जनता की आवाज़
Reporter Login
देश

9000mAh बैटरी वाला OnePlus का फोन लॉन्च, 144Hz AMOLED स्क्रीन और 80W चार्जिंग भी

02-11-2026 08:47:27

9000mAh बैटरी वाला OnePlus का फोन लॉन्च, 144Hz AMOLED स्क्रीन और 80W चार्जिंग भी
OnePlus ने अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च कर दिया है. इस फोन में कंपनी ने 9000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 144Hz AMOLED डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया है. OnePlus का यह नया स्मार्टफोन फिलहाल चीन में पेश किया गया है. कंपनी ने इसे अपनी Turbo सीरीज के तहत उतारा है. फोन में 50MP का कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर भी मिलते हैं. खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद कंपनी ने फोन की मोटाई करीब 8.5mm रखी है. हालांकि, भारतीय कस्टमर्स के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना होगा. OnePlus ने फिलहाल भारत में इस फोन को लॉन्च करने की कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. सम्बंधित ख़बरें OnePlus Turbo 6Vs की कीमत कितनी है? सबसे पहले कीमत की बात करें तो OnePlus Turbo 6Vs को चीन में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में पेश किया गया है. इसकी कीमत 3,699 चीनी युआन रखी गई है. भारतीय करेंसी में यह करीब 53,000 रुपये होती है. फोन को Orange Heart और Nova White रंगों में पेश किया गया है. फिलहाल कंपनी की चीनी वेबसाइट पर इसकी बिक्री की जानकारी दी गई है, लेकिन भारत में इसकी उपलब्धता और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं है. फोन में मिलेगी 9000mAh की बड़ी बैटरी OnePlus Turbo 6Vs की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh बैटरी है. आमतौर पर बाजार में मिलने वाले ज्यादातर स्मार्टफोन में 5000mAh से 7000mAh तक की बैटरी देखने को मिलती है. ऐसे में 9000mAh की बैटरी इस फोन को खास बनाती है. कंपनी ने इसमें 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया है. इसके अलावा फोन 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी सपोर्ट करता है. इसका मतलब है कि जरूरत पड़ने पर आप इस फोन से दूसरे सपोर्टेड डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं. फोन में बायपास चार्जिंग का विकल्प भी मिलता है. इसकी मदद से सपोर्टेड परिस्थितियों में चार्जर से आने वाली बिजली सीधे फोन के सिस्टम को दी जा सकती है, जिससे लंबे समय तक गेम खेलने या फोन इस्तेमाल करने के दौरान बैटरी पर दबाव कम हो सकता है. हालांकि, 9000mAh की बैटरी होने का मतलब यह नहीं है कि फोन की बैटरी हर यूजर के लिए निश्चित दिनों तक चलेगी. असली बैटरी बैकअप स्क्रीन की ब्राइटनेस, गेमिंग, इंटरनेट और इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करेगा. 144Hz AMOLED डिस्प्ले से मिलेगा स्मूद एक्सपीरिएंस OnePlus Turbo 6Vs में 6.78 इंच की फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दी गई है. इसका रिजॉल्यूशन 1.5K यानी 2772x1272 पिक्सल है. स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. आसान भाषा में समझें तो 144Hz रिफ्रेश रेट की वजह से फोन में स्क्रॉलिंग, एनिमेशन और गेमिंग के दौरान स्क्रीन ज्यादा स्मूद दिखाई दे सकती है. इसमें 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का दावा भी किया गया है. इससे तेज रोशनी में स्क्रीन देखने में मदद मिल सकती है. कंपनी ने आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करने के लिए 3840Hz PWM डिमिंग और DC जैसी डिमिंग तकनीक का भी सपोर्ट दिया है. Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस है फोन परफॉर्मेंस के लिए OnePlus Turbo 6Vs में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 12GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है. फोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है. इसमें स्टीरियो स्पीकर, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, NFC, Wi-Fi 6 और IR ब्लास्टर जैसे फीचर भी दिए गए हैं. गेमिंग और लंबे समय तक इस्तेमाल करने वालों के लिए कंपनी ने X-axis मोटर और खास टच तकनीक भी दी है. 50MP कैमरा और 16MP सेल्फी कैमरा फोटोग्राफी के लिए OnePlus Turbo 6Vs के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम कैमरा मिलता है. OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन की मदद से फोटो और वीडियो लेते समय हाथ हिलने का असर कम करने में मदद मिलती है. क्या भारत में लॉन्च होगा OnePlus Turbo 6Vs? फिलहाल OnePlus ने Turbo 6Vs को चीन के बाजार में पेश किया है. भारत में इसके लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. हालांकि, OnePlus की Turbo सीरीज के कुछ फोन भारतीय बाजार में Nord ब्रांडिंग के साथ भी पेश किए गए हैं. ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि कंपनी इस फोन को भारत में किस नाम और किस कीमत पर लाती है. ---- समाप्त ----

स्रोत
AajTak
लेखक: @AajTak

संबंधित खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत

ताज़ा खबरें

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें