जनता की आवाज़
Reporter Login
देश

इधर सोना-चांदी उछले, उधर ₹8 लाख करोड़ हो गए जेब के अंदर, बाजारों का सुपरमंडे

02-11-2026 08:47:29

इधर सोना-चांदी उछले, उधर ₹8 लाख करोड़ हो गए जेब के अंदर, बाजारों का सुपरमंडे
नई दिल्‍ली: कच्‍चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के बाद सिर्फ शेयर बाजार ही रॉकेट नहीं हुए। सोने और चांदी को भी पंख लग गए। मिडिल ईस्‍ट में शांति वार्ता की खबरों से क्रूड ऑयल सस्ता हुआ। इसने बाजारों में नई जान फूंक दी। तेल की गिरती कीमतों ने महंगाई की चिंताओं को कम किया है। इससे केंद्रीय बैंकों के लंबे समय तक ब्याज दरें ऊंची रखने का जोखिम कम हो गया है। इसी का असर सोने पर दिखाई दिया। यह एक बार फिर 3,900 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया। चांदी में भी 2.5 फीसदी की बड़ी उछाल देखी गई। उधर, शेयर बाजार में आई तेजी ने निवेशकों की संपत्ति 8 लाख करोड़ रुपये बढ़ा दी। सोने-चांदी में शानदार रिकवरी सोमवार को कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों ने रिकवरी की। पिछले सत्र की गिरावट से उबरते हुए इनमें अच्छी बढ़त दर्ज की गई। स्पॉट गोल्ड में 0.8 फीसदी की तेजी आई। यह 3,903.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिकी दिसंबर गोल्ड फ्यूचर्स 0.4 फीसदी चढ़ा। यह बढ़कर 3,913.20 डॉलर प्रति औंस हो गया। पिछले सत्र में सोना 3.5 फीसदी टूटा था। यह टूटकर अक्टूबर 2025 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था। सोने के साथ चांदी में भी बड़ा उछाल देखा गया। चांदी 2.5 फीसदी की छलांग लगाकर 50.33 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई। तेजी के पीछे सबसे बड़ा फैक्‍टर सोने-चांदी में इस रिकवरी के पीछे सबसे बड़ा फैक्‍टर कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी है। दोहा में ईरान और कतरी मध्यस्थों के बीच हुई वार्ता से युद्ध विराम की उम्मीदें जगी हैं। इससे WTI क्रूड 3 फीसदी से ज्‍यादा टूटा। यह 100 डॉलर प्रति बैरल के पास आ गया। तेल की कीमतें कम होने से ग्‍लोबल स्तर पर महंगाई बढ़ने का डर कम हुआ है। इससे फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में आगे आक्रामक बढ़ोतरी की आशंका घट गई है। सोने पर चूंकि कोई ब्याज या यील्ड नहीं मिलती है। लिहाजा, कम ब्याज दर का माहौल और गिरती बॉन्ड यील्ड्स इसे निवेशकों के लिए फिर से आकर्षक बना रहे हैं। आगे ये फैक्‍टर तय करेंगे चाल बुलियन (सोने-चांदी) मार्केट पर आने वाले दिनों में अमेरिकी पॉलिटिक्‍स और आर्थिक आंकड़ों का सीधा असर देखने को मिलेगा। अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिड-टर्म इलेक्‍शंस पर निवेशकों की बारीक नजर है। प्रिडिक्शन मार्केट्स के अनुसार, चुनावों के नतीजों का असर अमेरिकी डॉलर के एक्‍सचेंज रेट्स और फिस्‍कल पॉलिसी पर पड़ेगा। अगर डॉलर में कमजोरी आती है तो सोने को और मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, निवेशकों की नजर आगामी अमेरिकी रोजगार आंकड़ों के साथ फेड अधिकारियों के बयानों पर टिकी है। 8 लाख करोड़ हुए जेब के अंदर पिछले सत्र में टेक शेयरों में आई बड़ी गिरावट के चलते निवेशकों को मार्जिन कॉल पूरा करने के लिए सोना बेचना पड़ा था। इससे सोना 4,000 डॉलर के निचले स्तर तक गिर गया था। हालांकि, सोमवार को आउटलुक पूरी तरह बदल गया। कच्चे तेल में नरमी और सोने-चांदी के संभलने से शेयर बाजार के निवेशकों का भरोसा भी वापस लौटा। इससे सेंसेक्स 1,233 अंक उछल गया। निफ्टी 23,400 के पार बंद हुआ। शेयर बाजार में आई इस 8 लाख करोड़ रुपये की रिकवरी ने साफ कर दिया कि कीमती धातुओं में स्थिरता आते ही पूरे वित्तीय बाजारों का सेंटिमेंट पॉजिटिव हो जाता है। लेखक के बारे में अमित शुक्‍ला अमित शुक्‍ला नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। उनका पत्रकारिता में 20 साल से ज्‍यादा का अनुभव है। अपने लंबे करियर में उन्‍होंने बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, फॉरेन ट्रेड, शेयर मार्केट, रियल एस्‍टेट, राजनीति, देश-विदेश, फीचर जैसे तमाम विषयों को कवर किया है। उनके पास पत्रकारिता और जनसंचार में डॉक्‍टरेट (PhD) की डिग्री है। टाइम्‍स इंटरनेट लिमिटेड (TIL) में उनका सफर जनवरी 2018 में शुरू हुआ। TIL में रहते हुए नवभारत टाइम्‍स (डिजिटल) से पहले उन्‍होंने इकनॉमिक टाइम्‍स (डिजिटल) में सेवाएं दीं। पत्रकारिता का अनुभव अमित शुक्‍ला के पास डिजिटल के साथ प्रिंट और इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया का लंबा अनुभव है। TIL से जुड़ने से पहले वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, डीएलए जैसे मीडिया संस्‍थानों में काम कर चुके हैं। दैनिक जागरण (नोएडा) में सेंट्रल डेस्‍क पर उन्‍होंने करीब एक दशक बिताया। यहीं से उनके करियर की शुरुआत भी हुई। पहले वह फ्रीलांसर के तौर पर जागरण समूह की फीचर टीम से जुड़े थे। फिर सेंट्रल डेस्‍क का अहम हिस्‍सा बने। जाने-माने संस्‍थानों में अध्‍यापन अमित शुक्‍ला ने जाने-माने मीडिया संस्‍थानों के अलावा देश के नामचीन शैक्षणिक संस्थानों के साथ भी काम किया है। इनमें शिमला यूनिवर्सिटी- एजीयू, टेक वन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (नोएडा) शामिल हैं। लिंग्‍व‍िस्‍ट के तौर पर खास पहचान अमित शुक्‍ला ने लिंग्विस्‍ट के तौर पर भी पहचान बनाई है। मार्वल कॉमिक्स ग्रुप, ऑस्ट्रियन इकोनॉमिक सेंटर, सौम्या ट्रांसलेटर्स, ब्रह्मम नेट सॉल्यूशन, सेंटर फॉर सिविल सोसाइटी और लिंगुअल कंसल्टेंसी सर्विसेज समेत कई अन्य भाषा समाधान प्रदान करने वाले संगठनों के साथ फ्रीलांस काम किया। अवार्ड/अचीवमेंट ET एक्‍सीलेंस अर्वाड्स 2019 र‍िसर्च फेलो (मीडिया) - ग्रैफनाइल रिसर्च कीनोट स्‍पीकर - चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (उन्‍नाव कैंपस) ... और पढ़ें

स्रोत
Navbharat Times
लेखक: Amit Shukla

संबंधित खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत

ताज़ा खबरें

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें