जनता की आवाज़
Reporter Login
देश

दिल्ली-NCR में GRAP-2 लागू: महंगी पार्किंग से सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग तक, क्या-क्या बदलेगा? - grap 2 enforced in delhincr parking fees to rise govt office timings to change details here

02-11-2026 08:47:30

दिल्ली-NCR में GRAP-2 लागू: महंगी पार्किंग से सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग तक, क्या-क्या बदलेगा? - grap 2 enforced in delhincr parking fees to rise govt office timings to change details here
Published: Mon, 02 Nov 2026 06:39 PM (IST) Updated: Mon, 02 Nov 2026 06:44 PM (IST) दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने AQI 324 पहुंचने के बाद ग्रैप-2 लागू कर दिया है। इसके तहत ...और पढ़ें दिल्ली एनसीआर में लगी ग्रैप-2 की पाबंदियां। फोटो: आर्काइव HighLights दिल्ली-NCR में ग्रैप-2 लागू, AQI 324 के बाद CAQM का फैसला। निजी वाहनों का उपयोग कम करने, पार्किंग शुल्क बढ़ाने की अपील। खुले में कचरा जलाने, निर्माण से उड़ने वाली धूल पर नियंत्रण। संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 324 पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे NCR में ग्रैप के दूसरे चरण को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इसके तहत निजी वाहनों के इस्तेमाल को कम करने, पार्किंग शुल्क बढ़ाने, खुले में कचरा जलाने और निर्माण से उड़ने वाली धूल पर नियंत्रण सहित कई कदम उठाए गए हैं। ग्रैप-2 में क्या-क्या पाबंदियां लगीं? निजी वाहनों का इस्तेमाल कम करने की अपील: लोगों से सार्वजनिक परिवहन का अधिक इस्तेमाल करने और निजी वाहनों का उपयोग घटाने को कहा गया है। पार्किंग शुल्क बढ़ेगा: निजी वाहनों को हतोत्साहित करने के लिए पार्किंग शुल्क बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। खुले में कचरा जलाने पर रोक: ठोस कचरा और बायोमास को खुले में जलाने से बचने के निर्देश हैं। निर्माण गतिविधियों पर नियंत्रण: अक्टूबर से जनवरी के बीच धूल पैदा करने वाली निर्माण गतिविधियों से बचने की सलाह दी गई है। सड़कों पर धूल कम करने के उपाय: मैकेनिकल और वैक्यूम स्वीपिंग के साथ पानी का छिड़काव और डस्ट सप्रेसेंट का इस्तेमाल किया जाएगा। सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव: दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में सरकारी कार्यालयों और नगर निकायों के समय अलग-अलग करने का प्रावधान है। आम लोगों को इन बातों का रखना होगा ध्यान सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें और निजी वाहन कम चलाएं। कम जाम वाले रास्तों को प्राथमिकता दें, भले ही रास्ता थोड़ा लंबा हो। वाहन की एयर फिल्टर समय पर बदलें। घरों में रसोई की चिमनी के फिल्टर साफ रखें। घरों के बाहर और सार्वजनिक स्थानों पर धुआं पैदा करने वाली गतिविधियों से बचें। जिन लोगों के काम की प्रकृति अनुमति देती है, वे घर से काम कर सकते हैं। एजेंसियों को क्या-क्या करना होगा? सड़कों की रोजाना मैकेनिकल और वैक्यूम स्वीपिंग करनी होगी। यह काम प्राथमिकता से रात या सुबह जल्दी किया जाएगा। अधिक ट्रैफिक वाले रास्तों, भारी यातायात वाले कॉरिडोर और जाम वाले स्थानों पर पानी का छिड़काव और डस्ट सप्रेसेंट का इस्तेमाल होगा। प्रदूषण के चिन्हित हॉटस्पॉट पर कार्रवाई तेज की जाएगी। निर्माण और तोड़फोड़ (C&D) साइटों का निरीक्षण बढ़ाया जाएगा। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) को सुरक्षा, सफाई, बागवानी और अन्य कामों में लगे कर्मचारियों के लिए बिजली और इलेक्ट्रिक हीटर की व्यवस्था करने को कहा गया है, ताकि वे खुले में बायोमास या कचरा न जलाएं। किन शहरों में सरकारी दफ्तरों के समय अलग-अलग होंगे? दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में राज्य सरकारों और नगर निकायों के कार्यालयों के समय अलग-अलग करने के निर्देश दिए गए हैं। NCR के अन्य जिलों में भी स्थानीय प्रशासन इस पर फैसला ले सकता है। केंद्र सरकार अपने कार्यालयों के समय में बदलाव पर निर्णय ले सकती है। क्यों लागू हुआ ग्रैप-2? CAQM के अनुसार, दिल्ली का औसत AQI 31 अक्टूबर को 117 (मध्यम), 1 नवंबर को 261 (खराब) और 2 नवंबर को 324 (बहुत खराब) दर्ज किया गया। प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। IMD और IITM के पूर्वानुमान में आने वाले दिनों में भी हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहने की आशंका जताई गई है। ग्रैप के पहले चरण के उपाय भी जारी रहेंगे। CAQM ने कहा है कि स्थिति की लगातार निगरानी और समीक्षा की जाएगी। यह भी पढ़ें- दिल्लीवासियों निकाल लें गर्म कपड़े, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक; IMD ने बताया कल कैसा रहेगा मौसम

स्रोत
Jagran
लेखक: Sanjeev Gupta, संजीव गुप्ता

संबंधित खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत

ताज़ा खबरें

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें