जनता की आवाज़
Reporter Login
शिक्षा

यूपी बोर्ड 2027 परीक्षा: आगरा के 20 विद्यालय सेंटर नहीं बनेंगे, 14 पहले से डिबार; देखें लिस्ट

02-11-2026 02:58:18

यूपी बोर्ड 2027 परीक्षा: आगरा के 20 विद्यालय सेंटर नहीं बनेंगे, 14 पहले से डिबार; देखें लिस्ट
आगरा के 20 विद्यालय वर्ष 2027 की यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र नहीं बन पाएंगे। इनमें 14 डिबार और ...और पढ़ें HighLights आगरा के 20 विद्यालय 2027 यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र नहीं बनेंगे। 14 विद्यालय डिबार, 6 की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई जारी। 161 प्रस्तावित केंद्रों पर 375 आपत्तियां, दूरी मुख्य समस्या। जागरण संवाददाता, आगरा। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के केंद्र बनने की दौड़ से आगरा के 20 विद्यालय बाहर हो गए हैं। इनमें 14 विद्यालय पहले से डिबार हैं, जबकि छह विद्यालयों के खिलाफ मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई चल रही है या उनकी मान्यता प्रत्याहरित की जा चुकी है। चार विद्यालयों पर वर्ष 2029 तक परीक्षा केंद्र बनने की रोक है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में डीएम मनीष बंसल और जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को आदेश जारी किया है। इसके आधार पर जिला स्तरीय परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार की जाएगी। 14 विद्यालयों हुए डिबार डिबार विद्यालयों में एमएम शेरी उच्च माध्यमिक विद्यालय, शहजादी मंडी; किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बमरौली कटारा; नानिगराम उच्च माध्यमिक विद्यालय, दुल्हारा सैंया; रोहता इंटर कालेज; डीएवी इंटर कालेज, मोती कटरा; एमएमएओ इंटर कालेज; श्री रफीक अहमद किदवई स्मारक इंटर कालेज, कागारौल; श्री शंकरलाल रामराज इंटर कॉलेज, लादूखेड़ा; पं. श्री जगन्नाथ प्रसाद इंटर कॉलेज। डबरई शमसाबाद; त्रिवेणी देवी इंटर कॉलेज, गढ़सानी, श्रीमती भगवती देवी इंटर कॉलेज, शमसाबाद, जय धनौला मां इंटर कॉलेज, पुरा भक्तु धनौली कलां, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रिछोहा जगनेर और श्रीमती शांति देवी इंटर कॉलेज, गंगौर फतेहाबाद शामिल हैं। ये विद्यालय वर्ष 2018 से 2027 तक डिबार हैं। 2029 तक डिबार हैं ये स्कूल पं. श्री जगन्नाथ प्रसाद, जय धनौला मां, श्रीमती भगवती देवी और श्रीमती शांति देवी इंटर कॉलेज वर्ष 2029 तक डिबार रहेंगे। मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई वाले छह विद्यालय भी बाहर श्री शैल राज दिगंबर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज, राधानगर सिकंदरा श्री अतर सिंह इंटर कॉलेज, रजौली किरावली न्यू शेरवुड पब्लिक इंटर कॉलेज, राजपुर श्रीमती चंद्रा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कृष्णा इन्क्लेव श्री सतीश चंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज और आरबीएस उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भागूपुरा खंदौली 161 केंद्रों पर 375 आपत्तियां, दूरी बनी सबसे बड़ी परेशानी बोर्ड ने 161 प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी की है। इनमें 12 राजकीय, 72 सहायता प्राप्त और 77 वित्तविहीन विद्यालय हैं। सूची पर कुल 375 प्रत्यावेदन मिले। इनमें 20 नए केंद्र बनाने, 30 धारण क्षमता से अधिक विद्यार्थियों के आवंटन और 322 दूर केंद्र आवंटित होने से जुड़ी आपत्तियां हैं। केंद्र निरस्त कराने के दो प्रत्यावेदन और एक शिकायत पत्र भी मिला है।

स्रोत
Jagran
लेखक: Sandeep Kumar

संबंधित खबरें

फरवरी के अंतिम सप्ताह में फिर टीईटी कराएगा आयोग, National Hindi News
शिक्षा

फरवरी के अंतिम सप्ताह में फिर टीईटी कराएगा आयोग, National Hindi News

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग फरवरी 2027 के अंत में यूपीटीईटी कराने की तैयारी कर रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले तीन नवंबर को छह मंडलों में विशेष टीईटी होगी, जिसमें सेवारत शिक्षक और स्पेशल एजुकेटर्स शामिल होंगे। आयोग ने आगामी वर्षों में जुलाई और जनवरी में सालाना दो बार टीईटी कराने का निर्णय लिया है।

02-11-2026 04:46:21
स्रोत
स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा, एनटीए ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, अब 5 नवंबर तक करें रजिस्ट्रेशन
शिक्षा

स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा, एनटीए ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, अब 5 नवंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

Nov 02, 2026 11:03 am ISTलाइव हिन्दुस्तान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्वयं (SWAYAM) जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 नवंबर 2026 कर दी है। स्वयं जुलाई 2026...

02-11-2026 04:46:07
स्रोत
बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2027 जारी: BSEB 10वीं और 12वीं डमी हॉल टिकट डाउनलोड करें
शिक्षा

बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2027 जारी: BSEB 10वीं और 12वीं डमी हॉल टिकट डाउनलोड करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड मैट्रिक (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए डमी एडमिट कार्ड (Dummy Admit Card) 31 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिए हैं।

02-11-2026 04:45:47
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें