जनता की आवाज़
Reporter Login
देश

Dry Fruits Sweets Recipe: सिर्फ काजू-बादाम से घर पर बनाएं ये 5 रॉयल मिठाइयां, देखते ही आ जाएगा मुंह में पानी

02-11-2026 08:47:31

Dry Fruits Sweets Recipe: सिर्फ काजू-बादाम से घर पर बनाएं ये 5 रॉयल मिठाइयां, देखते ही आ जाएगा मुंह में पानी
Dry Fruits Sweets Recipe: दिवाली आते ही आसपास की मिठाई की दुकानों पर काजू कतली, बादाम रोल और ड्राई फ्रूट्स से बनी दूसरी मिठाइयां खूब नजर आती हैं. देखने में ये जितनी अट्रैक्टिव लगती हैं, इनकी कीमत भी उतनी ही ज्यादा होती है. कई बार मनपसंद मिठाई खरीदने के लिए बजट भी बढ़ाना पड़ जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिन मिठाइयों को आप बाजार से महंगे दाम पर खरीदते हैं, उन्हें घर पर भी तैयार किया जा सकता है? काजू और बादाम जैसी चीजों से आप न केवल ट्रेडिशनल मिठाइयां बना सकते हैं, बल्कि उनमें अपनी पसंद के मेवे और टेस्ट भी शामिल कर सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि इसके लिए आपको बहुत ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की जरूरत नहीं होगी. आइए जानते हैं ऐसी 5 मिठाइयों की रेसिपी, जिन्हें इस दिवाली घर पर बनाकर आप सबका मुंह मीठा कर सकते हैं. Five Homemade Dry Fruit Sweets for Diwali घर पर बनाएं बाजार जैसी काजू कतली काजू कतली का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप काजू लें और उन्हें मिक्सर में बारीक पीस लें. इस बात का ख्याल रखें कि काजू को लगातार मिक्सर में न चलाएं, वरना उनका ऑयल निकल सकता है. अब एक कड़ाही में आधा कप चीनी और एक चौथाई कप पानी डालकर गर्म करें. जब चीनी अच्छी तरह घुल जाए, तो इसमें काजू का पाउडर डाल दें. अब धीमी आंच पर मिश्रण को लगातार चलाते रहें. जब यह गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें. इसे हल्का ठंडा करके घी लगी प्लेट पर रखें और बेलन की मदद से फैला लें. अब चाकू से मनचाहे शेप में काट लें. ऊपर से चांदी का वर्क लगाकर भी सजा सकते हैं. ये भी पढ़ें: दिवाली पर अचानक मेहमान आ जाएं तो 15 मिनट में बनाएं ये 5 इंस्टेंट स्नैक्स, स्वाद ऐसा कि सब पूछेंगे रेसिपी मेहमानों के लिए तैयार करें बादाम रोल अगर आप इस दिवाली कुछ अलग मिठाई बनाना चाहते हैं, तो बादाम रोल ट्राय कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप बादाम को गर्म पानी में कुछ देर भिगो दें. इसके बाद उनके छिलके उतारकर बादाम को अच्छी तरह सुखा लें. अब इन्हें मिक्सर में बारीक पीस लें. एक कड़ाही में आधा कप चीनी और थोड़ा पानी डालकर गर्म करें. चीनी घुलने के बाद इसमें बादाम का पाउडर और आधा चम्मच इलायची पाउडर मिला दें. मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं. जब यह गाढ़ा होकर एक जगह इकट्ठा होने लगे, तो गैस बंद कर दें. थोड़ा ठंडा होने पर हाथों से इसे लंबा शेप दें. ऊपर से कटे हुए पिस्ता लगाकर सजाएं और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. काजू-बादाम से बनाएं टेस्टी बर्फी काजू और बादाम दोनों का स्वाद पसंद है, तो इनसे बनी बर्फी जरूर बनाएं. इसके लिए आधा कप काजू और आधा कप बादाम लेकर अलग-अलग बारीक पीस लें. अब एक कड़ाही में आधा कप चीनी और एक चौथाई कप पानी डालकर गर्म करें. चीनी घुलने पर इसमें दोनों मेवों का पाउडर डाल दें. अब धीमी आंच पर इसे लगातार चलाते हुए पकाएं. जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तो इसमें एक चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद गैस बंद कर दें. इसके बाद एक थाली में थोड़ा घी लगाकर मिश्रण को बराबर फैला दें. ठंडा होने के बाद इसे स्क्वायर या डायमंड शेप में काट लें. चाहें तो ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता भी डाल सकते हैं. ये भी पढ़ें: डायबिटीज वालों के लिए सुबह के नाश्ते में बेस्ट हैं ये 5 आसान रेसिपीज, स्वाद में भी हैं लाजवाब घर पर तैयार करें काजू-बादाम के लड्डू लड्डू खाना पसंद है, तो इस बार बाजार से खरीदने के बजाय घर पर काजू-बादाम के लड्डू बनाएं. इसके लिए आधा कप काजू और आधा कप बादाम लें. दोनों को हल्का भूनकर ठंडा कर लें और मिक्सर में दरदरा पीस लें. अब एक कड़ाही में दो चम्मच घी गर्म करें. इसमें आधा कप बीज निकाले हुए और बारीक कटे खजूर डालकर कुछ देर पकाएं. जब खजूर सॉफ्ट हो जाएं, तो इसमें काजू-बादाम का पाउडर और थोड़ा इलायची पाउडर मिला दें. अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह चलाएं, ताकि मिश्रण एकसार हो जाए. अब गैस बंद करके इसे थोड़ा ठंडा होने दें. हल्का गर्म रहने पर हाथों से छोटे-छोटे लड्डू बना लें. अगर मिश्रण सूखा लगे, तो थोड़ा और घी मिला सकते हैं. बिना चीनी के बनाएं खजूर और मेवों की मिठाई अगर आप अलग से चीनी डाले बिना मिठाई बनाना चाहते हैं, तो खजूर और मेवों की यह रेसिपी ट्राय कर सकते हैं. इसके लिए एक कप बीज निकले हुए खजूर लें और उन्हें मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें. अब आधा कप काजू, आधा कप बादाम और थोड़े पिस्ता छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद एक कड़ाही में एक चम्मच घी गर्म करके खजूर का पेस्ट डालें और धीमी आंच पर कुछ मिनट पकाएं. अब इसमें कटे हुए सभी मेवे डालकर अच्छी तरह मिला लें. मिश्रण जब थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें. इसे हल्का ठंडा करके लंबा रोल बना लें और बटर पेपर में लपेटकर फ्रिज में रख दें. कुछ देर बाद इसके गोल टुकड़े काटकर परोसें. ये भी पढ़ें: कटोरी में बची दाल को फेंकने की जरूरत नहीं, इन 5 रेसिपीज से बनाएं नाश्ते से लेकर डिनर तक का इंतजाम

स्रोत
Prabhat Khabar
लेखक: सौरभ पोद्दार

संबंधित खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत

ताज़ा खबरें

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें