जनता की आवाज़
Reporter Login
देश

साइबर अटैक का नया कारनामा: यूरोप में फ्रिज को किया हैक, लाखों यूरो का खाना हुआ बर्बाद

02-11-2026 08:47:28

साइबर अटैक का नया कारनामा: यूरोप में फ्रिज को किया हैक, लाखों यूरो का खाना हुआ बर्बाद
साइबर अटैक का नया कारनामा: यूरोप में फ्रिज को किया हैक, लाखों यूरो का खाना हुआ बर्बाद Published: Mon, 02 Nov 2026 07:27 PM (IST) Updated: Mon, 02 Nov 2026 07:49 PM (IST) साइबर हमलावरों ने बेल्जियम, स्वीडन, आयरलैंड और एस्टोनिया के सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम को निशाना बनाया, जिससे फ्रिज का तापमान बढ़ गया और लाखों यूरो का खाना खराब हो गया। यूरोप में फ्रिज को किया हैक। HighLights यूरोप के सुपरमार्केटों पर साइबर हमला, रेफ्रिजरेशन सिस्टम प्रभावित। फ्रिज का तापमान बढ़ने से लाखों यूरो का खाना खराब। बेल्जियम, स्वीडन, आयरलैंड, एस्टोनिया में स्टोर हुए प्रभावित। डिजिटल डेस्क, ब्रुसेल्स। सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेशन सिस्टम को निशाना बनाकर एक संदिग्ध साइबर हमले ने बेल्जियम, एस्टोनिया, स्वीडन और आयरलैंड के स्टोरों को प्रभावित किया है। इस हमले में फ्रिस और फ्रीजर का तापमान दूर से ही बढ़ा दिया गया, जिसके कारण रिटेलर्स को बड़ी मात्रा में खराब हो चुका खाना फेंकना पड़ा। रविवार और सोमवार की रात के बीच हुई इस घटना ने कई बड़ी सुपरमार्केट चेन को प्रभावित किया है। इनमें बेल्जियम की हेल्हैज और कैरेफोर, स्वीडन की ICA और कूप तथा आयरलैंड की सुपरवैल्यू शामिल हैं। सुपरवैल्यू के 13 स्टोर प्रभावित हुए, जबकि बेल्जियम में डेल्हैज के लगभग 40 आउटलेट और कैरेफोर के 15 स्टोरों नें समस्याएं सामने आईं। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बेल्जियम में कुछ रेफिजरेशन यूनिट्स का तापमान 70 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा दिया गया था। इससे केवल डेल्हैज की एक शाखा में ही लगभग 1,00,000 यूरो का खाना खराब हो गया, जिसे फेंकना पड़ा। प्रभावित स्टोरों में कुल नुकसान लाखों यूरो तक पहुंच सकता है, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया गया है। फ्रिज को दूर से रीसेट किया गया इसका असर स्वीडन तक भी पहुंचा, जहां कई ICA सुपरमार्केट ने बताया कि उनके रेफ्रिजरेशन सिस्टम से छेड़छाड़ की गई है। देश के दक्षिण में स्थित स्योबो के एक स्टोर ने सोशल मीडिया पर बताया कि रात के दौरान उनके फ्रिज और फ्रिजर को हैक कर लिया गया और उनका तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक सेट कर दिया गया। इस आउटलेट को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा, जिसे बाद में फिर से खोला दिया गया। ICA के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना से चेन के सेंट्रल नेटवर्क से बाहर काम करने वाले कुछ ही स्टोर प्रभावित हुए हैं और कंपनी स्थिति को संभालने में उनकी मदद कर रही है। स्वीडन में कूप के 800 स्टोरों में से 7 स्टोर भी प्रभावित हुए। बाद में स्थिति को संभाल लिया गया और नियंत्रण में है। आयरलैंड में, सुपरमार्केट ग्रुप 'मस्ग्रेव' ने बताया कि उनके 13 'सुपर वैल्यू' स्टोर एक संभावित साइबर हमले की चपेट में आ गए हैं। लक्जमबर्ग में, 'डेलहाइज' ने एहतियात के तौर पर अपने ऑर्डरिंग सिस्टम को सस्पेंड कर दिया है। बेल्जियम की रेफ्रिजरेशन इंस्टॉलर कंपनी 'सैबकोबेल' ने बताया कि देश भर में उनके द्वारा मैनेज किए जा रहे सैकड़ों यूनिट्स में से लगभग 20 यूनिट्स इस हमले से प्रभावित हुए हैं। कंपनी के CEO स्टीफन मोएलन्स ने बताया कि बेल्जियम में हुआ यह हमला, अक्टूबर में फ्रांस के सुपरमार्केटों पर हुए साइबर हमले जैसा ही लगता है। एस्टोनिया में, एक हैकर ने 'सेल्वर' सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेशन सिस्टम को कंट्रोल करने वाले कंप्यूटर को हैक कर लिया और फ्रीजर की सेटिंग को बदलकर 0 से 50 डिग्री सेल्सियस ऊपर कर दिया। रिटेलर के अनुसार, इस हमले का पता कुछ ही मिनटों में चल गया, जिससे उत्पादों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। फ्रांस के सुपरमार्केटों पर भी हुआ था ऐसा ही अटैक 12 अक्टूबर को हुए एक साइबर हमले ने फ्रांस में 'इंटरमार्शे' और 'कोऑपरेटिव यू' चेन के सैकड़ों सुपरमार्केटों को प्रभावित किया था। उस हमले में भी रेफ्रिजरेशन सिस्टम को निशाना बनाया गया था, जिससे तापमान बढ़ गया और खाने-पीने का सामान खराब हो गया। इस ताजा हमले के पीछे कौन है, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। बेल्जियम और स्वीडन की राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने कहा है कि वे इस घटना पर नजर रख रही हैं।

स्रोत
Jagran
लेखक: Deepak Gupta

संबंधित खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत

ताज़ा खबरें

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें