जनता की आवाज़
Reporter Login
देश

UP Board Exam: देवरिया में परीक्षा केंद्रों से जुड़ी 126 शिकायतों पर तहसील समितियों की जांच तेज

02-11-2026 08:47:27

UP Board Exam: देवरिया में परीक्षा केंद्रों से जुड़ी 126 शिकायतों पर तहसील समितियों की जांच तेज
देवरिया में यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के परीक्षा केंद्रों की प्रारंभिक सूची पर मिली 126 आपत्तियों की जांच शुरू हो गई है। HighLights यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 केंद्रों पर 126 आपत्तियों की जांच शुरू। तहसील स्तरीय समितियां कर रही हैं आपत्तियों की स्थलीय जांच। जांच रिपोर्ट के बाद जिला स्तरीय समिति लेगी अंतिम निर्णय। जागरण संवाददाता, देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए जारी परीक्षा केंद्रों की प्रारंभिक सूची पर आई आपत्तियों की जांच शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाने, केंद्र निरस्त करने और पोर्टल पर गलत सूचना अपलोड करने से जुड़ी 126 आपत्तियों को तहसील स्तरीय समितियों के पास भेजा गया है। समितियां स्थलीय जांच कर अपनी रिपोर्ट जिला स्तरीय समिति को सौंपेंगी। इसके आधार पर परीक्षा केंद्रों को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा के लिए छात्र आवंटन सहित केंद्रों की प्रारंभिक सूची जारी की है। जिले में 1,15,767 परीक्षार्थियों के लिए 160 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें तीन राजकीय, 95 सहायता प्राप्त और 62 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल के 56,173 और इंटरमीडिएट के 59,594 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। प्रारंभिक सूची जारी होने के बाद परिषद ने विद्यालयों से आपत्तियां और प्रत्यावेदन मांगे थे। इसके तहत कुल 310 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इनमें सबसे अधिक 184 आपत्तियां परीक्षा केंद्र दूर आवंटित होने पर उसे नजदीक कराने के संबंध में हैं। वहीं, 89 विद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की है। 24 आपत्तियां केंद्रों पर क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों का आवंटन होने पर उसे कम कराने के लिए आई हैं। इसके अलावा 11 प्रत्यावेदन परीक्षा केंद्र निरस्त करने और दो पोर्टल पर गलत सूचना अपलोड होने से संबंधित हैं। 5 तहसीलों को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी प्राप्त आपत्तियों में से 126 मामलों को जांच के लिए तहसील स्तरीय समितियों को भेजा गया है। इनमें देवरिया सदर तहसील को सर्वाधिक 52, सलेमपुर को 41, बरहज को 17, भाटपाररानी को 11 और रुद्रपुर तहसील को पांच मामले जांच के लिए मिले हैं। समितियां संबंधित विद्यालयों के दावों और आपत्तियों की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेंगी। इसके बाद जिला स्तरीय समिति के समक्ष रिपोर्ट रखी जाएगी। सह जिला विद्यालय निरीक्षक विजय कुमार राय ने बताया कि प्राप्त आपत्तियों की जांच शुरू हो गई है। तहसील स्तरीय समितियों को 126 मामले भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उसे जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

स्रोत
Jagran
लेखक: Vineet Mall

संबंधित खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत

ताज़ा खबरें

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें