जनता की आवाज़
Reporter Login
शिक्षा

Saharanpur News: केजीएमयू कांड में मुख्य आरोपी के गृह जनपद सहारनपुर तक पहुंची एसटीएफ की जांच

02-11-2026 02:59:01

Saharanpur News: केजीएमयू कांड में मुख्य आरोपी के गृह जनपद सहारनपुर तक पहुंची एसटीएफ की जांच
Saharanpur News: - डॉ. सैम अनीस सहारनपुर का रहने वाला, 19 युवतियों से दुष्कर्म की कथित स्वीकारोक्ति Saharanpur News: सहारनपुर। केजीएमयू लखनऊ में धर्मांतरण और महिला डॉक्टरों के कथित यौन शोषण का मामला अब सहारनपुर से भी जुड़ गया है। प्रकरण में सामने आए मुख्य आरोपी डॉ. सैम अनीस का गृह जनपद सहारनपुर है। एसटीएफ समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सहारनपुर में डेरा डाल दिया है। हालांकि पूरी जांच गोपनीय ढंग से की जा रही है। वह सहारनपुर में कहां का रहने वाला है, इस समेत अन्य जानकारियों को गोपनीय रखा गया है। एसटीएफ की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉ. सैम ने कथित तौर पर 19 हिंदू युवतियों से दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है। एसटीएफ जांच में सामने आए तथ्यों के मुताबिक, इस प्रकरण की कड़ियां केवल लखनऊ के केजीएमयू तक सीमित नहीं हैं। आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में मेडिकल छात्रों के एक समूह और इस्लामिक मेडिकोज नाम से प्रकाशित पुस्तक का भी रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है। इसमें वर्ष 2012 से 2016 तक के मेडिकल बैच के कुछ छात्रों का विवरण होने की बात कही गई है। सहारनपुर से जुड़ी जांच रिपोर्ट में सैम अनीस के साथ रमीज, रिजवान मलिक और अदनान अंसारी के संपर्कों का भी जिक्र है। सहारनपुर निवासी होने के कारण अब आरोपी की स्थानीय पृष्ठभूमि भी इस मामले का महत्वपूर्ण पहलू बन गई है। उसके पुराने शैक्षिक रिकॉर्ड, मेडिकल शिक्षा के दौरान बने संपर्क और जिले से जुड़े परिचितों के संबंध में गोपनीय जानकारी जुटायी जा रही है। जांच रिपोर्ट में केजीएमयू के कुछ अधिकारियों और पूर्व पदाधिकारियों का उल्लेख होने से संस्थान की आंतरिक व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। अब सहारनपुर के स्थानीय कनेक्शन को लेकर भी निगाहें जांच एजेंसी की अगली कार्रवाई पर टिकी है। शिक्षण संस्थानों में महिला सुरक्षा पर चिंता सहारनपुर समेत वेस्ट यूपी के शिक्षण संस्थानों में महिला सुरक्षा की बढ़ी चिंता आगरा, अलीगढ़ और लखनऊ के संस्थानों के संदर्भ में महिला सुरक्षा और शिकायत निस्तारण की व्यवस्था पर सवाल सहारनपुर, वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ के केजीएमयू में धर्मांतरण और महिला डॉक्टरों के कथित शोषण का मामला सामने आने के बाद प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में महिला सुरक्षा और संस्थागत जवाबदेही का मुद्दा फिर चर्चा में है। इस प्रकरण का मुख्य आरोपी डॉ. सैम अनीस सहारनपुर का निवासी है। उसके गृहजनपद से जुड़े इस मामले ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में पहले सामने आए विवादों को दोबारा सामने लाकर खड़ा कर दिया है। सहारनपुर समेत प्रदेश के दूसरे बड़े शिक्षण संस्थानों में भी अलग-अलग समय पर छात्र उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग, यौन शोषण और विवादों के मामले सामने आते रहे हैं। एएमयू भी छात्र सुरक्षा, परिसर में अनुशासन और शिकायतों के निस्तारण को लेकर अलग-अलग मौकों पर चर्चा में रहा है। कानपुर के उच्च शिक्षण संस्थानों में भी समय-समय पर छात्राओं की सुरक्षा और परिसर में अनुशासन से जुड़े सवाल उठते रहे हैं। सहारनपुर समेत पूरे प्रदेश के शिक्षण संस्थानों के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि छात्राओं और महिला कर्मचारियों की शिकायतों पर क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं। आरोपी के पुराने संपर्कों की पड़ताल सहारनपुर से शुरू हुई जांच की कड़ी लखनऊ तक पहुंची, अब आरोपी के पुराने संपर्कों पर नजर केजीएमयू के कथित धर्मांतरण और महिला डॉक्टरों के शोषण प्रकरण में सहारनपुर का नाम सामने आने के बाद अब आरोपी की पुरानी फाइल खंगाली जा रही है। एसटीएफ की रिपोर्ट में आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज का विशेष उल्लेख है। बताया जा रहा है कि सैम अनीस के साथ कुछ अन्य छात्रों के मित्र भी शामिल है। जांच एजेंसी इन संपर्कों और उनके बीच की गतिविधियों की कड़ी से जोड़ रही है। सहारनपुर में उसका यहां का पता, शिक्षा से जुड़े दस्तावेज, जिले में रहे संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है। सहारनपुर के लोगों की नजर अब इस पर है कि एसटीएफ आरोपी के गृह जनपद से जुड़े तथ्यों को किस तरह सामने लाती है। अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न ✦ डॉ. सैम अनीस का गृह जनपद कौन सा है? − डॉ. सैम अनीस का गृह जनपद सहारनपुर बताया गया है। ✦ एसटीएफ की रिपोर्ट में किस मेडिकल कॉलेज का विशेष उल्लेख है? + ✦ रिपोर्ट में सैम अनीस के साथ किन लोगों के संपर्कों का जिक्र है? +

स्रोत
Hindustan
लेखक: Hindustan | Bureau

संबंधित खबरें

फरवरी के अंतिम सप्ताह में फिर टीईटी कराएगा आयोग, National Hindi News
शिक्षा

फरवरी के अंतिम सप्ताह में फिर टीईटी कराएगा आयोग, National Hindi News

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग फरवरी 2027 के अंत में यूपीटीईटी कराने की तैयारी कर रहा है। प्रस्तावित कार्यक्रम हाईकोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले तीन नवंबर को छह मंडलों में विशेष टीईटी होगी, जिसमें सेवारत शिक्षक और स्पेशल एजुकेटर्स शामिल होंगे। आयोग ने आगामी वर्षों में जुलाई और जनवरी में सालाना दो बार टीईटी कराने का निर्णय लिया है।

02-11-2026 04:46:21
स्रोत
स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा, एनटीए ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, अब 5 नवंबर तक करें रजिस्ट्रेशन
शिक्षा

स्वयं जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा, एनटीए ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि, अब 5 नवंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

Nov 02, 2026 11:03 am ISTलाइव हिन्दुस्तान नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्वयं (SWAYAM) जुलाई 2026 सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 5 नवंबर 2026 कर दी है। स्वयं जुलाई 2026...

02-11-2026 04:46:07
स्रोत
बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2027 जारी: BSEB 10वीं और 12वीं डमी हॉल टिकट डाउनलोड करें
शिक्षा

बिहार बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2027 जारी: BSEB 10वीं और 12वीं डमी हॉल टिकट डाउनलोड करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार बोर्ड मैट्रिक (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए डमी एडमिट कार्ड (Dummy Admit Card) 31 अक्टूबर 2026 को जारी कर दिए हैं।

02-11-2026 04:45:47
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें