जनता की आवाज़
Reporter Login
मनोरंजन

61 में भी फिट और यंग दिखते हैं शाहरुख खान, फिटनेस के लिए खाना छोड़ दीं ये 3 सफेद चीजें, Fitness Hindi News

02-11-2026 02:56:30

61 में भी फिट और यंग दिखते हैं शाहरुख खान, फिटनेस के लिए खाना छोड़ दीं ये 3 सफेद चीजें, Fitness Hindi News
Nov 02, 2026 07:18 am IST लाइव हिन्दुस्तान शाहरुख खान 61 साल के हो चुके हैं लेकिन आज भी वह फिट दिखते हैं। उनकी फिटनेस के पीछे सख्त रूटीन, रूल और अनुशासन है। आज किंग के जन्मदिन के दिन जानेंगे कि वह कैसे खुद को फिट रखते हैं। 61 में फिट रहने के लिए शाहरुख खान नहीं खाते ये 3 चीजें बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी फिटनेस और दमदार एक्टिंग देखकर कोई कह नहीं सकता कि वह 61 साल के हो चुके हैं। इस उम्र में लोग अक्सर आराम करने का सोचते हैं, उस उम्र में उनकी फिल्म किंग रिलीज हो रही है। आज भी लोग उन्हें पर्दे पर देखने के लिए बेताब रहते हैं और उनकी तरह फिट बॉडी हर कोई बनाना चाहता है। शाहरुख हर फिल्म के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और उसके हिसाब से अपनी बॉडी को मेंटेन करते हैं, लेकिन कुछ चीजें हैं जो एक्टर कभी नहीं भूलते। शाहरुख खान फिटनेस के लिए अपना रूटीन कभी नहीं स्किप करते और कुछ चीजों को वह डाइट से पूरी तरह से हटा चुके हैं। आइये उनके फिटनेस रूटीन के बारे में जानते हैं। रोजाना करते हैं वर्कआउट शाहरुख खान अपने नियम के पक्के हैं और वह रोजाना एक्सरसाइज करते हैं। अगर कभी देर रात भी उनका शूट खत्म होता है, तो वह करीब 1 घंटा उसके बाद एक्सरसाइज करते हैं। उनका जिम घर पर ही बना हुआ है, तो वह रोजाना वेट और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं। इसके अलावा वह हर दिन अलग एक्सरसाइज करते हैं। वह अपने ट्रेनर के हिसाब से एक्सरसाइज करते हैं और किसी खास रोल के लिए अलग से मेहनत करते हैं। फिटनेस के साथ मेंटल पीस भी जरूरी शाहरुख खान का मानना है कि सिर्फ फिट रहना या फिर बॉडी बना लेना काफी नहीं होता। स्वस्थ रहने के लिए आपका मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहना जरूरी होता है। अगर आप अंदर से खुश नहीं हैं लेकिन बॉडी फिट है, तो उसका कोई फायदा नहीं। इसलिए फिटनेस के साथ मेंटल पीस को भी ध्यान में रखें। घर का बना सादा खाना खाते हैं किंग शाहरुख खान को ज्यादा फैंसी चीजें खाना पसंद नहीं है, वह सादा खाना खाते हैं। उनकी डेली डाइट में ग्रिल्ड चिकन, स्प्राउट्स, ब्रोकली और थोड़ी दाल जरूर होती है। वह दिनभर में सिर्फ 2 ही बार खाना खाते हैं, लंच और डिनर। उसके बीच में स्नैकिंग करना उन्हें पसंद नहीं है। अगर कुछ खाने का मन हुआ तो फल खा लेते हैं। 3 सफेद चीजों से बनाई दूरी शाहरुख खान चावल, चीनी और सफेद ब्रेड कभी नहीं खाते हैं। उनका कहना है कि जो चीजें आपके शरीर को नुकसान पहुंचाए, उसे छोड़ना ही बेहतर ऑप्शन है। इन 3 सफेद चीजों से शरीर में फैट और शुगर की मात्रा बढ़ती है, जो सही नहीं है। इसके अलावा शाहरुख किसी भी तरह की मिठाई नहीं खाते हैं, वह जंक फूड से दूर रहते हैं और शराब नहीं पीते हैं। अनुशासन की बनाता है बेहतर शाहरुख खान हर किसी को यही सीख देते हैं कि अनुशासन ही आपको बेहतर बनाएगा। अगर आप किसी भी चीज को पाना चाहते हैं, तो कंसिस्टेंसी के साथ उसके पीछे लग जाओ और वह चीज आपकी हो जाएगी। अगर आपको फिट बॉडी बनानी है, तो रोजाना मेहनत करनी पड़ेगी। लेखक के बारे में Deepali Srivastava दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है। करियर का सफर दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की। एजुकेशन दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है। पत्रकारिता का उद्देश्य दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें। विशेषज्ञता हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी एंटरटेनमेंट बीट सेलेब्रिटी न्यूज वीडियो स्टोरीज फिल्मों के रिव्यू और पढ़ें See Less

स्रोत
Hindustan
लेखक: Deepali Srivastava, दीपाली श्रीवास्तव

संबंधित खबरें

हुमा कुरैशी की 'महारानी 5' की शूटिंग पूरी, जानें कब रिलीज होगी यह पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज
मनोरंजन

हुमा कुरैशी की 'महारानी 5' की शूटिंग पूरी, जानें कब रिलीज होगी यह पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज

हुमा कुरैशी अभिनीत चर्चित पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज 'महारानी' के पांचवें सीजन को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इस बहुप्रतीक्षित सीरीज की शूटिंग पूरी कर ली है। रानी भारती...

02-11-2026 05:46:15
स्रोत
रणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव मल्होत्रा की एंट्री, फिल्म में यश के युवा रावण का किरदार निभाएंगे
मनोरंजन

रणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव मल्होत्रा की एंट्री, फिल्म में यश के युवा रावण का किरदार निभाएंगे

फिल्म 'रामायण' में युवा रावण का किरदार निर्माता नमित मल्होत्रा के बेटे राघव मल्होत्रा निभा रहे हैं। यश से मिलती शारीरिक बनावट के कारण उन्हें चुना गया। हुरुन सूची के मुताबिक, नमित के पिता और परिवार की संपत्ति...

02-11-2026 05:46:12
स्रोत
सोनू निगम का पहला भोजपुरी छठ गीत बना था लोगों की पसंद, पवन सिंह और खुशबू सिंह ने भी जमाया रंग
मनोरंजन

सोनू निगम का पहला भोजपुरी छठ गीत बना था लोगों की पसंद, पवन सिंह और खुशबू सिंह ने भी जमाया रंग

Sonu Nigam First Bhojpuri Song: फेमस सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सिनेमा में अपने पहले छठ गीत 'चल भउजी हाली हाली' में पावरस्टार पवन सिंह के साथ अपनी जादुई आवाज का अनूठा संगम पेश किया है।

02-11-2026 05:46:10
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें