जनता की आवाज़
Reporter Login
मनोरंजन

'हनुमान अंश' के मेकर्स में जोरदार खटपट की चर्चा, ₹452.86 करोड़ की बंपर सफलता के बीच स्टेटमेंट जारी

02-11-2026 05:45:38

'हनुमान अंश' के मेकर्स में जोरदार खटपट की चर्चा, ₹452.86 करोड़ की बंपर सफलता के बीच स्टेटमेंट जारी
हनुमान अंश की 450 करोड़ रुपये कमाई बवाल हाल ही में आध्यात्मिक और धार्मिक गुरु नीम करोली बाबा की कहानी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने सिनेमाघरों में रेकॉर्ड पर रेकॉर्ड बनाए। सिर्फ 2 से 3 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। देश से लेकर दुनिया भर में फिल्म और इसे बनाने वालों की भी खूब जमकर तारीफ हुई। हालांकि, अब पर्दे के पीछे का माहौल जरा गर्म है। खबर है कि फिल्म मेकर्स के बीच इस फिल्म को लेकर काफी समय से अनबन हो रही है। इसी बीच 'हनुमान अंश' के प्रोड्यूसर्स ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर नम्रता सिंह और विशाल चतुर्वेदी को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बताया है । इसी स्टेटमेंट में कहा कि सिर्फ वही पब्लिक रिलेशन, मार्केटिंग, अवॉर्ड्स और पार्टनरशिप डायरेक्ट करने के लिए ऑथराइज़्ड होंगे। ' हनुमान अंश ' ने काफी धीमी शुरुआत की थी और इनफैक्ट फिल्म रिलीज हुई तो लोगों को इस बारे में पता भी नहीं चला। धीरे-धीरे फिल्म की कमाई और गिरने लगी लेकिन फिर 17वें दिन ये संभली और फिर बॉक्स ऑफिस पर रॉकेट की तरह तेज नजर आई। फिर तो इस फिल्म के सामने कई बड़ी फिल्में धराशायी हो गईं। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने करीब ₹452.86 Cr की कमाई करते हुए झंडे गाड़ दिए। एक तरफ फिल्म अपनी सफलता का जश्न मना रही है वहीं धीरे-धीरे बढ़ती पब्लिसिटी के बीच फिल्म बनाने वाली टीम के बीच मतभेद शुरू है और अब ये सामने भी नजर आ रहा है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है किफिल्म की टीम डॉ. विशाल चतुर्वेदी (डायरेक्टर) और प्रड्यूसर नम्रता जी सिंह, रागिनी सोना और अनुप्रिया नागर के बीच कुछ अनबन जारी है। ऐसे में 'हनुमान अंश' के अगले भाग का भविष्य भी खतरे में 'स्क्रीन' की रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म की पब्लिसिटी को लेकर लगातार झगड़े हो रहे हैं और मेकर्स में इस बात को लेकर पंगा शुरू हो चुका है कि एक खास प्रड्यूसर को दूसरों की तुलना में अधिक अटेंशन मिल रहा है। अब ऐसे में 'हनुमान अंश' के अगले भाग का भविष्य भी खतरे दिख रहा है। अब नम्रता सिंह और डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने अब फिल्म के राइट्स और डिस्ट्रीब्यूशन डिटेल्स के बारे में एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। स्टेटमेंट में उन्होंने कहा कि नम्रता और विशाल चतुर्वेदी को ही पब्लिक रिलेशन, मार्केटिंग, अवॉर्ड्स और पार्टनरशिप डायरेक्ट करने का पूरा अधिकार है। 'किसी भी एक व्यक्ति के पास वह अथॉरिटी नहीं' सोमवार को नम्रता जी सिंह और डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने स्वंभू मीडिया नेटवर्क द्वारा शेयर किए गए एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में खुद को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स कहा है। स्टेटमेंट में जो बातें लिखी गई हैं, वो कुछ इस तरह है, 'हनुमान अंश का एक ऑथराइज्ड चैनल है।' इसी के साथ टेक्स्ट शेयर करते हुए पोस्ट में आगे कहा गया है, 'हनुमान अंश (फिल्म) नीम करोली बाबा, महाराजजी के जीवन को स्क्रीन पर लाती है, जो कैंची धाम से सिलिकॉन वैली तक पूजे जाने वाले संत हैं, जिनके भक्त भारत, UK और दुनिया भर में हैं। मार्केट और मीडिया में चल रही कई रिपोर्ट्स को देखते हुए, स्वंभू मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (कंपनी, रिकॉर्ड के लिए ये फैक्ट्स बताती है, कंपनी को पता है कि एक व्यक्ति खुद को फिल्म में राइट्स से डील करने के लिए ऑथराइज्ड बता रहा है) किसी भी एक व्यक्ति के पास वह अथॉरिटी नहीं है।' आपसी अग्रीमेंट में बताए गए प्रोसेस के जरिए ही डील किए जाएंगे सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस स्टेटमेंट में आगे लिखा गया है, 'भारत और इंटरनेशनल लेवल पर फिल्म के सभी राइट्स (थियेट्रिकल, स्ट्रीमिंग, ब्रॉडकास्ट, म्यूजिक, गेमिंग, लाइसेंसिंग, वगैरह) सिर्फ प्रोड्यूसर्स के बीच हुए आपसी अग्रीमेंट में बताए गए प्रोसेस के जरिए ही डील किए जाएंगे। नम्रता जी सिंह और डॉ. विशाल चतुर्वेदी कंपनी की तरफ से पब्लिक रिलेशन, मार्केटिंग, अवॉर्ड्स और पार्टनरशिप डायरेक्ट करने के लिए पूरी तरह से ऑथराइज्ड हैं। पार्टनर्स, प्लेटफॉर्म्स और मीडिया के साथ रोजाना का सारा कोऑर्डिनेशन उनके जरिए ही किया जाता है। हर शेयरहोल्डर और IP ओनर को कंपनी या फिल्म से जुड़े किसी भी एंगेजमेंट के बारे में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स को इन्फॉर्म करते रहना चाहिए।' फिल्म के ऑफिशियल कम्युनिकेशन चैनल से कोऑर्डिनेट करना होगा बयान में कहा गया, 'किसी भी पार्टी को अकेले फिल्म में डील करने का अधिकार नहीं है। ऐसी कोई भी डील अमान्य है और कंपनी या प्रोड्यूसर के लिए ज़रूरी नहीं है। इस प्रोसेस के बाहर किया गया कोई भी बयान, अवॉर्ड का दावा या बिजनेस अरेंजमेंट कंपनी द्वारा मान्यता प्राप्त नहीं है। जो लोग इसके बाहर काम करते हैं, वे पूरी तरह से अपने जोखिम पर ऐसा करते हैं। फिल्म के लिए बोलने के लिए पहले कन्फर्मेशन की जरूरत होती है। कोई भी व्यक्ति, जिसमें कास्ट और क्रू के सदस्य भी शामिल हैं, जो हनुमान अंश की ओर से किसी भी पब्लिक प्लेटफॉर्म, मीडिया चैनल, पॉडकास्ट, YouTube चैनल, इंटरव्यू, प्रमोशनल गैदरिंग या प्राइवेट इवेंट में पब्लिक स्टेटमेंट देना या आना चाहता है, उसे पहले फिल्म के ऑफिशियल कम्युनिकेशन चैनल से कोऑर्डिनेट करना होगा और कन्फर्मेशन लेना होगा।' नम्रता जी सिंह और डॉ. विशाल चतुर्वेदी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स 'फिल्म का क्रेडिट उसके ऑफिशियल क्रेडिट्स में दिया गया है। कंपनी फिल्म, उसके क्रेडिट्स और उसके अधिकारों की रक्षा के लिए हर जगह मजबूती से काम करेगी। हनुमान अंश दुनिया भर में महाराजजी के भक्तों का है। हमारा फर्ज है कि हम इसकी रक्षा करें, और हर पार्टनर को फिल्म का एक क्लियर और वेरिफाइड रास्ता दें - नम्रता जी सिंह और डॉ. विशाल चतुर्वेदी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स।' एक खास ID पर ईमेल करने या सीधे उनसे संपर्क करने की रिक्वेस्ट इस पोस्ट के अंत में उन्होंने सभी डिस्ट्रीब्यूटर, इंटरनैशनल सेल्स एजेंट, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और दूसरों से एक खास ID पर ईमेल करने या सीधे उनसे संपर्क करने की रिक्वेस्ट की। नम्रता और विशाल ने एक डिस्क्लेमर भी जोड़ा, जिसमें लिखा है, 'फिल्म के प्रोड्यूसर नम्रता जी सिंह, डॉ. विशाल चतुर्वेदी, रागिनी सोना और अनुप्रिया नागर हैं। फिल्म के राइट्स जॉइंटली रखे गए हैं। प्रोडक्शन एग्रीमेंट के तहत, इंडिया और इंटरनेशनल लेवल पर पब्लिसिटी, अवॉर्ड, पार्टनरशिप और राइट्स पर फैसलों के लिए चारों प्रोड्यूसर की मंजूरी जरूरी है और ये सिर्फ़ कंपनी के ऑथराइज़्ड चैनल से ही किए जाते हैं।' 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर इसकी पब्लिसिटी में सबसे आगे रही यहां बता दें कि फिल्म जब से चर्चा में आई 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर इसकी पब्लिसिटी में सबसे आगे रही हैं। उन्होंने पहले माना था कि जब हनुमान अंश पोस्ट-प्रोडक्शन में था, तब वह फिल्म की टीम में सबसे आखिर में शामिल हुई थीं। लेखक के बारे में अर्चना सिंह अर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का 'मल्हार फेस्टिवल' जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला। विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है। अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया। ... और पढ़ें

स्रोत
Navbharat Times
लेखक: Archana Singh

संबंधित खबरें

हुमा कुरैशी की 'महारानी 5' की शूटिंग पूरी, जानें कब रिलीज होगी यह पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज
मनोरंजन

हुमा कुरैशी की 'महारानी 5' की शूटिंग पूरी, जानें कब रिलीज होगी यह पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज

हुमा कुरैशी अभिनीत चर्चित पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज 'महारानी' के पांचवें सीजन को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इस बहुप्रतीक्षित सीरीज की शूटिंग पूरी कर ली है। रानी भारती...

02-11-2026 05:46:15
स्रोत
रणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव मल्होत्रा की एंट्री, फिल्म में यश के युवा रावण का किरदार निभाएंगे
मनोरंजन

रणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव मल्होत्रा की एंट्री, फिल्म में यश के युवा रावण का किरदार निभाएंगे

फिल्म 'रामायण' में युवा रावण का किरदार निर्माता नमित मल्होत्रा के बेटे राघव मल्होत्रा निभा रहे हैं। यश से मिलती शारीरिक बनावट के कारण उन्हें चुना गया। हुरुन सूची के मुताबिक, नमित के पिता और परिवार की संपत्ति...

02-11-2026 05:46:12
स्रोत
सोनू निगम का पहला भोजपुरी छठ गीत बना था लोगों की पसंद, पवन सिंह और खुशबू सिंह ने भी जमाया रंग
मनोरंजन

सोनू निगम का पहला भोजपुरी छठ गीत बना था लोगों की पसंद, पवन सिंह और खुशबू सिंह ने भी जमाया रंग

Sonu Nigam First Bhojpuri Song: फेमस सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सिनेमा में अपने पहले छठ गीत 'चल भउजी हाली हाली' में पावरस्टार पवन सिंह के साथ अपनी जादुई आवाज का अनूठा संगम पेश किया है।

02-11-2026 05:46:10
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें