जनता की आवाज़Reporter Login
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

02-11-2026 08:47:33 • @AajTak •

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
यूरोप के सुपरमार्केट में अब साइबर हमलावर फ्रिज और फ्रीजर को निशाना बना रहे हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में कई स्टोर के कूलिंग सिस्टम में अचानक गड़बड़ी सामने आई है. कुछ जगहों पर फ्रिज और फ्रीजर का तापमान बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. कंपनियों ने इसे साइबर हमले से जुड़ा मामला बताया है. इससे पहले फ्रांस में भी इसी तरह का हमला हुआ था, जहां सैकड़ों सुपरमार्केट के कूलिंग सिस्टम पर हैकर्स ने कब्जा कर लिया था. सोमवार को बेल्जियम और लक्जमबर्ग में सुपरमार्केट चलाने वाली कंपनियों अहोल्ड डेलहाइज और कोलरुइट ने बताया कि रात के दौरान हुए एक आईटी हमले से दर्जनों स्टोर के फ्रिज और फ्रीजर प्रभावित हुए. डेलहाइज की प्रवक्ता सारा डी मिस्टर के मुताबिक, कंपनी को कूलिंग सिस्टम में तापमान बढ़ने का पता चला और अब इसकी जांच की जा रही है. यह भी पढ़ें: फ्रीजर में साइबर अटैक से फ्रांस में हाहाकार, सुपरमार्केट के फ्रिज बने ओवन, 50°C तक पहुंचा टेंपरेचर सम्बंधित ख़बरें बेल्जियम की रेफ्रिजरेशन कंपनी सबकोबेल के सीईओ स्टीफन मोएलन्स ने बेल्गा न्यूज एजेंसी को बताया कि यह साइबर हमला था. हमलावरों ने कूलिंग यूनिट के इवेपोरेटर को डीफ्रॉस्ट मोड में डाल दिया था. वहीं, कोलरुइट ग्रुप के प्रवक्ता ने बताया कि उसके पांच स्टोर के फ्रिज सिस्टम पर हमला हुआ. स्वीडन में भी फ्रिज का तापमान 50 डिग्री पहुंचा स्वीडन में भी सुपरमार्केट के कूलिंग सिस्टम को निशाना बनाया गया. देश के नेशनल साइबर सिक्योरिटी सेंटर के प्रमुख जॉन बिलॉव ने बताया कि उनका सेंटर किराना स्टोर के रेफ्रिजरेशन सिस्टम से जुड़े कई मामलों की जांच कर रहा है. स्वीडन के एक ICA स्टोर ने सोशल मीडिया पर बताया कि रात में उसके फ्रिज और फ्रीजर का तापमान हैक करके 50 डिग्री सेल्सियस कर दिया गया था. हालांकि, बाद में स्टोर दोबारा खोल दिया गया. स्टॉकहोम के एक अन्य ICA स्टोर में सूचना लगाई गई कि साइबर हमले के कारण उसके सभी फ्रीजर खराब हो गए हैं. स्टोर के सेल्स मैनेजर के मुताबिक, हमला रात करीब 2 बजे हुआ और सुबह 5:30 बजे इसका पता चला. स्वीडन की सुपरमार्केट चेन Coop ने भी बताया कि उसके छह स्टोर इसी तरह के हमले से प्रभावित हुए हैं. यह भी पढ़ें: सुपरमार्केट के कूड़ेदान से खाना निकालकर खाती है महिला, 4 साल से बचा रही राशन का पैसा यूरोप में यह कोई पहला मामला नहीं है. पिछले महीने फ्रांस में हैकर्स ने सैकड़ों सुपरमार्केट के कूलिंग सिस्टम पर कब्जा कर लिया था. पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने फ्रिज और फ्रीजर का तापमान बढ़ाकर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा दिया था. इससे आग लगने और खाने-पीने की चीजें खराब होने की घटनाएं हुई थीं. एस्टोनिया की एक सुपरमार्केट चेन भी इस हमले की चपेट में आई. टेक्नोलॉजी सप्लायर किटमैन कोल्डटेक के सीईओ जैन मुत्सो ने बताया कि सोमवार सुबह एक स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान 50 डिग्री कर दिया गया था. हालांकि, उन्होंने प्रभावित सुपरमार्केट का नाम नहीं बताया. साइबर सिक्योरिटी सेंटर के प्रमुख जॉन बिलॉव ने कहा कि स्वीडन में कई ऐसे डिवाइस सामने आए हैं, जिन्हें दूर से कंट्रोल किया जा सकता है और जिनके सॉफ्टवेयर को अपडेट करने की जरूरत है. फ्रिज, हीटिंग सिस्टम, सिक्योरिटी कैमरे और अलार्म नेटवर्क जैसे उपकरणों के इंटरनेट से जुड़ने के कारण अब साइबर अपराधियों के लिए इन्हें निशाना बनाना आसान हो गया है. फिलहाल इन हमलों के पीछे किसका हाथ है, यह साफ नहीं है. किसी ने भी इनकी जिम्मेदारी नहीं ली है. ---- समाप्त ----

संबंधित खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32

ताज़ा खबरें

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू