जनता की आवाज़
Reporter Login
मनोरंजन

61 की उम्र में भी फिट हैं SRK, क्या है उनकी फिटनेस का राज; सेलिब्रिटी डाइट लेने से पहले समझ लें ये बात

02-11-2026 05:46:00

61 की उम्र में भी फिट हैं SRK, क्या है उनकी फिटनेस का राज; सेलिब्रिटी डाइट लेने से पहले समझ लें ये बात
शाहरुख खान 61 साल की उम्र में भी फिट हैं। वह हल्का खाना खाते हैं और हफ्ते में चार-पांच दिन वर्कआउट करते हैं। लेकिन सेलिब्रिटी डाइट हर किसी के लिए सही नहीं होती, इसलिए डाइट बदलने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह जरूर लें। Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 02:18:53 PM (IST) Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 02:18:53 PM (IST) 61वें जन्मदिन पर शाहरुख खान। HighLights 61 की उम्र में भी फिट SRK हफ्ते में चार-पांच दिन वर्कआउट सेलिब्रिटी डाइट बिना सलाह न अपनाएं लाइफस्टाइल डेस्क। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी फिटनेस, एनर्जी और स्क्रीन पर दिखने वाला अंदाज लोगों को हैरान करता है। फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ में उनका मस्कुलर लुक हो या एक्शन सीक्वेंस करने का स्टाइल, शाहरुख ने साबित किया है कि उम्र बढ़ने के साथ फिटनेस को बरकरार रखा जा सकता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर शाहरुख खान अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए क्या खाते हैं? उनका वर्कआउट रूटीन कैसा है और क्या आम लोग भी उनकी तरह डाइट फॉलो कर सकते हैं? दरअसल, शाहरुख खान ने अलग-अलग इंटरव्यू में अपनी डाइट और फिटनेस से जुड़े कई राज साझा किए हैं। उनके पर्सनल ट्रेनर प्रशांत सावंत ने भी उनके वर्कआउट और खानपान के बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं शाहरुख खान की फिटनेस का राज क्या है और सेलिब्रिटी डाइट को अपनाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। कैसी डाइट फॉलो करते हैं शाहरुख खान? शाहरुख खान ने आरजे देवांगना के साथ एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बहुत ज्यादा तामझाम वाला खाना पसंद नहीं है। वह सामान्य और हल्का खाना पसंद करते हैं। उनके मुताबिक, उनके खाने में स्प्राउट्स, ग्रिल्ड चिकन, ब्रोकली और थोड़ी दाल शामिल होती है। उन्होंने बताया था कि वह लंबे समय से इसी तरह का खाना खाते आ रहे हैं। एक अन्य इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह दिन में दो बार खाना खाते हैं। वहीं, 2024 में द गार्जियन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने दिन में एक बार खाना खाने की बात कही थी। यानी अलग-अलग समय पर उनके खानपान का रूटीन अलग रहा है। इसलिए इसे उनका कोई स्थायी डाइट प्लान नहीं माना जाना चाहिए। उनके ट्रेनर प्रशांत सावंत के मुताबिक, शाहरुख खान की डाइट में प्रोटीन का खास ध्यान रखा जाता है। फिल्म ‘पठान’ के लिए बॉडी बनाने के दौरान उनकी डाइट में कार्बोहाइड्रेट, फैट और प्रोटीन की मात्रा को जरूरत के हिसाब से तय किया गया था। इसके अलावा तंदूरी चिकन भी उनका पसंदीदा खाना है। कैसा है शाहरुख खान का वर्कआउट रूटीन? शाहरुख खान की फिटनेस के पीछे नियमित एक्सरसाइज और अनुशासन की बड़ी भूमिका है। उनके ट्रेनर प्रशांत सावंत के अनुसार, वह सप्ताह में चार से पांच दिन वर्कआउट करते हैं। उनके वर्कआउट में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डियो, सर्किट ट्रेनिंग और शरीर के अलग-अलग हिस्सों की एक्सरसाइज शामिल रहती है। फिल्म ‘पठान’ के लिए उनकी बॉडी तैयार करने में काफी समय लगा था। इस दौरान वेट ट्रेनिंग, डेडलिफ्ट, स्क्वैट्स और कोर एक्सरसाइज पर विशेष ध्यान दिया गया। हालांकि, उनकी ट्रेनिंग को फिल्मों में निभाए जाने वाले किरदारों और शारीरिक जरूरतों के अनुसार बदला जाता है। क्या होती है सेलिब्रिटी डाइट? सेलिब्रिटी डाइट का मतलब सिर्फ कम खाना या वजन घटाना नहीं है। यह किसी व्यक्ति की उम्र, वजन, शरीर की बनावट, काम, शारीरिक गतिविधि और फिटनेस लक्ष्य के हिसाब से तैयार किया गया डाइट प्लान होता है। फिल्मों में किसी किरदार के लिए बॉडी बनाने, वजन घटाने या मसल्स बढ़ाने के लिए कलाकारों को कई बार खास डाइट फॉलो करनी पड़ती है। इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फैट और कैलोरी की मात्रा को नियंत्रित किया जाता है। कई बार इसके साथ ट्रेनर, न्यूट्रिशनिस्ट और डॉक्टर की टीम भी काम करती है। यही वजह है कि किसी सेलिब्रिटी का डाइट प्लान हर व्यक्ति के लिए सही हो, यह जरूरी नहीं है। सेलिब्रिटी डाइट के क्या हैं फायदे? 1. खानपान में अनुशासन- एक तय डाइट प्लान अपनाने से खाने की आदतें बेहतर होती हैं। इससे अनावश्यक कैलोरी और जंक फूड का सेवन कम करने में मदद मिल सकती है। 2. फिटनेस टारगेट हासिल करने में मदद- सही मात्रा में प्रोटीन और दूसरे पोषक तत्व लेने से मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर की रिकवरी में मदद मिलती है। 3. पोषण पर ध्यान- न्यूट्रिशनिस्ट की देखरेख में बनाई गई डाइट शरीर की जरूरत के मुताबिक पोषण उपलब्ध कराने में मदद कर सकती है। बिना सलाह अपनाने पर क्या हो सकते हैं नुकसान? 1. पोषण की कमी- किसी सेलिब्रिटी की तरह दिन में सिर्फ एक बार खाना शुरू करने से शरीर को पर्याप्त कैलोरी, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स नहीं मिल सकते। 2. कमजोरी और थकान- अचानक खाना कम करने या कार्बोहाइड्रेट पूरी तरह बंद करने से कमजोरी, चक्कर और ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। 3. हार्मोन और मेटाबॉलिज्म पर असर- लंबे समय तक जरूरत से कम खाना शरीर के सामान्य कामकाज को प्रभावित कर सकता है। महिलाओं में अनियमित पीरियड्स जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। 4. हर शरीर की जरूरत अलग- किसी खिलाड़ी, अभिनेता और ऑफिस में काम करने वाले व्यक्ति की शारीरिक जरूरतें एक जैसी नहीं होतीं। इसलिए एक ही डाइट सभी के लिए प्रभावी नहीं हो सकती। अपनी डाइट बनाते समय किन बातों का रखें ध्यान? भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद यानी ICMR और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन की 2024 की गाइडलाइन के मुताबिक, स्वस्थ रहने के लिए खाने में विविधता और संतुलन जरूरी है। रोजाना मौसमी फल और हरी सब्जियां खाएं। खाने में दाल, दूध, दही, पनीर, अंडे या दूसरे प्रोटीन स्रोत शामिल करें। गेहूं, चावल और मोटे अनाज जैसे साबुत अनाज को डाइट का हिस्सा बनाएं। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। चीनी, नमक और ज्यादा तली-भुनी चीजों का सेवन सीमित रखें। नियमित एक्सरसाइज करें और पर्याप्त नींद लें। ICMR के मुताबिक, शरीर की जरूरत उम्र, लिंग, शारीरिक गतिविधि और स्वास्थ्य की स्थिति के अनुसार बदलती है। इसलिए डाइट में बड़े बदलाव करने से पहले डॉक्टर या रजिस्टर्ड न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह जरूर लें। यह भी पढ़ें- Mouth Taping: मुंह पर टेप लगाकर सोने का ट्रेंड कितना सुरक्षित? जानिए इसके फायदे और नुकसान

स्रोत
Nai Dunia
लेखक: Digital Desk

संबंधित खबरें

हुमा कुरैशी की 'महारानी 5' की शूटिंग पूरी, जानें कब रिलीज होगी यह पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज
मनोरंजन

हुमा कुरैशी की 'महारानी 5' की शूटिंग पूरी, जानें कब रिलीज होगी यह पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज

हुमा कुरैशी अभिनीत चर्चित पॉलिटिकल ड्रामा वेब सीरीज 'महारानी' के पांचवें सीजन को लेकर एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इस बहुप्रतीक्षित सीरीज की शूटिंग पूरी कर ली है। रानी भारती...

02-11-2026 05:46:15
स्रोत
रणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव मल्होत्रा की एंट्री, फिल्म में यश के युवा रावण का किरदार निभाएंगे
मनोरंजन

रणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव मल्होत्रा की एंट्री, फिल्म में यश के युवा रावण का किरदार निभाएंगे

फिल्म 'रामायण' में युवा रावण का किरदार निर्माता नमित मल्होत्रा के बेटे राघव मल्होत्रा निभा रहे हैं। यश से मिलती शारीरिक बनावट के कारण उन्हें चुना गया। हुरुन सूची के मुताबिक, नमित के पिता और परिवार की संपत्ति...

02-11-2026 05:46:12
स्रोत
सोनू निगम का पहला भोजपुरी छठ गीत बना था लोगों की पसंद, पवन सिंह और खुशबू सिंह ने भी जमाया रंग
मनोरंजन

सोनू निगम का पहला भोजपुरी छठ गीत बना था लोगों की पसंद, पवन सिंह और खुशबू सिंह ने भी जमाया रंग

Sonu Nigam First Bhojpuri Song: फेमस सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सिनेमा में अपने पहले छठ गीत 'चल भउजी हाली हाली' में पावरस्टार पवन सिंह के साथ अपनी जादुई आवाज का अनूठा संगम पेश किया है।

02-11-2026 05:46:10
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें