जनता की आवाज़
Reporter Login
देश

यूरोप के 7 देशों के सुपरमार्केट पर साइबर अटैक: फ्रिज-फ्रीजर का तापमान 70°C तक बढ़ाया; कई देशों में हजारों क...

02-11-2026 08:47:25

यूरोप के 7 देशों के सुपरमार्केट पर साइबर अटैक: फ्रिज-फ्रीजर का तापमान 70°C तक बढ़ाया; कई देशों में हजारों क...
Hindi News International Europe Supermarket Cyber Attack | Fridge Freezer Temperature Hacked स्टॉकहोम 9 मिनट पहले कॉपी लिंक स्वीडन में एक सुपरमार्केट के कर्मचारी हैकर अटैक के बाद खराब हुए फ्रोजन फूड को फ्रीजर से निकालकर शॉपिंग ट्रॉली में भरते हुए। यूरोप के 7 देशों के सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर पर साइबर अटैक हुआ है। हैकर्स ने ऑनलाइन सिस्टम में सेंध लगाकर फ्रिज का तापमान बढ़ा दिया। इससे दुकानों में रखा दूध, मीट और दूसरी खाने-पीने की चीजें खराब हो गईं। बेल्जियम, स्वीडन, नीदरलैंड, एस्टोनिया, लक्जमबर्ग, फिनलैंड और आयरलैंड में ऐसे मामले सामने आए हैं। बेल्जियम में कुछ स्टोर के फ्रिज का तापमान 70 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यूरोन्यूज के मुताबिक, ये हमले रविवार रात से सोमवार सुबह के बीच हुए। इससे पहले 12 अक्टूबर को फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट पर भी इसी तरह का हमला हुआ था। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम के एक ICA सुपरमार्केट में खराब हो चुके खाने के पैकेट कूड़ेदान में फेंकता कर्मचारी। बेल्जियम में लाखों यूरो का सामान खराब बेल्जियम में कई सुपरमार्केट के फ्रिज का तापमान 70 डिग्री तक पहुंच गया। इससे दुकानों में रखा खाना खराब हो गया और लाखों यूरो का सामान फेंकना पड़ा। बेल्जियम के अखबार 'ले सोइर' के मुताबिक, डेलहाइज के करीब 40, कैरेफोर के 15, इंटरमार्शे के 15 और स्पार के 5 स्टोर प्रभावित हुए। एक मीट कंपनी और मॉन्स शहर के पास मौजूद आइकिया स्टोर में भी फ्रिज सिस्टम पर असर पड़ा। बेल्जियम के साइबर सिक्योरिटी सेंटर ने हमले की पुष्टि की है। डेलहाइज के प्रवक्ता ने बताया कि कई स्टोर के फ्रिज सिस्टम में गड़बड़ी मिली थी। कंपनी ने तुरंत जरूरी कदम उठाए, ताकि दुकानें खुली रह सकें। कैरेफोर ने भी साइबर अटैक की पुष्टि की, लेकिन कहा कि नुकसान ज्यादा नहीं हुआ। बेल्जियम के कुछ स्टोर में फ्रिज खराब होने का नोटिस लगा दिखा। हैकर अटैक के बाद फ्रिज और फ्रीजर बंद हो गए। तस्वीर 2 नवंबर 2026 की है। आयरलैंड के 13 स्टोर में फ्रिज बंद पड़े आयरलैंड की सुपरमार्केट चेन सुपरवैल्यू के 223 स्टोर में से 13 के फ्रिज सिस्टम पर हमला हुआ। कंपनी ने इन फ्रिज में रखा ठंडा और जमा हुआ खाना बिक्री से हटा दिया। स्वीडन में आईसीए और कूप सुपरमार्केट के स्टोर भी प्रभावित हुए। वहां रात में फ्रीजर का तापमान तेजी से बढ़ गया। स्टॉकहोम के एक आईसीए स्टोर की मैनेजर ने बताया कि हमला रात करीब 2 बजे हुआ। सुबह 5:30 बजे इसका पता चला। तब तक स्टोर के सभी फ्रीजर का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था और उनमें रखा सामान खराब हो गया था। स्वीडन के अखबार आफ्टनब्लाडेट के मुताबिक, कूप के 6 स्टोर में भी ऐसा ही हुआ। देश की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी इन मामलों की जांच कर रही है। नीदरलैंड में 17 कंपनियों के सिस्टम पर हमला एस्टोनिया में सेल्वर सुपरमार्केट का एक स्टोर प्रभावित हुआ। वहां फ्रिज का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। नीदरलैंड में कम से कम 17 कंपनियों के फ्रिज और फ्रीजर को निशाना बनाया गया। हालांकि, इन कंपनियों के नाम नहीं बताए गए हैं। लक्जमबर्ग में डेलहाइज ने एहतियात के तौर पर अपना ऑर्डर सिस्टम बंद कर दिया। फिनलैंड के मीडिया के मुताबिक, वहां के कई के-ग्रुप सुपरमार्केट भी प्रभावित हुए। फ्रिज को डीफ्रॉस्ट मोड में डालकर बढ़ाया तापमान बेल्जियम की कंपनी सबकोबेल के CEO स्टीफन मोएलांस के मुताबिक, यह हमला फ्रांस में हुए पिछले हमले जैसा था। हैकर्स ने फ्रिज की कूलिंग यूनिट को डीफ्रॉस्ट मोड में डाल दिया। इस मोड में फ्रिज की बर्फ पिघलाने के लिए कूलिंग बंद हो जाती है। इससे तापमान बढ़ने लगा। मोएलांस ने बताया कि इस गड़बड़ी को सिर्फ सॉफ्टवेयर अपडेट से ठीक नहीं किया जा सकता। इसके लिए फ्रिज के सिस्टम में कुछ बदलाव भी करने होंगे। किसी हैकर ग्रुप ने जिम्मेदारी नहीं ली आजकल सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर को इंटरनेट के जरिए दूर बैठकर कंट्रोल किया जा सकता है। इसी वजह से इनमें खराबी आने या हैक होने पर दुकानों का पूरा सामान खराब हो सकता है। यूरोपीय आयोग के एक प्रवक्ता ने कहा कि इन घटनाओं से पता चलता है कि साइबर अटैक का असर सिर्फ कंपनियों पर नहीं, बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ सकता है। फिलहाल किसी हैकर ग्रुप ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। फ्रांस में पिछले महीने हुए हमलों के पीछे कौन था, इसका भी पता नहीं चला है। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें... रिपोर्ट- अमेरिकी चुनाव में दखल दे रहीं भारतीय कंपनियां: फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से प्रचार; कंटेंट क्रिएटर्स पैसे लेकर विरोधी नेताओं की छवि खराब कर रहे अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय कंसल्टेंट कंपनियों और कंटेंट क्रिएटर्स पर सोशल मीडिया के जरिए उम्मीदवारों का प्रचार करने का आरोप है। पूरी खबर पढ़ें... . खबरें और भी हैं... बांग्लादेश में ढाई गुना वेतन की मांग के लिए प्रदर्शन: मजदूरों की सुरक्षाकर्मियों से झड़प, हाईवे जाम; सरकार बोली- हिंसा के पीछे हसीना के लोग 0:55 कॉपी लिंक शेयर अमेरिका में प्लेन क्रैश, 9 की मौत: पायलट बोला- तेजी से नीचे गिर रहे, जमीन से टकराने वाले हैं, वक्त नहीं बचा; VIDEO 1:20 कॉपी लिंक शेयर रिपोर्ट- ट्रम्प रक्षा मंत्री हेगसेथ को हटा सकते हैं: ईरान पर हमला करने के लिए उकसाया था, 8 महीने बाद भी खत्म नहीं हुई जंग 0:47 कॉपी लिंक शेयर यूरोप में इस साल 22 हजार प्रदर्शन हुए: फ्रांस की हिंसक प्रदर्शनों में 66% हिस्सेदारी; 1 महीने में 8 देशों में आंदोलन 0:56 कॉपी लिंक शेयर

स्रोत
Dainik Bhaskar
लेखक: दैनिक भास्कर

संबंधित खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत

ताज़ा खबरें

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें