जनता की आवाज़
Reporter Login
ऑटो

पेट्रोल-डीजल पर 'विंडफॉल टैक्स' में बदलाव के बाद जारी हुए 2 नवंबर के रेट

02-11-2026 03:07:34

पेट्रोल-डीजल पर 'विंडफॉल टैक्स' में बदलाव के बाद जारी हुए 2 नवंबर के रेट
Nov 02, 2026 06:24 am IST लाइव हिन्दुस्तान मुख्य बातें Petrol Price Today: ब्रेंट क्रूड आज सुबह 6 बजे के करीब 111.78 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था बेंचमार्क दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर पर स्थिर है वहीं, प्रीमियम पेट्रोल XP95 109.24 रुपये और XP100 167.35 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है आज पेट्रोल-डीजल न तो सस्ता हुआ है और न ही महंगा। मोदी सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर टैक्स यानी विंडफॉल टैक्स को जीरो कर दिया है और डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाकर 11.50 रुपये कर दिया है। इस बदलाव से आम आदमी की जेब पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इस बीच सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों जैसे IOCL, HPCL और इंडियन ऑयल के पंपों पर आज भी राहत है। इन कंपनियों ने 2 नवंबर के पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं और इनमें कोई बदलाव नहीं है। दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड आज सुबह 6 बजे के करीब 111.78 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। इसमें 1.65 डॉलर की गिरावट थी। वहीं, डब्ल्यूटीआई 1.68 डॉलर प्रति बैर गिरकर 102.44 डॉलर पर आ गया था। पेट्रोल-डीजल के आज के रेट बेंचमार्क दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर पर स्थिर है। वहीं, प्रीमियम पेट्रोल XP95 109.24 रुपये और XP100 167.35 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.05 रुपये और डीजल की 99.28 रुपये है। सबसे सस्ता और सबसे महंगा तेल आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल पोर्ट ब्लेयर में बिकता है। यहा पेट्रोल 88.66 रुपये लीटर है, जबकि यहां 1 लीटर डीजल की कीमत 84.56 रुपये है। दूसरी ओर सबसे महंगा पेट्रोल आंध्र प्रदेश के चित्तूर में 118.34 रुपये लीटर है। चित्तूर में डीजल 106.06 रुपये लीटर है। बता दें पेट्रोल-डीजल के दाम मई 2026 में चार बार में 7.50-7.50 रुपये लीटर बढ़े थे। यानी युद्ध के बाद से भारत में पेट्रोल-डीजल करीब-करीब 8 से 8.50 प्रतिशत ही महंगा हुआ है। इस साल 90% तक महंगा हुआ ब्रेंट क्रूड, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल 8.50% बढ़े मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण तेल के दाम आसमान पर हैं। ब्रेंट क्रूड की कीमत इस साल अब तक करीब 90% बढ़ चुकी है। म्यांमार में पेट्रोल के दाम लगभग डबल हो गए हैं। यहां डीजल 80 प्रतिशत महंगा हो चुका है। यूएई में पेट्रोल के दाम 83.7 और डीजल के रेट 90.50 प्रतिशत उछले हैं। पाकिस्तान में पेट्रोल 46.9 और डीजल 43.6 प्रतिशत महंगा हो चुका है। श्रीलंका, बंग्लादेश, चीन, अमेरिका, नेपाल में भी पेट्रोल-डीजल के रेट आसमान छू रहे हैं। इसे बावजूद भारत में दाम केवल 8.50 प्रतिशत ही बढ़े। महंगाई का अधिकतर झटका सरकार और पेट्रोलियम कंपनियां सह रही हैं और आम जनता को राहत दे रही हैं। पश्चिम एशिया संकट से सरकार पर 1.35 लाख करोड़ रुपये का बोझ पश्चिम एशिया संकट का असर अब सरकार के खजाने पर भी दिखाई देने लगा है। इस संकट के कारण सरकार पर अब तक करीब 1.35 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ने का अनुमान है। हालांकि, खर्च में कटौती किए बिना भी सरकार इस दबाव को संभाल सकती है। रेटिंग एजेंसी ICRA की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर ने समाचार एजेंसी ANI को दिए एक विशेष इंटरव्यू में यह आकलन पेश किया। लेखक के बारे में Drigraj Madheshia दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

स्रोत
Hindustan
लेखक: Drigraj Madheshia

संबंधित खबरें

हरदोई में यातायात माह शुरू, जागरूकता रैली निकली: डीएम राहुल पांडेय और एसपी अशोक कुमार मीणा ने दिखाई हरी झंडी
ऑटो

हरदोई में यातायात माह शुरू, जागरूकता रैली निकली: डीएम राहुल पांडेय और एसपी अशोक कुमार मीणा ने दिखाई हरी झंडी

Hardoi traffic awareness month 2026 rally launch by DM Rahul Pandey and SP Ashok Kumar Meena. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates. हरदोई की रिजर्व पुलिस लाइन में सोमवार को यातायात माह नवंबर की शुरुआत हुई। जिलाधिकारी राहुल पांडेय और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।

02-11-2026 04:51:32
स्रोत
Pilibhit News: यातायात माह का आगाज, बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का दिया संदेश, Pilibhit Hindi News
ऑटो

Pilibhit News: यातायात माह का आगाज, बाइक रैली से सड़क सुरक्षा का दिया संदेश, Pilibhit Hindi News

Pilibhit News: पीलीभीत में रविवार को यातायात माह नवंबर-2026 की शुरुआत जागरूकता बाइक रैली के साथ हुई। एएसपी हिमांशु गौरव और सीओ सदर नताशा गोयल ने पुलिस लाइन से रैली को रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख चौराहों से गुजरी। पुलिस ने हेलमेट, सीट बेल्ट और गति सीमा का पालन करने तथा सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की।

02-11-2026 03:07:47
स्रोत
Bhadoni News: हादसों में घायल लोगों की बचाये जान, मिलेगा इनाम
ऑटो

Bhadoni News: हादसों में घायल लोगों की बचाये जान, मिलेगा इनाम

Bhadoni News: भदोही में एक नवंबर से यातायात माह की शुरुआत हुई। पुलिस लाइन में एसपी अभिनय त्यागी ने अभियान का शुभारंभ किया, जबकि जागरूकता रैली और वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एसपी ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और हादसों में घायलों की तुरंत मदद करने की अपील की। मददगारों को सम्मानित करने की बात भी कही गई।

02-11-2026 03:07:46
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें