तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान Nov 02, 2026 06:50 pm IST लाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा टूर्नामेंट में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी बीसीसीआई ने सोमवार को मेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा कर दी। पुरुषों की सिलेक्शन कमिटी ने 19 नवंबर से कतर के दोहा में शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम चुनी। युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को कप्तानी सौंपी गई है। वह भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को दो बार खिताब जिताने वाले रजत पाटीदार को आगामी टूर्नामेंट के लिए उपकप्तान नियुक्त किया गया है। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा भी शामिल विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा भी स्क्वॉड में शामिल हैं। 15 वर्षीय वैभव ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में दो मैच खेले थे। ताबड़बोड़ बैटिंग के लिए मशहूर अभिषेक भारत की सबसे छोटे फॉर्मेट की टीम का अहम हिस्सा हैं। इंडिया ए को टूर्नामेंट में यूएई, नेपाल और पाकिस्तान ए के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। ग्रुप ए में बांग्लादेश ए, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग, चीन हैं। हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। फाइनल 29 नवंबर को आयोजित होगा। रिंकू सिंह को मौका, हर्षित राणा करेंगे वापसी बल्लेबाज रिंकू सिंह भी राइजिंग स्टार्स एशिया कप में खेलते हुए नजर आएंगे। रिंकू को न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया था। प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र विकेटकीपिंग के ऑप्शन हैं। न्यूजीलैंड में खेलने वाले तेज गेंदबाज प्रिंस यादव दोहा में एक्शन में होंगे। एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के टूर्नामेंट से पेसर हर्षित राणा की भी वापसी होगी, जो इंग्लैंड दौरे के बाद से चोट के कारण बाहर हैं। शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे जैसे खिलाड़ी भी इंडिया ए स्क्वॉड में हैं। राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम: तिलक वर्मा (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), , रजत पाटीदार (उपकप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुश कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान। पिछली बार से काफी बदल गई इंडिया ए टीम आगामी टूर्नामेंट के लिए चुनी गई इंडिया ए टीम में 2025 की तुलना में काफी फेरबदल देखने को मिला है। सिर्फ वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे और हर्ष दुबे को ही 2025 टीम से रिटेन किया गया है। प्रियांश आर्य, अभिषेक पोरेल, आशुतोष शर्मा, नेहाल वढेरा, रमनदीप सिंह, सुयश शर्मा, गुरजपनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, यश ठाकुर और विजयकुमार वैशाख को बाहर किया गया। पिछली बार इस टूर्नामेंट में जीतेश शर्मा कप्तान और नमन धीर उपकप्तान थे। लेखक के बारे में Md.Akram मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है। अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है। विशेषज्ञता: मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़ डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय और पढ़ें