जनता की आवाज़
Reporter Login
देश

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी फिर धड़ाम, 24 कैरेट सोना ₹2500 सस्ता; चांदी में कितनी आई गिरावट?

02-11-2026 08:47:29

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी फिर धड़ाम, 24 कैरेट सोना ₹2500 सस्ता; चांदी में कितनी आई गिरावट?
Gold Silver News Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आज मिला-जुला रुख देखने को मिला। ...और पढ़ें आज सोने चांदी के दाम: 24 कैरेट सोना ₹2500 सस्ता, चांदी में जोरदार उछाल समय कम है? जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में संक्षेप में पढ़ें बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Gold Silver Price Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आज एक मिला-जुला और हैरान करने वाला रुख देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार (Global Markets) में जहां सोना और चांदी दोनों ही कीमती धातुओं में बढ़त दर्ज की गई, वहीं भारतीय वायदा बाजार और हाजिर बाजार में दोनों की चाल बिल्कुल अलग नजर आई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जहां सोना हल्की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा, तो वहीं चांदी में जोरदार तेजी देखने को मिली। इसके विपरीत, इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA Gold Silver Rate) के बेंचमार्क रेट्स पर सोना और चांदी दोनों ही धातुओं में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। IBJA पर कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी? आईबीजेए के शाम 5 बजे जारी हुए रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 2,530 रुपए सस्ता हो गया है, जिससे इसका भाव घटकर 1,37,524 रुपए प्रति 10 ग्राम (gold price today) पर आ गया। इसके अलावा, 22 कैरेट सोने की कीमत में 2,299 रुपए की गिरावट आई है और यह 1,25,990 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं, 1,03,158 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव के साथ 18 कैरेट सोने में भी 1,883 रुपए की कमी दर्ज की गई। हाजिर बाजार में केवल सोना ही नहीं, बल्कि चांदी भी सस्ती हुई। IBJA पर चांदी 1,372 रुपए लुढ़ककर 1,79,972 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई। यह भी पढ़ें- धनतेरस-दीवाली पर सोना खरीदेंगे? अगर हां, तो पेमेंट करने से पहले चेक कर लें ये 5 बातें, वरना लग सकता है चूना! MCX और ग्लोबल मार्केट में कहां पहुंची कीमत? दूसरी ओर, एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड 90 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 1,38,395 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। इसके उलट, चांदी में आज खरीदारों का जबरदस्त उत्साह दिखा और एमसीएक्स पर चांदी 1.13% यानी 2,028 रुपए की तेजी के साथ उछलकर 1,81,160 रुपए प्रति किलोग्राम (silver rate today) पर पहुंच गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार यानी कॉमेक्स (Comex gold silver price live) पर सोना 3,910 डॉलर प्रति औंस और चांदी 50 डॉलर प्रति औंस के ऊंचे स्तर के पार कारोबार कर रही है। मंगलवार को होने वाले अमेरिकी चुनावों से पहले निवेशक काफी सतर्क रुख अपनाए हुए हैं। ऑल-टाइम हाई से अब भी बहुत नीचे हैं दाम इसी साल 29 जनवरी 2026 को एमसीएक्स पर सोना और चांदी ने अपने सर्वकालिक उच्च स्तर (Gold Silver All-Time High) को छुआ था, जब सोना 1,93,000 रुपए और चांदी 4,20,000 रुपए के आंकड़े को पार कर गई थी। हालांकि, उसके ठीक अगले दिन से इनमें भारी गिरावट का दौर शुरू हो गया था। मौजूदा कीमतों की तुलना करें तो सोना अपने ऑल-टाइम हाई से लगभग 28% नीचे चल रहा है, जबकि चांदी में 56% से अधिक की बड़ी गिरावट आ चुकी है। क्या कहते हैं बाजार विशेषज्ञ? एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एंड करेंसी के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी (Jateen Trivedi) का कहना है, "ऊंची ब्याज दरों के माहौल की उम्मीदों और अमेरिकी चुनाव की अनिश्चितताओं के बीच सोना ₹1,38,300 के आसपास सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है, जबकि कॉमेक्स गोल्ड $3,900 के आसपास मंडरा रहा है। अमेरिकी मौद्रिक नीति के दृष्टिकोण का आकलन करते हुए बाजार के प्रतिभागी सतर्क बने हुए हैं और उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। इस हफ्ते फेड की नीति की दिशा और दर के रुख पर स्पष्टता के लिए एडीपी नॉन-फार्म एम्प्लॉयमेंट चेंज, नॉन-फार्म पेरोल और बेरोजगारी डेटा जैसे प्रमुख श्रम-बाजार संकेतकों पर बारीकी से नजर रखी जाएगी। आगे चलकर, घरेलू सोने की कीमतें ₹1,36,500 से ₹1,41,000 के दायरे में उतार-चढ़ाव दिखा सकती हैं।" आने वाले दिनों में सोने और चांदी की दिशा मुख्य रूप से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति, डॉलर इंडेक्स, बॉन्ड यील्ड और कच्चे तेल की चाल पर निर्भर करेगी। यदि वैश्विक अनिश्चितता बनी रहती है, तो कीमती धातुओं में और अधिक रिकवरी देखने को मिल सकती है। यह भी पढ़ें- ₹1 लाख से भी नीचे आ जाएगा सोना! बैंक ऑफ अमेरिका का दावा- गिरावट अभी थमी नहीं; BofA ने क्यों जारी किए नए टारगेट?

स्रोत
Jagran
लेखक: Ankit Kumar Katiyar, अंकित कुमार कटियार

संबंधित खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत

ताज़ा खबरें

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें