टीवी सीरियलों की दुनिया में जैसे भगवान राम के रोल में अरुण गोविल फेमस हैं, मां सीता के रोल में दीपिका चिखलिया, ठीक उसी तरह 'देवों के देव महादेव' में मां पार्वती बनीं सोनारिका भदौरिया को लोग टेलिविजन की सबसे खूबसूरत पार्वती मानते हैं। मोहित रैना के साथ 'देवों के देव महादेव' में पार्वती की भूमिका से सोनारिका घर-घर में मशहूर हुईं। इस वक्त एक्ट्रेस अपने ताजा इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं जिसमें उन्होंने कुछ हैरान करने वाली बातें कही हैं। सोनारिका ने अपनी डिलीवरी सी-सेक्शन को लेकर बात की। हाल ही में हॉटरफ्लाई से बातचीत में सोनारिका ने अपने बारे में कई किस्से सुनाए। उन्होंने डिलीवरी को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि पहला सवाल हर कोई यही पूछता है कि नॉर्मल डिलीवरी थी या सी-सेक्शन था। उन्होंने कहा, 'अगर आपकी वजाइनल डिलिवरी है तो आपसे बड़ी सुपरहीरो...क्या फर्क पड़ता है।' सोनारिका बोलीं- कुछ सेकंड के लिए लगा कि मैं मर गई। उन्होंने कहा, 'यही बात है कि क्या फर्क पड़ता है। एक मां जिसका सी सेक्शन हुआ है, क्या उसने 9 महीने बच्चा पेट में नहीं रखा। क्या वो हॉर्मोनल चेंजेज से नहीं गुजरीं, जिससे महिलाएं गुजरती हैं। मेरे फाइनल पुश से ठीक पहले मुझे लगा कि मैं खत्म हो गई। कुछ सेकंड के लिए लगा कि मैं मर गई। और मेरे दिमाग में चल रहा था कि ओह मेरा बेबी अगर आता है बाहर, उसका ध्यान कौन रखेगा, क्या मैं हसबैंड को बाय भी कह पाऊंगी? क्या वो फिर से शादी कर लेगा। मैं मजाक नहीं कर रही, मुझे लगा जैसे मैं खत्म हूं।' 'मां ही कुछ खाती-पीती नहीं है, दूध फूलने वाला नहीं' सोनारिका ने आगे कहा, 'मेरे हसबैंड हरियाणा फरीदाबाद से हैं। वहां पर ऐसा होता है कि ये नॉर्मल डिलीवरी कर लेगी? नहीं नहीं..हो ही नहीं सकता। ये खाती-पीती क्या है, ये तो घासफूस पर रहती है। क्योंकि मैं पतली थी इसलिए। ये रोटी भी नहीं खाती, ये मक्खन भी नहीं खाती। आगे सुनो- ये बच्चे में न वजन नहीं है। वैजिनल बर्थ.. कि इसने कैसे कर लिया, हो गया तो ये कि इसका पेट क्यों नहीं निकला, इसकी बॉडी जैसे खराब होनी चाहिए वैसे क्यों नहीं हुई, उनको इससे भी प्रॉब्लम है। अब लोग आ रहे हैं, बच्चे को उठा रहे हैं और कह रहे कि- ओह बच्ची में तो वजन ही नहीं है, मां ही कुछ खाती-पीती नहीं है, दूध फूलने वाला नहीं है, तो ये दूध फूलने वाला नहीं का क्या मतलब है।' 'बहुत सारी महिलाएं थीं जो सिर्फ मेरी इस बात के लिए तारीफ कर रही थीं' उन्होंने कहा, 'टचवुड वेदिका चबी है तो अब उन्होंने कहा कि वाह फूलने वाला दूध है मां का और मैं तुमसे मजाक नहीं कर रही सिद्धार्थ, वहां बहुत सारी महिलाएं थीं जो सिर्फ मेरी इस बात के लिए तारीफ कर रही थीं कि मेरे पास किस क्वॉलिटी का दूध है। ये पढ़े-लिखे लोग भी हैं, अनपढ़ भी हैं। मेरा कहना है पढ़े-लिखे हों या अनपढ़, इतनी बेसिक चीज तो समझनी चाहिए।' 'आंटीज बोलेंगी- थोड़ी सी बड़ी होगी न तो इसके चेस्ट पर सेंक कर देना' सोनारिका ने आगे कहा, 'मैं हमेशा से ही हेवी चेस्ट वाली लड़की रही हूं और इसे लेकर मैं बहुत कॉन्शियस रहती हूं। कहीं भी मैं एंटर करूं तो कहेंगे ओह क्लीवेज। मैं कहीं भी कुछ दिखाना नहीं चाह रही, बस अपने लिए अच्छे से ड्रेसअप होना चाहती हूं।' इसी बातचीत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, 'इमैजिन, मेरी बेटी वेदिका जो अभी बहुत चुन्नू सी है। तो बच्चों की मालिश होता है। कैजुएली आंटीज़ वगैरह क्या बोलेंगी, थोड़ी सी बड़ी होगी न तो इसके चेस्ट पर सेंक कर देना ताकि उसकी चेस्ट ज्यादा बड़े न हों, फूले नहीं।'जब उनसे पूछा गया कि इसपर उन्होंने क्या जवाब दिया तो सोनारिका बोलीं- मैं कुछ बोली ही नहीं, मैंने अपनी बेटी ली और उठकर वहां से चली गई। 'कहेंगे चेस्ट को ऐसे-ऐसे मसाज करो' उन्होंने फिर कहा, 'बहुत बेकार है, कहेंगे चेस्ट को ऐसे-ऐसे मसाज करो या चेस्ट को ज्यादा मत मसाज करो या निपल को ऐसे-ऐसे बच्चे के.. मालिश वाली घर आती है तो बोलेगी कि अच्छा ये उठाना है, क्या होता है ये। वो छोटा 10 महीने का बच्चा है।' उन्होंने कहा, 'कुछ नैनी आए थे, उन्होंने पूछा- अरे मैम, आप अपना दूध पिलाते हो? तो मैंने पूछा कि फिर किसका दूध पिलाऊंगी। तो कहती- नहीं, नहीं हमलोगों की दूसरी दीदी लोग है न वो फिगर खराब होगा इसलिए नहीं पिलाती।'