जनता की आवाज़
Reporter Login
देश

15 हजार से कम में Karbonn की वापसी! 7000mAh बैटरी और 64MP कैमरे वाले 2 फोन लॉन्च

02-11-2026 08:47:29

15 हजार से कम में Karbonn की वापसी! 7000mAh बैटरी और 64MP कैमरे वाले 2 फोन लॉन्च
एक समय भारतीय मोबाइल बाजार में अपनी पहचान बनाने वाली देसी कंपनी Karbonn एक बार फिर स्मार्टफोन बाजार में लौट आई है. कंपनी ने भारत में अपनी नई Rebel सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन Karbonn Rebel और Karbonn Rebel Pro लॉन्च किए हैं. खास बात यह है कि दोनों फोन की कीमत 15 हजार रुपये से कम रखी गई है. इनमें से एक फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जबकि दूसरे में 64MP कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी गई है. स्मार्टफोन बाजार में इस समय Samsung, Vivo, Oppo और Xiaomi जैसी कंपनियों का दबदबा है. ऐसे में Karbonn के लिए दोबारा अपनी जगह बनाना आसान नहीं होगा. हालांकि, कंपनी ने इस बार बड़ी बैटरी, क्लीन सॉफ्टवेयर और कम कीमत पर फोकस किया है. दोनों फोन Android 16 के साथ आते हैं और कंपनी ने दो साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने का वादा किया है. सम्बंधित ख़बरें लेकिन एक बात ध्यान देने वाली है. दोनों फोन 4G हैं. यानी 5G फोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए ये फिलहाल विकल्प नहीं हैं. कंपनी ने Rebel सीरीज का 5G मॉडल भी लाने की बात कही है. Karbonn Rebel और Rebel Pro की कीमत कितनी है? सबसे पहले कीमत की बात करें तो Karbonn Rebel की कीमत 14,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, इसकी लॉन्च कीमत 11,999 रुपये है. इसके अलावा 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलने के बाद इसे 10,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा. वहीं, Karbonn Rebel Pro की कीमत भी 14,999 रुपये है. इसकी लॉन्च कीमत 12,499 रुपये रखी गई है. बैंक ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत 11,499 रुपये हो जाती है. दोनों स्मार्टफोन की बिक्री 4 नवंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से Amazon पर शुरू होगी. Karbonn Rebel तीन रंगों ब्लू, गोल्ड और सिल्वर में आएगा. वहीं Rebel Pro को ब्लू, चेरी रेड, गोल्ड और ग्रे रंग में खरीदा जा सकेगा. Karbonn Rebel में मिलेगी 7000mAh की बड़ी बैटरी Karbonn Rebel की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है. इस कीमत में इतनी बड़ी बैटरी मिलना इसे खास बनाता है. कंपनी का कहना है कि यह फोन उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिन्हें बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत न पड़े. फोन में 6.75 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है. यह 90Hz रिफ्रेश रेट और 650 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. यानी सामान्य इस्तेमाल और स्क्रॉलिंग के लिए स्क्रीन ठीक अनुभव दे सकती है, लेकिन इसमें फुल एचडी रिजॉल्यूशन नहीं मिलता. फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट कैमरे की जानकारी कंपनी ने अपनी लॉन्च स्पेसिफिकेशन में अलग से स्पष्ट नहीं की है. फोन में MediaTek Helio G81 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. फोन में 18W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. इसमें USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है. Karbonn Rebel Pro में 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन Karbonn Rebel Pro में 6.7 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है. यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 720 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. इसका मतलब है कि फोन पर स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर मूवमेंट नॉर्मल 60Hz स्क्रीन के मुकाबले ज्यादा स्मूद नजर आएंगे. हालांकि, यहां भी कंपनी ने HD+ रिजॉल्यूशन दिया है, जबकि इस कीमत के आसपास कुछ दूसरे फोन में फुल एचडी स्क्रीन मिल जाती है. कैमरे की बात करें तो Rebel Pro में 64MP का रियर कैमरा दिया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में भी MediaTek Helio G81 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है. माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 20W चार्जिंग सपोर्ट करती है. यानी बड़ी बैटरी के मामले में यह सामान्य Rebel से पीछे है, लेकिन स्क्रीन और कैमरे के मामले में कुछ बेहतर फीचर देता है. दोनों फोन में क्या-क्या फीचर मिलेंगे? Karbonn Rebel और Rebel Pro दोनों डुअल सिम स्मार्टफोन हैं. इनमें Android 16 दिया गया है. कंपनी ने दो साल के ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और दो साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है. कंपनी का दावा है कि फोन में गैर-जरूरी ऐप पहले से इंस्टॉल नहीं होंगे. इससे यूजर्स को क्लीन सॉफ्टवेयर अनुभव मिलेगा. दोनों फोन में Google Gemini का सपोर्ट भी दिया गया है. इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन IP64 रेटिंग के साथ आते हैं. इसका मतलब है कि फोन धूल से सुरक्षित हैं और पानी के छींटों को झेल सकते हैं. हालांकि, इन्हें वाटरप्रूफ नहीं समझना चाहिए. कनेक्टिविटी के लिए इनमें 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, USB Type-C और 3.5mm हेडफोन जैक मिलता है. सुरक्षा के लिए साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का विकल्प दिया गया है. Karbonn Rebel और Rebel Pro के स्पेसिफिकेशन फीचर Karbonn Rebel Karbonn Rebel Pro डिस्प्ले 6.75 इंच HD+ Advertisement 6.7 इंच HD+ रिफ्रेश रेट 90Hz 120Hz प्रोसेसर MediaTek Helio G81 MediaTek Helio G81 रियर कैमरा 50MP 64MP फ्रंट कैमरा जानकारी उपलब्ध नहीं 16MP बैटरी 7000mAh 6000mAh चार्जिंग 18W 20W RAM 6GB 6GB स्टोरेज 128GB 128GB सॉफ्टवेयर Android 16 Android 16 नेटवर्क 4G 4G लॉन्च कीमत 11,999 रुपये 12,499 रुपये ---- समाप्त ----

स्रोत
AajTak
लेखक: @AajTak

संबंधित खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत

ताज़ा खबरें

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें