शाहरुख खान की जन्मदिन पर दिखी झलक शाहरुख खान के जन्मदिन पर उन्हें एक झलक देखने के लिए फैंस 'मन्नत' के बाहर जमा हुए थे, लेकिन बताया जा रहा है कि सुपरस्टार अपने घर से चुपचाप निकल गए और परिवार व दोस्तों के साथ जश्न मनाने के लिए साउथ मुंबई चले गए। कहा जा रहा है कि एक्टर ने ताज होटल में देर रात तक पार्टी की। होटल के बाहर उनकी शानदार कार सोमवार सुबह तड़के तक खड़ी देखी गई। होटल के बाहर मौजूद फैंस की पोस्ट के अनुसार, शाहरुख खान के बच्चे सुहाना खान और आर्यन खान भी इस जश्न में शामिल थे। ऐसा लगता है कि यह जश्न सोमवार सुबह तड़के तक चलता रहा। जहां सुहाना और आर्यन पार्टी से जल्दी निकल गए, वहीं शाहरुख के बाहर निकलते ही वहां काफी हलचल मच गई। होटल के बाहर का एक वायरल वीडियो सामने आया है, जिसमें बर्थडे बॉय को अपनी कार की ओर जाते देख फैंस खुशी से चिल्लाते और 'आई लव यू' कहते सुनाई दे रहे हैं। कार में बैठने से पहले, शाहरुख ने फैंस की ओर हाथ हिलाकर और फ्लाइंग किस देकर उनका अभिवादन किया। 'मन्नत' के बाहर 'किंग' की झलक अपने 61वें जन्मदिन पर, भले ही शाहरुख खान ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ एक निजी जश्न मनाने का फैसला किया हो, लेकिन उन्होंने अपने सभी फैंस के प्यार का जवाब भी दिया। उन्होंने 'मन्नत' को एक बड़ी स्क्रीन में बदल दिया, जहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' की एक झलक दिखाई। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने घर के बाहर लगी इस बड़ी स्क्रीन पर दीपिका पादुकोण वाला नया गाना भी चलाया। फैंस के लिए शाहरुख का खास मेसेज उन्होंने अपने फैंस के लिए हाथ से लिखा एक खास नोट भी शेयर किया, जिसे स्क्रीन पर दिखाया गया। इस मैसेज में लिखा था, 'जिन दिलों ने उन्हें 'किंग' बनाया, उन्हें बदले में ढेर सारा प्यार।' यह जन्मदिन का जश्न 'किंग' फिल्म को लेकर बढ़ती उत्सुकता के बीच मनाया जा रहा है। इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण लीड रोल में हैं और यह सुपरस्टार की आने वाली फिल्मों में से सबसे ज्यादा फेमस फिल्मों में से एक है। 'किंग' का पहला गाना 'मिल जाए तो' 61वें बर्थडे पर 'किंग' के मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'मिल जाए तो' भी रिलीज कर दिया है। इस रोमांटिक गाने में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं, जिसने तुरंत ही फैंस का ध्यान खींच लिया है। एक और खास बात यह है कि इस गाने में एड शीरन और अरिजीत सिंह ने साथ काम किया है, और इसका संगीत सचिन-जिगर ने तैयार किया है। फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख के इस गाने ने तड़का लगाया है। 'किंग' की रिलीज और कास्ट सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ' किंग ' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहरुख और दीपिका के अलावा, इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी और सुहाना खान जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। लेखक के बारे में कनिका सिंह कनिका सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की 'एंटरटेनमेंट' (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है। बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है। विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना। पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। ... और पढ़ें