जनता की आवाज़Reporter Login
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

02-11-2026 08:47:32 • Ankit Kumar Katiyar •

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
8th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) ने ...और पढ़ें AIRF का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आठवें वेतन आयोग के सामने अपना पक्ष रखने पहुंचा। HighLights AIRF ने आठवें वेतन आयोग से दो घंटे की बैठक की। रेलवे कर्मचारियों के लिए रिस्क और हार्डशिप अलाउंस की मांग। अद्वितीय कार्य परिस्थितियों, महिला कर्मचारियों के मुद्दों पर भी चर्चा। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन और इसके टर्म ऑफ रेफरेंस को जारी हुए एक साल पूरा हो चुका है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आयोग अपनी फाइनल रिपोर्ट कब सौंपेगा, क्योंकि तय समय के अनुसार यह रिपोर्ट 18 महीने में सरकार को सौंपी जानी है। देश भर के करोड़ों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स अपनी बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, आठवें वेतन आयोग की तरफ से जमीनी स्तर पर विभिन्न विभागों और संगठनों के साथ बैठकों का दौर तेजी से चल रहा है। इसी सिलसिले में देश के सबसे बड़े रेलवे कर्मचारी संगठन ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (AIRF) ने आठवें वेतन आयोग के साथ एक बेहद अहम और हाई-लेवल मीटिंग की है, जिसमें कर्मचारियों के वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों को सुधारने के लिए जोरदार और मजबूत दावेदारी पेश की गई है। दो घंटे तक चली हाई लेवल मीटिंग AIRF का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल आठवें वेतन आयोग के सामने अपना पक्ष रखने पहुंचा। यह बैठक आयोग की अध्यक्ष, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) रंजना प्रकाश देशाई, सदस्य प्रो. पुलक घोष और सदस्य-सचिव पंकज जैन की मौजूदगी में हुई। लगभग दो घंटे तक चली इस लंबी और महत्वपूर्ण बैठक में रेलवे कर्मचारियों की अनूठी कार्यशैली, सुरक्षा के मुद्दों और उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। दूसरे विभागों से अलग है रेलवे का काम बैठक की शुरुआत में AIRF के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा और अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने आयोग के सामने यह बात जोर देकर रखी कि भारतीय रेलवे का कामकाज केंद्र सरकार के किसी भी अन्य विभाग से बिल्कुल अलग और अनूठा है। रेलवे कर्मचारी साल के 365 दिन और 24 घंटे, यानी सातों दिन चौबीसों घंटे बिना रुके देश की सेवा में लगे रहते हैं। चाहे कड़ाके की ठंड हो, चिलचिलाती धूप हो या भारी बारिश, वे हर मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में मुस्तैद रहते हैं।" देश में जब भी कोई प्राकृतिक आपदा, महामारी या युद्ध जैसे हालात पैदा होते हैं, तो रेलवे और उसके कर्मचारी सबसे आगे आकर देश की दूसरी रक्षा पंक्ति (Second Line of Defence) की भूमिका निभाते हैं। संगठन ने आयोग को बताया कि रेलवे में लगातार आधुनिकीकरण हो रहा है और यहां काम करने वाला हर कर्मचारी स्किल्ड है, जो भारी-भरकम एसेट्स का रखरखाव और संचालन करता है। इसलिए वे उच्च वेतनमान के पूरे हकदार हैं। रिस्क और हार्डशिप अलाउंस की मांग फेडरेशन ने आयोग के सामने इस कड़वी सच्चाई को रखा कि ड्यूटी के दौरान कई बार रेलवे कर्मचारियों को गंभीर दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है और कई कर्मचारियों को अपनी जान तक गंवानी पड़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए, AIRF ने मांग की है कि रेलवे के प्रत्येक श्रेणी के कर्मचारियों को रिस्क एंड हार्डशिप अलाउंस (Risk & Hardship Allowance), खतरनाक ड्यूटी भत्ता, हिल अलाउंस और ड्रेस अलाउंस जैसे विशेष भत्ते मिलने चाहिए। विभिन्न श्रेणियों की प्रमुख मांगें लोको और ट्रैफिक रनिंग स्टाफ: बैठक में लोको पायलट और ट्रैफिक रनिंग स्टाफ के काम के बेहद कठिन और लंबे घंटों के साथ-साथ उनकी सुरक्षा से जुड़े जोखिमों को प्रमुखता से उठाया गया। ट्रैक मेंटेनर और पीडब्ल्यू स्टाफ: ट्रैक मेंटेनर्स के काम को बेहद जोखिमभरा और कड़ा बताते हुए मांग की गई कि उनकी तकनीकी दक्षता को देखते हुए उन्हें अन्य इंजीनियरिंग विभागों के तकनीशियनों के समान दर्जा दिया जाए। इसके अलावा गेटमैन, की-मैन और पेट्रोलमैन के लिए विशेष भत्ते तय करने की मांग भी पुरजोर तरीके से रखी गई। टेक्नीशियन वर्ग: रेलवे के सभी इंजीनियरिंग डिसिप्लिन के तकनीशियनों के लिए बेहतर पे-स्केल की मांग की गई। साथ ही, करियर में पदोन्नति के अवसरों को आसान बनाने के लिए बीच के कुछ वेतनमानों को आपस में मिलाने (Merger) का सुझाव दिया गया। महिला कर्मचारियों की समस्याओं पर भी चर्चा इस बैठक का एक खास पहलू यह रहा कि इसमें महिला कर्मचारियों के मुद्दों को भी मजबूती से उठाया गया। महिला प्रतिनिधियों ने महिला लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर और ट्रैक मेंटेनर्स को ड्यूटी के दौरान आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों के बारे में आयोग को बताया। बताया जा रहा है कि आयोग की अध्यक्ष ने इन सभी बातों को बेहद गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख दिखाया। बैठक के बाद AIRF ने इसे बेहद सफल करार दिया है। संगठन को पूरी उम्मीद है कि आठवां वेतन आयोग रेलवे कर्मचारियों के वेतन, भत्तों और सुविधाओं का निर्धारण करते समय इन सभी महत्वपूर्ण और जायज मांगों को अपनी रिपोर्ट में जरूर शामिल करेगा।

संबंधित खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32

ताज़ा खबरें

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू