जनता की आवाज़
Reporter Login
देश

India vs South Korea Hockey Live: दिलप्रीत ने दिखाया अपना जादू, भारत ने 7-0 से बनाई बढ़त

02-11-2026 08:47:25

India vs South Korea Hockey Live: दिलप्रीत ने दिखाया अपना जादू, भारत ने 7-0 से बनाई बढ़त
LIVE BLOG India vs Korea Hockey Live Score: भारत और साउथ कोरिया के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में मुकाबला खेला जा गया। मैच में टीम इंडिया ने 8-0 से जीत हासिल की। भारतीय हॉकी टीम (फोटो: HI) स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs South Korea Hockey Live Score Updates: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और साउथ कोरिया के बीच मुकाबला खेला गया। ओलंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम में खेल गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 8-0 से जीत हासिल की। भारत ने इस जीत के साथ अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम की नजरें अब छठे खिताब पर है। टीम इंडिया अब तक पांच बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर चुकी है। 2 Nov 2026 9:04:30 PM India vs Korea Hockey Live Updates: भारत ने जीता मुकाबला साउथ कोरिया के खिलाफ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 8-0 से जीत हासिल की। भारत की टूर्नामेंट में ये लगातार पांचवीं जीत है। भारतीय टीम ने अजेय रहते हुए नॉकआउट में जगह बना ली है। 2 Nov 2026 8:58:07 PM Asian Champions Trophy India vs Korea LIVE: अंगद बीर सिंह ने दागा गोल साउथ कोरिया के खिलाफ मुकाबले में भारत ने आठवां गोल दाग दिया है। खेल के आखिरी मिनट में अंगद ने गोल दागा और टीम इंडिया की बढ़त को 8-0 कर दिया। उनका मुकाबले का ये पहला गोल है। 2 Nov 2026 8:38:58 PM Asian Champions Trophy India vs Korea LIVE: निर्णायक क्वार्टर का खेल शुरू एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और साउथ कोरिया के बीच खेल जा रहे मुकाबले में अंतिम क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया मुकाबले में 7-0 की विशाल बढ़त हासिल कर चुकी है। 2 Nov 2026 8:37:45 PM India vs South Korea Live Scorecard: तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त भारत और साउथ कोरिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले में तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया ने अपनी बढ़त को 7-0 कर लिया है। तीसरे क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने कुल चार गोल किए। भारत के लिए इस क्वार्टर में शिलानंद लाकरा, सुखजीत सिंह, संजय और दिलप्रीत सिंह ने गोल किया। 2 Nov 2026 8:31:56 PM India vs South Korea Live Scorecard: दिलप्रीत सिंह ने दागा गोल साउथ कोरिया के खिलाफ मुकाबले में दिलप्रीत सिंह ने अपना दूसरा गोल दाग दिया है। उन्होंने ही मुकाबले का पहला गोल दागा था। दिलप्रीत ने खेल के 40वें मिनट में गोल किया और टीम इंडिया की बढ़त 7-0 हो गई है। 2 Nov 2026 8:25:52 PM India vs Korea Live Hockey Match: संजय ने दागा गोल एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में साउथ कोरिया के खिलाफ मुकाबले में भारत ने शिकंजा कस दिया है। खेल के 36वें मिनट में संजय ने गोल दागकर भारत की बढ़त को 6-0 कर दिया है। कोरियाई टीम अब तक कोई गोल नहीं कर सकी है। 2 Nov 2026 8:23:18 PM India vs Korea Live Hockey Match: सुखजीत सिंह ने किया गोल भारत के सुखजीत सिंह ने इस टूर्नामेंट में कई कमाल के गोल किए हैं। उन्होंने कोरिया के खिलाफ भी यही कमाल किया। सुखजीत ने खेल के 33वें मिनट में गोल दागा और भारत की बढ़त को 5-0 कर दिया। 2 Nov 2026 8:21:10 PM India vs South Korea Hockey Live Score: शिलानंद लाकरा ने दागा गोल साउथ कोरिया के खिलाफ जालंधर में खेले जा रहे मुकाबले में शिलानंद लाकरा ने अपना पहला गोल दाग दिया है। उन्होंने खेल के 33वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। इसी के साथ भारत की बढ़त 4-0 हो गई है। 2 Nov 2026 8:16:08 PM India vs South Korea Hockey Live Score: तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू भारत और साउथ कोरिया के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में खेले जा रहे मुकाबले में तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। टीम इंडिया ने पहले हाफ का खेल समाप्त होने तक 3-0 की बढ़त बनाए रखी है। अब तीसरे क्वार्टर में भी हमरनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम दबाव को बरकरार रखना चाहेगी। 2 Nov 2026 8:05:47 PM India vs Korea Hockey Live Updates: पहले हाफ का खेल समाप्त एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और साउथ कोरिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले में पहले हाफ का खेल समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरी तरफ कोरिया भी कोई गोल नहीं कर सकी। भारतीय टीम पहले हाफ का खेल समाप्त होने तक 3-0 की बढ़त बनाए हुए है। 2 Nov 2026 8:03:29 PM India vs Korea Hockey Live Updates: हरमनप्रीत सिंह को नहीं मिला गोल भारत को कोरिया के खिलाफ 28वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला और हरमनप्रीत सिंह के पास एक बार फिर से कमाल दिखाने का मौका था। उन्होंने गोलपोस्ट में गेंद को डाल दिया था लेकिन बैक स्टिक होने के कारण गोल नहीं दिया गया। 2 Nov 2026 7:57:14 PM Asian Champions Trophy India vs Korea LIVE: कोरिया ने गंवाया दूसरा मौका भारत के खिलाफ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में कोरिया की टीम को दूसरे क्वार्टर में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वे इस मौके का फायदा उठाने से चूक गए। कोरिया को 24वें मिनट में दूसरा पीसी मिला लेकिन वे गोल नहीं कर सके। टीम इंडिया फिलहाल 3-0 की बढ़त बनाए हुए है। 2 Nov 2026 7:50:36 PM Asian Champions Trophy India vs Korea LIVE: साउथ कोरिया गोल करने से चूका दूसरे क्वार्टर में साउथ कोरिया को पहला गोल करने का बेहतरीन मौका मिला लेकिन वे इस मौके का फायदा नहीं उठा सके। खेल के 18वें मिनट में कोरिया को पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन भारतीय डिफेंडरों ने कमाल किया और विपक्षी टीम को गोल करने से रोक दिया। भारत फिलहाल साउथ कोरिया रर 3-0 की बढ़त बनाए हुए है। 2 Nov 2026 7:40:49 PM India vs South Korea Live Scorecard: दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू भारत और साउथ कोरिया के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में मुकाबला जालंधर में खेला जा रहा है। दूसरे क्वार्टर का मुकाबला शुरू हो चुका है। टीम इंडिया ने अब तक 3-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए पहले क्वार्टर में हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह और दिलप्रीत सिंह ने गोल दागा। 2 Nov 2026 7:39:21 PM India vs South Korea Live Scorecard: हरमनप्रीत सिंह का कमाल भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अपने ड्रैग फ्लिक का एक बार फिर से कमाल दिखाया। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर पहले क्वार्टर की समाप्ति तक भारत का स्कोर 3-0 कर दिया है। हरमनप्रीत का टूर्नामेंट में ये नौवां गोल है। 2 Nov 2026 7:33:00 PM India vs Korea Live Hockey Match: जुगराज सिंह ने दागा गोल साउथ कोरिया के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में पहले क्वार्टर में ही टीम इंडिया ने दो गोल दाग दिए हैं। भारत के लिए दूसरा गोल जुगराज सिंह ने दागा, जहां भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला था। जुगराज ने खेल के 11वें मिनट में गोल दागा और टीम इंडिया की बढ़त को 2-0 कर दिया है। 2 Nov 2026 7:28:16 PM India vs Korea Live Hockey Match: दिलप्रीत सिंह ने दागा गोल एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में साउथ कोरिया के खिलाफ भारत ने पहले क्वार्टर में ही गोल दाग दिया है। टीम इंडिया के लिए दिलप्रीत सिंह ने पहला गोल दागा और भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। उन्होंने खेल के आठवें मिनट में पहला गोल दागा। 2 Nov 2026 7:16:53 PM India vs South Korea Hockey Live Score: भारत बनाम साउथ कोरिया मुकाबला शुरू एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारत और साउथ कोरिया के बीच मुकाबला शुरू हो चुका है। टीम इंडिया अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है और वे जीत की लय बरकरार रखते हुए सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी। भारतीय टीम पहले क्वार्टर में ही दबाव बनाना चाहेगी। 2 Nov 2026 6:44:38 PM India vs South Korea Hockey Live Score: भारत की शुरुआती ग्यारह साउथ कोरिया के खिलाफ एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में होने वाले मुकाबले के लिए भारत ने अपनी शुरुआती ग्यारह का एलान कर दिया है। Team India is ready to take the field for one final League-stage battle! 💪🏑 Meet India's Starting XI as they take on Korea, aiming to make it five wins in five and finish the pool stage on a high at the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! 🇮🇳 India 🇮🇳 vs Korea 🇰🇷 🗓️ November 2 at 7 PM IST 📺 Watch Live on JioHotstar and Star Sports 2! 🌐 Stream on https://t.co/plntJTLWXP (outside the Indian subcontinent) #HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame — Hockey India (@TheHockeyIndia) November 2, 2026 2 Nov 2026 6:41:37 PM India vs South Korea Hockey Live: हरमनप्रीत सिंह का कमाल भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने टूर्नामेंट में अब तक कमाल किया है। उन्होंने मलेशिया के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में तीन गोल दागे थे। अब तक वे कुल आठ गोल कर चुके हैं और टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर बने हुए हैं। एक बार फिर भारतीय टीम को उनसे इसी कमाल की उम्मीद होगी। 2 Nov 2026 6:41:21 PM India vs South Korea Hockey Live: टीम इंडिया अब तक है अजेय एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में टीम इंडिया अब तक अजेय रही है। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 13-0, चीन को 4-2, जापान को 4-1 और मलेशिया को 4-2 से मात दी। अब टीम इंडिया की नजरें अपना पांचवां मुकाबला जीतकर अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाने पर होंगी। 2 Nov 2026 6:41:03 PM India vs South Korea Hockey Live: लाइव ब्लॉग भारत और साउथ कोरिया के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे से खेला जाएगा।

स्रोत
Jagran
लेखक: Praveen Kumar Mishra

संबंधित खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत

ताज़ा खबरें

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें