इंडिया ए की टीम का ऐलान नई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए युवा और विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। वहीं, दो आईपीएल ट्रॉफी में शानदार कप्तानी व प्रदर्शन से प्रभाव छोड़ने वाले रजत पाटीदार को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है जिससे टीम के मध्यक्रम और नेतृत्व को काफी अनुभव मिलेगा। स्टार खिलाड़ियों से भरी है टीम टीम के बल्लेबाजी आक्रमण में अनुभव और युवा ऊर्जा का बेहतरीन मेल देखने को मिलता है। टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा और रिकॉर्ड बनाने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं जो पावरप्ले में किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने का दम रखते हैं। वहीं मध्यक्रम में विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र और खतरनाक फिनिशर रिंकू सिंह के साथ सूर्यांश शेडगे मौजूद हैं जो अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाकर मैच का रुख पलटने में माहिर हैं। ये ऑलराउंडर भी टीम में शामिल ऑलराउंडर्स के विभाग में टीम मैनेजमेंट ने विविधता पर खास ध्यान दिया है। शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे और तनुष कोटियन को टीम में शामिल किया गया है। ये ऑलराउंडर न केवल मध्यक्रम में रन बनाने में सक्षम हैं, बल्कि कतर की स्पिन-अनुकूल परिस्थितियों में अपनी सटीक गेंदबाजी से विरोधी टीमों पर लगाम कसने का काम करेंगे। इनकी मौजूदगी से कप्तान तिलक वर्मा को गेंदबाजी में कई बेहतरीन विकल्प मिलेंगे। हर्षित राणा की टीम में एंट्री तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान युवा और प्रभावशाली गेंदबाजों के हाथों में सौंपी गई है। हाल के दिनों में अपनी रफ्तार से छाप छोड़ने वाले हर्षित राणा तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे, जबकि प्रिंस यादव और अरशद खान उनका साथ निभाते नजर आएंगे। यह तेज गेंदबाजी तिकड़ी शुरुआती ओवरों में नई गेंद से स्विंग कराने के साथ-साथ डेथ ओवरों में अपनी विविधता से विकेट निकालने की पूरी काबिलियत रखती है। पाकिस्तान और नेपाल से सामना भारत ए को ग्रुप बी में पाकिस्तान ए, नेपाल और यूएई के साथ रखा गया है, जहां टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी। इसके बाद 22 नवंबर को बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबला खेला जाएगा। भारत ए की पूरी टीम: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र [विकेटकीपर], सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान लेखक के बारे में दीपेश शर्मा दीपेश शर्मा वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2021 में 'ज़ी न्यूज़' से अपने करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में अपनी सटीक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन से पहचान बनाई। वे जनवरी 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 4.5 साल का अनुभव है। पत्रकारिता में सक्रिय होने से पहले दीपेश कई खेलों में स्टेट लेवल के खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने बैडमिंटन और ताइक्वांडो में स्टेट लेवल तक प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। विशेषज्ञता: दीपेश शर्मा खास तौर पर खेल की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट, बैडमिंटन, रेसलिंग, एथलेटिक्स, WWE, हॉकी और टेनिस जैसे खेलों की गहरी समझ रखते हैं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वह वीडियो एंकरिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग में निपुण। शिक्षा: मूल रूप से हरियाणा के पलवल के रहने वाले दीपेश ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से बैचेलर में स्नातक किया। उन्होंने साल 2021 में अपनी स्नातक डिग्री पूरी की थी। ... और पढ़ें