जनता की आवाज़Reporter Login
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

02-11-2026 08:47:32 • Shubham Kumar •

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
Explainers सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल? Published: Mon, 02 Nov 2026 05:58 PM (IST) Updated: Mon, 02 Nov 2026 06:01 PM (IST) अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब ...और पढ़ें अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में भारतीवंशियों का बढ़ता कद। HighLights अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में भारतवंशियों की बढ़ती भागीदारी। रो खन्ना, प्रमिला जयपाल जैसे दिग्गज फिर चुनाव मैदान में। विवेक रामास्वामी जैसे नए चेहरे गवर्नर पद की दौड़ में। डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका की राजनीति में सियासी गर्माहट सातवें आसमान है। इसकी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति के चार साल के कार्यकाल के ठीक बीच में होने वाले मध्यावधि चुनाव है। यह चुनाव कल यानी 3 नवंबर, 2026 को हो रहे हैं। इन चुनावों में अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों पर फैसले होने हैं। इसके इतर इस चुनाव में दिलचस्प बात यह है कि इस बार अमेरिकी राजनीति में भारतवंशियों का दबदबा और प्रभाव पहले से कहीं अधिक मजबूत नजर आ रहा है। कैलिफोर्निया से लेकर वाशिंगटन, टेक्सस, फ्लोरिडा और ओहियो तक, भारतीय मूल के कई जाने-माने चेहरे अमेरिकी कांग्रेस से लेकर गवर्नर और स्थानीय मेयर पद तक की दौड़ में ताल ठोक रहे हैं। ऐसे में अब सवाल है कि कौन-कौन से भारतीय हैं, जो कि अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में हिस्सा ले रहे हैं? उनका राजनीति करियर कैसा रहा है? और सबसे बड़ा सवाल वे कौन सी पार्टी से हैं? अमेरिकी संसद में दोबारा वापसी की जंग लड़ने वाले पुराने दिग्गजों अमेरिकी संसद में पहले से ही अपनी मजबूत पहचान बना चुके कई भारतीय-अमेरिकी नेता इस बार भी चुनाव मैदान में हैं। कैलिफोर्निया से रो खन्ना- डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रगतिशील विंग के बड़े चेहरे रो खन्ना कैलिफोर्निया के 17वें कॉर्डिनेट्स सिलिकॉन वैली के कुछ हिस्सों से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। उनके दादा भारत के एक स्वतंत्रता सेनानी थे जो महात्मा गांधी के साथ जेल में रहे थे। रो खन्ना वर्तमान ट्रंप प्रशासन की नीतियों के मुखर आलोचक माने जाते हैं। वाशिंगटन से प्रमिला जयपाल- चेन्नई में जन्मीं और केरल से ताल्लुक रखने वाली प्रमिला जयपाल वाशिंगटन के 7वें जिले से मैदान में हैं। साल 2020 में वह अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी जाने वाली दूसरी भारतीय-अमेरिकी महिला बनी थीं। हाल ही में भारत में मतदाता सूचियों से नाम हटाने को लेकर उनके बयानों पर भारत सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया भी दी थी, जिससे वह चर्चा में आई थीं। कैलिफोर्निया से डॉ. अमी बेरा- पेशे से डॉक्टर और गुजराती मूल के अमी बेरा कैलिफोर्निया के तीसरे जिले से डेमोक्रेट उम्मीदवार के रूप में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वह कांग्रेस में पहुंचने वाले तीसरे भारतीय-अमेरिकी थे और भारत-अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करने में उन्होंने हमेशा अहम भूमिका निभाई है। सुहास सुब्रमण्यम ने रचा था इतिहास- साल 2024 में वर्जीनिया और पूर्वी तट से कांग्रेस के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बनकर इतिहास रचने वाले सुहास सुब्रमण्यम इस बार भी अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए चुनाव मैदान में हैं। बड़े कार्यकारी पदों और गवर्नरी की रेस में नए और कड़े मुकाबले अच्छा, गौर करने वाली बात यह भी है कि इस बार के चुनावों में केवल सांसद ही नहीं, बल्कि राज्यों के शीर्ष पदों पर भी भारतीय मूल के नेता अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। ओहियो गवर्नर पद के उम्मीदवार विवेक रामास्वामी- रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से विवेक रामस्वैमी ओहियो के गवर्नर पद के लिए मैदान में हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन से उन्होंने मई में प्राइमरी चुनाव जीता था। बायोटेक और फाइनेंस की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले और 'डोगे' (DOGE) विभाग के पूर्व सह-प्रमुख रहे विवेक रामस्वैमी अमेरिका के सबसे चर्चित युवा नेताओं में गिने जाते हैं। न्यू यॉर्क से अटॉर्नी जनरल के लिए सरिता कोमातिरेड्डी- हार्वर्ड से पढ़ीं और पूर्व संघीय अभियोजक रहीं सरिता कोमातिरेड्डी न्यू यॉर्क से अटॉर्नी जनरल पद की रिपब्लिकन उम्मीदवार हैं। उन्होंने अपने करियर में अल कायदा, आईएसआईएस और ड्रग तस्करों के खिलाफ कई हाई-प्रोफाइल मामलों की पैरवी की है। स्थानीय निकाय और अन्य महत्वपूर्ण सीटों पर भारतीय चेहरे लॉस एंजिलिस से मेयर चुनाव के लिए नित्या रमन- हार्वर्ड और एमआईटी से पढ़ीं शहरी योजनाकार (Urban Planner) नित्या रमन लॉस एंजिलिस के मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। वह पहले ही लॉस एंजिलिस सिटी काउंसिल में चुनी जाने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला बनकर इतिहास रच चुकी हैं। टेक्सस से पूजा सेठी और संदीप श्रीवास्तव- टेक्सास विधानसभा चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से पूजा सेठी डिस्टर्ब 47 और व्यवसायी संदीप श्रीवास्तव डिस्टर्ब 66 भी कड़े मुकाबले में हैं। फ्लोरिडा से पिया डंडिया और एरिजोना से अमीश शाह- इसके अलावा फ्लोरिडा से शिक्षा के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहीं पिया डंडिया और एरिजोना के पहले जिले से डेमोक्रेट उम्मीदवार डॉ. अमीश शाह भी इस चुनावी समर के मुख्य आकर्षण हैं। अमेरिकी राजनीति में बदलते समीकरण के मायने भी समझिए गौरतलब है कि ये मध्यावधि चुनाव केवल राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के लिए ही नहीं, बल्कि अमेरिका के भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करने के लिए भी एक बड़ी परीक्षा हैं। इन चुनावों में भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवारों की बढ़ती संख्या यह साबित करती है कि अब अमेरिका में बसे भारतीय सिर्फ डॉक्टर, इंजीनियर या व्यवसायी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे देश की नीति-निर्धारण और सत्ता के सर्वोच्च सिंहासन तक अपनी सीधी पहुंच बना रहे हैं।

संबंधित खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32

ताज़ा खबरें

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू