जनता की आवाज़
Reporter Login
मनोरंजन

'50 बार बदला पुष्पक विमान का डिजाइन-लगी सालों की मेहनत', रामायण पर नितेश तिवारी ने खोला राज

02-11-2026 02:56:28

'50 बार बदला पुष्पक विमान का डिजाइन-लगी सालों की मेहनत', रामायण पर नितेश तिवारी ने खोला राज
रणबीर कपूर की 4000 करोड़ में बन रही फिल्म रामायण एक कितना बड़ा और ग्रैंड प्रोजेक्ट है, इसके बारे में डायरेक्टर नितेश तिवारी ने कुछ राज खोले हैं. हालिया बातचीत में वो बताते हैं कि कैसे उन्होंने फिल्म के कुछ हिस्सों को बनाने के लिए सालों लगा दिए. इसमें से एक जटायु और रावण की लड़ाई का पूरा सीक्वेंस है, जिसका जिक्र डायरेक्टर ने किया. होस्ट सूमा से बातचीत के दौरान, नितेश तिवारी ने फिल्म में दिखाए जाने वाले पुष्पक विमान को तैयार करने में लगी मेहनत के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि फिल्म को बनाने में सबसे ज्यादा समय इसकी कहानी को सही तरीके से तैयार करने में लगा. उनके मुताबिक, टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये थी कि कहानी महर्षि वाल्मीकि की रामायण पर आधारित हो, लेकिन साथ ही रामायण के दूसरे संस्करणों में बताई गई खूबसूरत कहानियों को भी इसमें शामिल किया जा सके. कई सारे संस्करणों को मिलाकर बनाई रामायण सम्बंधित ख़बरें नितेश ने कहा- हमारे देश में रामायण के 300 से ज्यादा अलग-अलग संस्करण मौजूद हैं. इनमें कई छोटी-छोटी और खूबसूरत कहानियां भी हैं. देश के लोग रामायण के हर संस्करण को अपनाते हैं और ये सभी एक-दूसरे के साथ पूरी तरह से मेल खाते हैं. अलग-अलग रामायण में कुछ किरदारों को अलग-अलग तरीके से दिखाया गया है. ऐसे में हमारी कोशिश थी कि हम एक ऐसा वर्जन तैयार करें, जो इस महान कहानी के साथ पूरी तरह न्याय करे. हम चाहते थे कि इसे एक ऐसी फिल्म के रूप में दुनिया के सामने पेश करें, जिस पर हमें गर्व हो. नितेश के मुताबिक, कहानी को कागज पर तैयार करना ही काफी चुनौतीपूर्ण था. इसके बाद असली मुश्किल थी कि जो उन्होंने सोचा है, उसे पर्दे पर उसी तरह कैसे दिखाया जाए. इसके लिए काफी तैयारी करनी पड़ी. किरदारों और फिल्म से जुड़ी दूसरी चीजों को तैयार करने में भी बहुत समय लगा. आधे दशक जितने समय में तैयार हुआ एक एक्शन सीन नितेश तिवारी ने फिल्म के वीएफएक्स पर हुई मेहनत के बारे में भी बताया. उन्होंने खास तौर पर रावण और जटायु के बीच होने वाली लड़ाई का जिक्र किया. डायरेक्टर ने बताया कि इस एक सीन को पूरा करने में ही साढ़े 6 साल लग गए. उन्होंने कहा- बेहतरीन वीएफएक्स तैयार करने में काफी समय लगता है. मैं आपको एक छोटा सा उदाहरण देता हूं, जिससे आपको अंदाजा हो जाएगा कि इस फिल्म को बनाने में कितनी मेहनत लगी है. मैंने पढ़ा है कि रावण और जटायु की लड़ाई देखने में बेहद शानदार लग रही है और पुष्पक विमान भी किसी दूसरी दुनिया की चीज जैसा दिख रहा है. लेकिन क्या आपको पता है कि रावण और जटायु की लड़ाई को पूरा करने में हमें कितना समय लगा? जब मैंने पहली बार आर्टिस्ट्स को इस सीन के बारे में बताया था, उस समय से लेकर इसे पूरा करने तक हमें साढ़े 6 साल लग गए. नितेश की ये बात सुनकर रणबीर कपूर ने भी बताया कि ये सिर्फ एक एक्शन सीन की बात है, जिसे तैयार करने में इतना लंबा समय लगा. डायरेक्टर ने आगे कहा- यह सिर्फ एक एक्शन सीन है. अगर मैं इस पर बात करने बैठ जाऊं कि इसे बिल्कुल शुरुआत से तैयार करने में कितनी मेहनत लगी, तो मैं एक घंटे तक बोल सकता हूं. इस पर हजारों लोगों ने काम किया है. पुष्पक विमान की तैयारी में लगा समय नितेश तिवारी ने आगे बताया कि पुष्पक विमान का फाइनल डिजाइन तैयार करने में ही टीम को करीब दो साल लग गए थे. हालांकि, इसके बाद भी काम खत्म नहीं हुआ. विमान के डिजाइन में बदलाव होने की वजह से रावण और जटायु की लड़ाई वाले सीन को भी दोबारा तैयार करना पड़ा. उन्होंने बताया- पुष्पक विमान का डिजाइन फाइनल करने में हमें करीब दो साल लगे। लेकिन बाद में इसमें कई बदलाव हुए. इसी वजह से रावण और जटायु की लड़ाई को तैयार करने में भी इतना समय लगा. जब हम विमान के पुराने डिजाइन के साथ काम कर रहे थे, तब हमने उसी हिसाब से रावण और जटायु की लड़ाई को कोरियोग्राफ किया था. लेकिन जब हमें पुष्पक विमान का फाइनल डिजाइन पसंद आया, तो वो हमारे पुराने डिजाइन से काफी अलग था. ऐसे में हमें लड़ाई के सीन में भी कई बदलाव करने पड़े. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया, 'अब जटायु यहां से नहीं आ सकता, क्योंकि वहां गुंबद जैसी बनावट तैयार हो गई है. तो फिर हमें सोचना पड़ता है कि अब क्या किया जाए. इस तरह डिजाइन को बेहतर बनाने के लिए बार-बार बदलाव करने पड़ते हैं. नितेश ने बताया कि पुष्पक विमान का फाइनल डिजाइन चुनने से पहले टीम ने इसके करीब 40-50 अलग-अलग डिजाइन तैयार किए थे. उन्होंने कहा- हम ऐसा विमान नहीं बनाना चाहते थे, जिसे देखकर लगे कि आखिर ये उड़ कैसे सकता है. हम चाहते थे कि इसके पीछे कोई वैज्ञानिक आधार हो. हमारा मानना है कि उस दौर में जो भी चीजें होती थीं, उनके पीछे कोई ना कोई विज्ञान जरूर था. पुष्पक विमान को देखकर ऐसा लगना चाहिए कि हां, ये उड़ सकता है. नितेश ने ये भी कहा कि उनकी टीम को अच्छी तरह पता है कि फिल्म में पुष्पक विमान कैसे उड़ता है, कैसे आगे बढ़ता है और उसके अंदर क्या होता है. नितेश तिवारी की बात करें, तो उनकी अभी तक की लगभग सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रही हैं. उनकी आखिरी फिल्म बवाल थी, जो सीधा ओटीटी पर आई. इसमें वरुण धवन और जाह्नवी कपूर थे. अब वो रामायण लेकर आ रहे हैं, जो 5 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है. देखना है कि क्या ऑडियंस को उनकी मेहनत पसंद आएगी? ---- समाप्त ----

स्रोत
AajTak
लेखक: @AajTak

संबंधित खबरें

हुमा कुरैशी की 'महारानी 5' की शूटिंग पूरी, जानें कब रिलीज होगी यह पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज
मनोरंजन

हुमा कुरैशी की 'महारानी 5' की शूटिंग पूरी, जानें कब रिलीज होगी यह पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज

हुमा कुरैशी अभिनीत चर्चित पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज 'महारानी' के पांचवें सीजन को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इस बहुप्रतीक्षित सीरीज की शूटिंग पूरी कर ली है। रानी भारती...

02-11-2026 05:46:15
स्रोत
रणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव मल्होत्रा की एंट्री, फिल्म में यश के युवा रावण का किरदार निभाएंगे
मनोरंजन

रणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव मल्होत्रा की एंट्री, फिल्म में यश के युवा रावण का किरदार निभाएंगे

फिल्म 'रामायण' में युवा रावण का किरदार निर्माता नमित मल्होत्रा के बेटे राघव मल्होत्रा निभा रहे हैं। यश से मिलती शारीरिक बनावट के कारण उन्हें चुना गया। हुरुन सूची के मुताबिक, नमित के पिता और परिवार की संपत्ति...

02-11-2026 05:46:12
स्रोत
सोनू निगम का पहला भोजपुरी छठ गीत बना था लोगों की पसंद, पवन सिंह और खुशबू सिंह ने भी जमाया रंग
मनोरंजन

सोनू निगम का पहला भोजपुरी छठ गीत बना था लोगों की पसंद, पवन सिंह और खुशबू सिंह ने भी जमाया रंग

Sonu Nigam First Bhojpuri Song: फेमस सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सिनेमा में अपने पहले छठ गीत 'चल भउजी हाली हाली' में पावरस्टार पवन सिंह के साथ अपनी जादुई आवाज का अनूठा संगम पेश किया है।

02-11-2026 05:46:10
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें