जनता की आवाज़
Reporter Login
शिक्षा

लंदन में पढ़ीं- सिविल जज चुनी गईं, अब बनेंगी साध्वी: LLM में गोल्ड मेडलिस्ट भी रहीं प्रखरश्री; बोलीं- कोई सा...

02-11-2026 02:58:32

लंदन में पढ़ीं- सिविल जज चुनी गईं, अब बनेंगी साध्वी: LLM में गोल्ड मेडलिस्ट भी रहीं प्रखरश्री; बोलीं- कोई सा...
वकालत (LLM) की पढ़ाई में गोल्ड मेडल हासिल किया। लंदन में कोर्स किया। सिविल जज के लिए चयनित हुईं, लेकिन जॉइन नहीं किया। अब साध्वी बनने जा रही हैं। . यह कहानी बैतूल की प्रखरश्री जैन (26) की है। अब वे ब्रह्मचारिणी बनने जा रही हैं। जैनेश्वरी दीक्षा का संकल्प लेकर उन्होंने मोक्ष का मार्ग चुना है। उनके पिता LIC से रिटायर्ड अफसर हैं। उनके साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) समेत चार अन्य बहनों ने भी सांसारिक मोह छोड़कर भक्ति का मार्ग अपनाया है। रविवार को बैतूल में पांचों बहनों की बिनौली यात्रा निकाली गई। परिजन और रिश्तेदार ढोल की थाप पर नाचते-गाते यात्रा में शामिल हुए। दैनिक भास्कर ने प्रखरश्री जैन, उनके पिता जेके जैन और मां ज्योति जैन से बात कर उनकी यात्रा के बारे में जाना। पढ़िए रिपोर्ट... पहले ये तीन तस्वीरें देखिए... प्रखरश्री को साफा बांधते हुए। बेटी को बिनौली यात्रा में लेकर जाते पिता। यात्रा में महिलाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया। भोपाल से लंदन तक पढ़ाई, गोल्ड मेडल हासिल किया प्रखरश्री ने प्राइमरी की पढ़ाई बैतूल से की। इसके बाद मिडिल और हायर सेकंडरी की पढ़ाई भोपाल के संस्कार वैली स्कूल से की। वे शुरुआत से ही मेधावी थीं। 12वीं के बाद उन्होंने कानून के क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला किया। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) क्वालिफाई कर अहमदाबाद से LLB किया। LLM में गोल्ड मेडल हासिल किया। उच्च शिक्षा के लिए लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से भी कोर्स किया। साल 2023 में सिविल जज की परीक्षा में चयनित हुईं। यह उपलब्धि परिवार के लिए बड़ी थी, लेकिन प्रखरश्री का लक्ष्य कुछ और था। प्रखरश्री बोलीं- बचपन से मन में था, गुरु सानिध्य ने दिखाई राह प्रखरश्री ने बताया कि बचपन से ही मन में संयम का जीवन अपनाने का भाव था। उन्होंने शादी नहीं करने और सांसारिक जीवन से दूर रहकर साधना करने का विचार भी पहले ही बना लिया था। उन्होंने बताया- घर में धार्मिक माहौल था। माता-पिता से मिले संस्कार, जिनवाणी का अध्ययन और गुरुजनों का सानिध्य उनके भीतर वैराग्य के भाव को लगातार मजबूत करता गया। उन्होंने बताया कि आचार्य विद्यासागर महाराज से उन्हें आजीवन ब्रह्मचर्य का व्रत मिला था। इसका पालन करते हुए जीवन में विशुद्धि बढ़ती गई। ‘यह रास्ता कठिन नहीं, बल्कि सबसे सरल है’ प्रखरश्री से पूछा गया कि लाड़-प्यार में पली-बढ़ी होने और अच्छी शिक्षा हासिल करने के बावजूद उन्होंने कठिन मार्ग क्यों चुना। इस पर उन्होंने कहा कि यह रास्ता कठिन नहीं, बल्कि सबसे सरल है। उन्होंने बताया कि दूर से यह मार्ग कठिन लगता है, लेकिन इस पर आगे बढ़ने से सब सरल होता जाता है। सिविल जज की परीक्षा में चयन को लेकर उन्होंने कहा कि वहां पहुंचकर एहसास हुआ कि सांसारिक पद बड़ा नहीं है। आर्यिका व्रत धारण करना सबसे बड़ा पद है। बाकी सभी पद अस्थायी हैं। इसी विचार ने उनके संकल्प को और मजबूत किया। यात्रा में बेटी के साथ कार में बैठी मां। बेटी के साध्वी बनने पर माता-पिता भावुक पिता बोले- 2020 में ही तय कर लिया था प्रखरश्री के पिता जेके जैन LIC में विकास अधिकारी के पद से रिटायर हुए हैं। उन्होंने बताया कि परिवार का माहौल शुरू से धार्मिक रहा है। बेटी भी बचपन से धार्मिक गतिविधियों और साधु-संतों के सानिध्य से प्रभावित थी। अहमदाबाद में पढ़ाई के दौरान भी उसका जीवन सात्विक होता गया। वह दिगंबर साधुओं के दर्शन के लिए जाती थी और शाकाहार समेत कई नियमों का पालन करने लगी थी। साल 2016 में बेटी ने आचार्य विद्यासागर महाराज के दर्शन के दौरान उनसे नियम देने का आग्रह किया था। इसके बाद शिक्षा पूरी होने तक ब्रह्मचर्य का पालन किया। वर्ष 2020 में बेटी ने आजीवन ब्रह्मचर्य का व्रत लेने की इच्छा जताई। आचार्यश्री ने इस संबंध में हमसे सहमति मांगी। हमने कहा कि आप जो आदेश देंगे, स्वीकार है। सिविल जज की परीक्षा के दौरान भी गुरु का मार्गदर्शन साल 2023 में प्रखरश्री सिविल जज की परीक्षा दे रही थीं। उस समय पिता भी उनके साथ रायपुर और डोंगरगढ़ गए थे। वहां उन्होंने आचार्यश्री से मार्गदर्शन मांगा था। पिता के मुताबिक, आचार्यश्री ने बेटी के चयन को लेकर संकेत दिया था। उन्होंने गुरु मां को प्रखरश्री की साधना के बारे में भी बताया था। अब बेटी नहीं, मां के संबोधन से पूजनीय होंगी पिता ने कहा कि आज जब माता-पिता बच्चों के भविष्य और संस्कारों को लेकर चिंतित रहते हैं, तब बेटी का यह निर्णय गर्व की बात है। अब रिश्तों के संबोधन भी बदल जाएंगे। भावुक होकर उन्होंने कहा कि आज के बाद बेटी घर का त्याग कर देगी। अब वह हमारी बेटी नहीं, बल्कि मां के संबोधन से पूजनीय होगी। वह हमें भक्त की दृष्टि से देखेगी और हम उसे श्रद्धा की दृष्टि से देखेंगे। दीक्षा के बाद प्रखरश्री का जीवन बदल जाएगा। उन्हें भोजन, पानी और वस्त्र से जुड़े कठोर नियमों का पालन करना होगा। पिता ने कहा कि यह रास्ता आसान नहीं है, लेकिन बेटी के संकल्प और साधना पर उन्हें गर्व है। महिलाओं ने बिनौली यात्रा में जमकर नृत्य किया। रोते हुए मां बोलीं- गर्व है कि बेटी ने यह रास्ता चुना बेटी की विदाई के समय मां ज्योति जैन के मन में खुशी और चिंता दोनों थीं। आंखों में आंसू भरकर उन्होंने बताया कि बेटी मां के सबसे करीब होती है। जब प्रखर ने वैराग्य का मार्ग चुनने की इच्छा जताई, तो पहले झटका लगा था। उन्हें चिंता थी कि सामान्य जीवन से अलग और कठिन साधना वाले इस मार्ग पर लाड़-प्यार में पली बेटी कैसे चल पाएगी। वे कहती हैं, 'एक मन गौरवान्वित होता है कि ऐसा दुर्लभ अवसर हमारे परिवार को मिला। दूसरा मन चिंता करता है कि वह इस कठिन रास्ते को कैसे निभाएगी। दोनों भाव एक साथ चलते हैं।' शादी और दीक्षा की विदाई में अंतर ज्योति कहती हैं कि शादी के बाद बेटी को विदा करना और वैराग्य के मार्ग पर विदा करना अलग अनुभव है। इस मार्ग की कठिनाइयों को जानने के कारण चिंता होती है, लेकिन उन्हें विश्वास है कि बेटी का भविष्य उज्ज्वल होगा। वह जन्म-जन्मांतर के बंधनों से मुक्त होकर आत्मकल्याण की दिशा में बढ़ेगी। उन्होंने कभी बेटी को इस मार्ग पर जाने से मना नहीं किया। चार और बहनें भी छोड़ेंगी सांसारिक जीवन, इनमें एक CA प्रखरश्री अकेली नहीं हैं, जिन्होंने सांसारिक जीवन छोड़कर संयम और साधना का मार्ग चुना है। उनके साथ चार अन्य बहनें भी जैनेश्वरी दीक्षा लेने जा रही हैं। इनमें चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) रंगोली दीदी, प्रखरश्री दीदी, गिरजा दीदी, चेतना दीदी और सोनम दीदी शामिल हैं। पांचों बहनें अलग-अलग शैक्षणिक और पेशेवर पृष्ठभूमि से आती हैं। उन्होंने सांसारिक उपलब्धियों से आगे आध्यात्मिक जीवन को लक्ष्य बनाया है। 22 नवंबर को उज्जैन में होगी दीक्षा रविवार को बैतूल में पांचों दीक्षार्थी बहनों की बिनौली यात्रा निकाली गई। जैन समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया और मंगल आशीर्वाद दिया। यात्रा में प्रखरश्री के चेहरे पर प्रसन्नता और संतोष नजर आया। वहीं, परिवार के लोग भावुक भी हुए। मुख्य जैनेश्वरी दीक्षा समारोह 22 नवंबर 2026 को जैन सिद्ध क्षेत्र सोनागिरि में आयोजित होगा। समारोह गणाचार्य भगवान श्री विराग सागर जी महाराज और पदाचार्य श्री पदमसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद तथा गणिनी आर्यिका विशाश्री माताजी की छत्रछाया में होगा।

स्रोत
Dainik Bhaskar
लेखक: दैनिक भास्कर

संबंधित खबरें

फरवरी के अंतिम सप्ताह में फिर टीईटी कराएगा आयोग, National Hindi News
शिक्षा

फरवरी के अंतिम सप्ताह में फिर टीईटी कराएगा आयोग, National Hindi News

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग फरवरी 2027 के अंत में यूपीटीईटी कराने की तैयारी कर रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले तीन नवंबर को छह मंडलों में विशेष टीईटी होगी, जिसमें सेवारत शिक्षक और स्पेशल एजुकेटर्स शामिल होंगे। आयोग ने आगामी वर्षों में जुलाई और जनवरी में सालाना दो बार टीईटी कराने का निर्णय लिया है।

02-11-2026 04:46:21
स्रोत
स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा, एनटीए ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, अब 5 नवंबर तक करें रजिस्ट्रेशन
शिक्षा

स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा, एनटीए ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, अब 5 नवंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

Nov 02, 2026 11:03 am ISTलाइव हिन्दुस्तान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्वयं (SWAYAM) जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 नवंबर 2026 कर दी है। स्वयं जुलाई 2026...

02-11-2026 04:46:07
स्रोत
बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2027 जारी: BSEB 10वीं और 12वीं डमी हॉल टिकट डाउनलोड करें
शिक्षा

बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2027 जारी: BSEB 10वीं और 12वीं डमी हॉल टिकट डाउनलोड करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड मैट्रिक (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए डमी एडमिट कार्ड (Dummy Admit Card) 31 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिए हैं।

02-11-2026 04:45:47
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें