जनता की आवाज़
Reporter Login
देश

'किसी ने मेरा साथ नहीं दिया फिर इतनी मेहनत क्यों करूं' भारतीय टीम में वापसी नहीं होने पर छलका इस खिलाड़ी का दर्द

02-11-2026 08:47:25

'किसी ने मेरा साथ नहीं दिया फिर इतनी मेहनत क्यों करूं' भारतीय टीम में वापसी नहीं होने पर छलका इस खिलाड़ी का दर्द
'किसी ने मेरा साथ नहीं दिया फिर इतनी मेहनत क्यों करूं' भारतीय टीम में वापसी नहीं होने पर छलका इस खिलाड़ी का दर्द भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान ने टीम इंडिया में लगातार मौका नहीं मिलने पर अपनी निराशा जाहिर की है। उन्होंने बताया कि टीम इंडिया में लगातार मौका नहीं मिलने से अब उन्हें हर दिन मेहनत करने की प्रेरणा जुटाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पिता नौशाद के अलावा किसी ने उनका साथ नहीं दिया अपडेटेड Nov 02, 2026 पर 8:56 PM सेलेक्टर्स के साथ बातचीत को लेकर सरफराज खान ने कहा कि उन्होंने टीम में चुनने का फैसला उनके ऊपर छोड़ दिया है भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज सरफराज खान इस समय चर्चा में हैं। हाल ही में सरफराज खान ने टीम इंडिया से लगातार नजरअंदाज किए जाने पर अपना दर्द शेयर किया है। एक इंटरव्यू में भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान ने बताया कि टीम इंडिया में लगातार मौका नहीं मिलने से अब उन्हें हर दिन मेहनत करने की प्रेरणा जुटाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पिता नौशाद के अलावा किसी ने उनका साथ नहीं दिया। अब उनके पिता का भरोसा और उनकी मेहनत ही उन्हें आगे बढ़ने और रन बनाने की ताकत देती है। जानें सरफराज खान ने क्या कहा हर दिन खुद से पूछता हूं ये सवाल द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए सरफराज खान ने बताया, “मैं हर सुबह उठकर खुद से यही सवाल करता हूं कि मुझे बार-बार इतनी मेहनत क्यों करनी चाहिए और हर बार उसी दौर से क्यों गुजरना चाहिए?” उन्होंने आगे कहा, “लेकिन जब मैं अपने पिता को मेरे लिए मेहनत करते देखता हूं, तो मेरा मन उनके लिए रन बनाने का करता है। यही एक वजह है, जो मुझे आगे बढ़ने और मेहनत करते रहने की प्रेरणा देती है।” सेलेक्टर्स को लेकर क्या कहा सेलेक्टर्स के साथ बातचीत को लेकर सरफराज खान ने कहा कि उन्होंने टीम में चुनने का फैसला उनके ऊपर छोड़ दिया है। उनका काम सिर्फ अच्छा खेलना और रन बनाना है, फिर चाहे वह भारत के लिए खेलें या मुंबई की टीम के लिए। इसके अलावा, उन्होंने इस बात को भी गलत बताया कि वह विदेशी पिचों पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते। इसके लिए उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में सिर्फ 61 गेंदों पर लगाया गया शतक और इंट्रा-स्क्वाड मैच में 76 गेंदों पर बनाए गए 101 रन का उदाहरण दिया। नहीं मिला किसी का भी साथ सरफराज ने आगे कहा, “हर कोई जानता है कि मेरी जिंदगी में मुझे किसी का साथ नहीं मिला। अगर किसी ने मेरा हौसला बढ़ाया है, तो वो सिर्फ मेरे पिता हैं। मेरे पापा के अलावा किसी ने मेरा साथ नहीं दिया, लेकिन मुझे इससे कोई शिकायत नहीं है। मैंने बहुत मेहनत की है और अपने पिता का सपना पूरा किया है। आज के दौर में भारत के लिए खेलना आसान नहीं है। मैंने सिर्फ एक-दो बार रन बनाकर टीम में जगह नहीं बनाई, बल्कि 300, 200 और 250 रन जैसी बड़ी पारियां खेली हैं। मेरे पिता ही हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं और मैं आगे भी पूरी मेहनत करता रहूंगा।” कब खेला था आखिरी मुकाबला सरफराज खान ने आखिरी बार नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारत के लिए खेला था। इस दौरान उन्होंने दूसरे टेस्ट में 150 रन बनाए थे और अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था। इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में चुना गया, लेकिन वहां उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। बाद में उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। हाल ही में एक खिलाड़ी के चोटिल होने पर उन्हें श्रीलंका दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वहां भी वह कोई मैच नहीं खेल सके। सरफराज के मुताबिक, उन्हें बताया गया था कि भारत में होने वाले मैचों में आगे उन्हें और मौके मिल सकते हैं। हिंदी में शेयर बाजार , स्टॉक मार्केट न्यूज़ , बिजनेस न्यूज़ , पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।

स्रोत
Moneycontrol Hindi
लेखक: @moneycontrolteam

संबंधित खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत

ताज़ा खबरें

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें