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सिनेमा में अपने पहले छठ गीत 'चल भउजी हाली हाली' में पावरस्टार पवन सिंह के साथ अपनी जादुई आवाज का अनूठा संगम पेश किया है।

02-11-2026 05:46:10
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें