जनता की आवाज़
Reporter Login
शिक्षा

गांव के स्कूल से पढ़ाई, NEET में सफलता; आरा की दो बहनों ने डॉक्टर बनकर रचा इतिहास

02-11-2026 02:58:08

गांव के स्कूल से पढ़ाई, NEET में सफलता; आरा की दो बहनों ने डॉक्टर बनकर रचा इतिहास
शाहपुर के दिलमनपुर गांव की ज्योति और चांदनी पांडे ने सीमित संसाधनों के बावजूद NEET में सफलता हासिल कर डॉक्टर ...और पढ़ें सीमित संसाधनों के बीच हासिल की बड़ी सफलता HighLights ज्योति पांडे ने एमडी मेडिसिन की डिग्री हासिल की। चांदनी पांडे एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। सीमित संसाधनों में NEET परीक्षा में सफलता पाई। दिलीप कुमार ओझा, शाहपुर (भोजपुर)। ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ीं दो बहनों ने अपनी मेहनत और मजबूत इरादे से ऐसा मुकाम हासिल किया है, जो पूरे गांव के लिए गर्व की बात है। शाहपुर प्रखंड के सुदूर दियारा क्षेत्र के छोटे से गांव दिलमनपुर की रहने वाली ज्योति पांडे और चांदनी पांडे ने मेडिकल क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। दोनों बहनों ने अपनी शुरुआती पढ़ाई गांव के ही विद्यालयों से की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने NEET जैसी कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की और डॉक्टर बनने का सपना पूरा किया। उनकी उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। गांव के स्कूल से पढ़ाई, फिर मेडिकल की राह दिलमनपुर निवासी धनंजय पांडे और मंजू देवी की बड़ी बेटी ज्योति पांडे ने गांव के माहौल में रहते हुए अपनी पढ़ाई शुरू की। मेहनत और लगन के दम पर उन्होंने वर्ष 2018 में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। NEET में उनकी रैंक 38411 रही थी। इसके बाद उन्होंने मेडिकल क्षेत्र में आगे बढ़ने का फैसला किया। लगातार मेहनत करते हुए उन्होंने वर्ष 2025 में एमडी मेडिसिन की पढ़ाई पूरी कर ली। ज्योति ने हासिल की एमडी मेडिसिन की डिग्री ज्योति पांडे ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, हरदोई से एमडी मेडिसिन की डिग्री हासिल की है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर विशेषज्ञ चिकित्सक बनने तक का उनका सफर आसान नहीं था। लेकिन परिवार के सहयोग और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण ने उन्हें लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। आज उनकी उपलब्धि परिवार के लिए गौरव का विषय है। ज्योति की सफलता ने गांव की दूसरी बेटियों के सामने भी एक नई मिसाल पेश की है। छोटी बहन चांदनी भी डॉक्टर बनने के करीब बड़ी बहन ज्योति के बाद छोटी बहन चांदनी पांडे ने भी मेडिकल क्षेत्र में कदम रखा। चांदनी ने वर्ष 2022 में NEET परीक्षा में 41223 रैंक हासिल की। इसके बाद उन्हें एमबीबीएस में प्रवेश मिला। वह अब अपनी मेडिकल पढ़ाई पूरी करने के अंतिम चरण में हैं। बताया गया है कि करीब पांच महीने के भीतर वह एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर लेंगी। सीमित संसाधनों के बीच हासिल की बड़ी सफलता दोनों बहनों की कहानी इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने अपनी शिक्षा की शुरुआत ग्रामीण परिवेश और गांव के विद्यालयों से की। बड़े शहरों की सुविधाओं के बिना भी उन्होंने अपने लक्ष्य को लेकर कोई समझौता नहीं किया। पढ़ाई के दौरान मेहनत, लगन और परिवार के प्रोत्साहन को उन्होंने अपनी ताकत बनाया। यही वजह है कि दोनों बहनें आज मेडिकल क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। गांव की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा ज्योति और चांदनी की सफलता से दिलमनपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों के लोग भी गौरवान्वित हैं। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली बेटियों के लिए दोनों बहनों की उपलब्धि एक बड़ी प्रेरणा बन गई है। उनकी कहानी यह बताती है कि सफलता के लिए केवल बड़े शहर और महंगे संसाधन ही जरूरी नहीं हैं। अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत लगातार जारी रहे तो गांव से निकलकर भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं। माता-पिता का सपना हुआ साकार बेटियों की सफलता से माता-पिता धनंजय पांडे और मंजू देवी बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी बेटियों की पढ़ाई के दौरान उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आज एक बेटी एमडी मेडिसिन की डिग्री हासिल कर डॉक्टर बन चुकी है, जबकि दूसरी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के करीब है। दोनों की उपलब्धि ने परिवार के सपने को साकार करने के साथ पूरे गांव का मान भी बढ़ाया है।

स्रोत
Jagran
लेखक: Dilip Kumar Ojha

संबंधित खबरें

फरवरी के अंतिम सप्ताह में फिर टीईटी कराएगा आयोग, National Hindi News
शिक्षा

फरवरी के अंतिम सप्ताह में फिर टीईटी कराएगा आयोग, National Hindi News

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग फरवरी 2027 के अंत में यूपीटीईटी कराने की तैयारी कर रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले तीन नवंबर को छह मंडलों में विशेष टीईटी होगी, जिसमें सेवारत शिक्षक और स्पेशल एजुकेटर्स शामिल होंगे। आयोग ने आगामी वर्षों में जुलाई और जनवरी में सालाना दो बार टीईटी कराने का निर्णय लिया है।

02-11-2026 04:46:21
स्रोत
स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा, एनटीए ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, अब 5 नवंबर तक करें रजिस्ट्रेशन
शिक्षा

स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा, एनटीए ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, अब 5 नवंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

Nov 02, 2026 11:03 am ISTलाइव हिन्दुस्तान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्वयं (SWAYAM) जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 नवंबर 2026 कर दी है। स्वयं जुलाई 2026...

02-11-2026 04:46:07
स्रोत
बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2027 जारी: BSEB 10वीं और 12वीं डमी हॉल टिकट डाउनलोड करें
शिक्षा

बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2027 जारी: BSEB 10वीं और 12वीं डमी हॉल टिकट डाउनलोड करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड मैट्रिक (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए डमी एडमिट कार्ड (Dummy Admit Card) 31 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिए हैं।

02-11-2026 04:45:47
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें