जनता की आवाज़
Reporter Login
ऑटो

Royal Enfield Himalayan 750 से उठा पर्दा, क्रूज कंट्रोल के साथ EICMA 2026 में पेश होगी बाइक, जानिए फीचर्स

02-11-2026 03:07:27

Royal Enfield Himalayan 750 से उठा पर्दा, क्रूज कंट्रोल के साथ EICMA 2026 में पेश होगी बाइक, जानिए फीचर्स
Authored by: रमन कुमार | नवभारतटाइम्स.कॉम • 2 Nov 2026, 9:56 am IST हिमालयन 750 से उठा पर्दा। भारत की जानी-मानी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने 3 नवंर को इटली के मिलान शहर में आयोजित होने वाले EICMA 2026 इवेंट से ठीक पहले अपनी मोस्ट अवेटेड एडवेंचर मोटरसाइकल Himalayan 750 की पहली आधिकारिक तस्वीरें जारी कर दी हैं। यह रॉयल एनफील्ड की सबसे पावरफुल और बड़ी मोटरसाइकल होगी। कंपनी के पोर्टफोलियो में इसे मौजूदा हिमालयन 450 के ऊपर पोजीशन किया जाएगा। भारत में इसे नवंबर 2026 के अंत में आयोजित होने वाले मोटोवर्स 2026 इवेंट में पेश किए जाने की संभावना है। यह कंपनी की पहली मोटरसाइकल होगी, जिसमें क्रूज कंट्रोल फीचर दिया जाएगा। आइए आपको इसकी खासियतों के बारे में डिटेल में बताते हैं। डिजाइन और स्टांस शानदार एडवेंचर लुक - Himalayan 750 देखने में हिमालयन 450 की तुलना में ज्यादा बड़ी, चौड़ी और मस्कुलर लगती है। फ्रंट प्रोफाइल - इसमें राउंड LED हेडलाइट, छोटा काउल, ऊंची विंडस्क्रीन और नकल गार्ड्स दिए गए हैं। टैंक और सीट्स - बाइक में बड़ा और मस्कुलर फ्यूल टैंक दिया गया है और लंबी दूरी के सफर के लिए आरामदायक स्टेप-अप सीट दी गई है। ऑफ-रोड प्रोटेक्शन - मोटरसाइकल के निचले हिस्से को पथरीले रास्तों से बचाने के लिए एक बड़ी और मजबूत बैश प्लेट दी गई है। 750cc पैरेलल-ट्विन इंजन और नए फीचर्स पावरफुल इंजन - इसमें लगभग 750cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी पावर और टॉर्क की डिटेल्स नहीं बताई है। क्रूज कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल - कंपनी इस एडवेंचर बाइक को क्रूज कंट्रोल फीचर के साथ पेश करेगी, जिससे इसे हाइवे पर चलाना आसान हो जाएगा। इसके अलावा इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी मिलेंगे। एडजस्टेबल सस्पेंशन - बाइक में लंबे ट्रैवल वाला एडजस्टेबल सस्पेंशन सेटअप दिया गया है। 4-इंच TFT डिस्प्ले - मोटसाइकल में 4-इंच का सर्कुलर TFT डिस्प्ले और नया जॉयस्टिक कंट्रोल वाला स्विचगियर दिया गया है। 5 कलर ऑप्शंस और अलॉय/स्पोक व्हील के वेरिएंट्स रॉयल एनफील्ड ने इसके अलग-अलग वेरिएंट्स को अलॉय और स्पोक व्हील्स के आधार पर बांटा है। बेस और लोअर वेरिएंट्स - बेस और लोअर वेरिएंट्स में टेक्टोनिक ब्लैक और ऐजटेक ग्रीन कलर में अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं, जो इसे एंट्री-लेवल वेरिएंट बनाते हैं। मिड वेरिएंट्स - मिड वेरिएंट्स में सिबेरिया व्हाइट और वाइकिंग ब्रॉन्ज कलर में ट्यूबलेस टायर्स को सपोर्ट करने वाले क्रॉस-स्पोक व्हील्स दिए जा सकते हैं। टॉप वेरिएंट - इसमें अंटार्कटिक सिल्वर कलर दिया जा सकता है। यह सबसे ज्यादा एसेसरीज और फीचर्स वाला टॉप वेरिएंट है। इसमें क्रॉस-स्पोक ट्यूबलेस व्हील्स के साथ कई टूरिंग एसेसरीज पहले से इंस्टॉल मिल सकती हैं। लेखक के बारे में रमन कुमार रमन कुमार, एक ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान समय में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में 3 वर्षों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले रमन ने Zee News के साथ भी काम किया है। वहां उनकी जिम्मेदारी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर क्वालिटी कंटेंट डिलीवर करने की रही। रमन ने कार-बाइक्स और गैजेट्स की बदलती दुनिया को बहुत करीब से देखा और कवर किया है। ऑटोमोबाइल के साथ ही रमन टेक्नोलॉजी पर भी लिखते हैं। रमन की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी कठिन से कठिन जानकारी को भी इतनी सरलता से लिखते हैं कि एक आम पाठक भी उसे आसानी से समझ सके। एक ऑटो और टेक जर्नलिस्ट के तौर पर रमन की नजर नई कारों, अपकमिंग बाइक्स, बस और ट्रकों के साथ-साथ ईवी (EV) सेक्टर में हो रहे बदलावों पर रहती है। इसके साथ ही वे लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में आगाह करते रहते हैं और फास्टैग जैसे विषयों के बारे में नई जानकारी देते रहते हैं। देश के अलावा रमन, अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर भी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों पर नजर रखते हैं। अन्य देशों में कारों में आ रही नई तकनीक और नए और अनोखे वीकल्‍स में उनकी खासा दिलचस्पी रहती है। Auto Expo हो या दुनिया का सबसे बड़ा टेक इवेंट (CES), रमन सभी ग्लोबल इवेंट्स पर नजर रखते हैं। वहां पेश की जा रही नई गाड़ियों और तकनीक के बारे में जानना और लोगों को उसे सरल भाषा में समझाना रमन को पसंद है। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद रमन से कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ ऑर्ट्स इन मास कम्यूनिकेशन (MAMC) की डिग्री हासिल की है। रमन, पत्रकारिता की नैतिकता और पारदर्शिता के उच्चतम मानकों का पालन करते हैं। उनकी ओर से दी गई हर जानकारी और रिव्यूज, NBT ऑनलाइन की ऑटो-टेक एडि‍टोर‍ियल टीम से वेरिफाई करने के बाद पाठकों तक पहुंचाई जाती है। ... और पढ़ें Auto की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi News डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

स्रोत
Navbharat Times
लेखक: Raman Kumar

संबंधित खबरें

हरदोई में यातायात माह शुरू, जागरूकता रैली निकली: डीएम राहुल पांडेय और एसपी अशोक कुमार मीणा ने दिखाई हरी झंडी
ऑटो

हरदोई में यातायात माह शुरू, जागरूकता रैली निकली: डीएम राहुल पांडेय और एसपी अशोक कुमार मीणा ने दिखाई हरी झंडी

Hardoi traffic awareness month 2026 rally launch by DM Rahul Pandey and SP Ashok Kumar Meena. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates. हरदोई की रिजर्व पुलिस लाइन में सोमवार को यातायात माह नवंबर की शुरुआत हुई। जिलाधिकारी राहुल पांडेय और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।

02-11-2026 04:51:32
स्रोत
Pilibhit News: यातायात माह का आगाज, बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का दिया संदेश, Pilibhit Hindi News
ऑटो

Pilibhit News: यातायात माह का आगाज, बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का दिया संदेश, Pilibhit Hindi News

Pilibhit News: पीलीभीत में रविवार को यातायात माह नवंबर-2026 की शुरुआत जागरूकता बाइक रैली के साथ हुई। एएसपी हिमांशु गौरव और सीओ सदर नताशा गोयल ने पुलिस लाइन से रैली को रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरी। पुलिस ने हेलमेट, सीट बेल्ट और गति सीमा का पालन करने तथा सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की।

02-11-2026 03:07:47
स्रोत
Bhadoni News: हादसों में घायल लोगों की बचाये जान, मिलेगा इनाम
ऑटो

Bhadoni News: हादसों में घायल लोगों की बचाये जान, मिलेगा इनाम

Bhadoni News: भदोही में एक नवंबर से यातायात माह की शुरुआत हुई। पुलिस लाइन में एसपी अभिनय त्यागी ने अभियान का शुभारंभ किया, जबकि जागरूकता रैली और वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एसपी ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और हादसों में घायलों की तुरंत मदद करने की अपील की। मददगारों को सम्मानित करने की बात भी कही गई।

02-11-2026 03:07:46
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें