ETV Bharat / technology नवंबर 2026 में मोटोरोला, वीवो और वनप्लस के स्मार्टफोन भारत आ सकते हैं, जिनमें बड़ी बैटरी और दमदार कैमरे की उम्मीद है. Motorola Signature 27 को स्नैपड्रैगन के लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा. ( Image Credit: Motorola ) By ETV Bharat Tech Team Published : November 2, 2026 at 6:27 PM IST 6 Min Read हैदराबाद: नवंबर 2026 में भारत के स्मार्टफोन मार्केट में काफी हलचल रहने वाली है. इस महीने कंपनियां कई नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाली हैं, जिनमें कई फ्लैगशिप फोन्स भी होंगे. Xiaomi, Realme, Poco और Tecno जैसी कंपनियां भी नए फोन लाने की तैयारी में हैं. कई फोन की लॉन्च डेट और फीचर्स अभी तक कंफर्म नहीं हुए हैं, लेकिन फिर भी रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन फोन में हाई रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन, नए प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और 200MP तक का कैमरा मिल सकता है. आइए जानते हैं कि कब कौन से फोन लॉन्च होने वाले हैं. Motorola Signature 27 मोटोरोला का यह नया फ्लैगशिप फोन इसी महीने भारत में लॉन्च होने वाला है. कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट पर इस फोन का एक अलग पेज बना दिया है. उस पर बताया गया है कि फोन को नवंबर में लॉन्च किया जाएगा. हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट कंफर्म नहीं की है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे 5 नवंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीग है. इस फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट होगा, जिसे क्वालकॉम ने हाल ही में लॉन्च किया है और यह एक फ्लैगशिप प्रोसेसर है. लीक्स के मुताबिक, फोन को ठंडा रखने के लिए हीरे वाला थर्मल पेस्ट और नया 3D वेपर चैंबर दिया जा सकता है. इससे हेवी वर्क के दौरान भी फोन गर्म नहीं होगा. इसके पिछले हिस्से पर सिरेमिक पैनल और एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्युमिनियम बॉडी की बात कही जा रही है. इस फोन के पिछले हिस्से पर 50MP Sony LYTIA सेंसर दिए जाने की बात कही जा रही है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन के पिछले हिस्से पर 200MP का पेरिस्कोप कैमरा और 9000mAh की बैटरी भी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी. एक टिप्स्टर ने दावा किया है कि इस फोन की कीमत भारत में 70-80 हजार रुपये के बीच हो सकती है. Vivo X500 Series इस लिस्ट का दूसरा फोन भी वीवो का है, जो एक फ्लैगशिप फोन है. इस फोन को चीन में 21 सितंबर को ही लॉन्च कर दिया गया है. अक्टूबर के आखिर तक इसे दुनियाभर कई मार्केट्स में भी लॉन्च कर दिया गया है और अब बारी भारत की है. भारत में इसके तीनों मॉडल्स यानी X500, X500 Pro और X500 Pro Max लॉन्च किए जा सकते हैं. इसे कंपनी नवंबर के आखिर तक में लॉन्च कर सकती है. हालांकि, वीवो ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है. इस सीरीज का पूरा जोर कैमरे और बैटरी पर है. इसका बेस मॉडल Vivo X500 5G है, जिसमें MediaTek Dimensity 9600M चिप और 12GB रैम दी जा सकती है. इसमें 6.59 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन मिल सकती है, जो 144Hz पर चलेगी. इसमें भी 50MP Sony LYT828 का मेन सेंसर, 50MP अल्ट्रावाइड और 64MP का टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है. इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. इस फोन में 7,500mAh की बैटरी और 90W वायर्ड समेत 40W की वायरलेस चार्जिंग भी दी जा सकती है. इस सीरीज का सबसे बड़ा मॉडल Vivo X500 Pro Max है. इसमें MediaTek Dimensity 9600 Pro चिप दी जा सकती है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर बनी है. इसमें 6.85 इंच की 2K LTPO OLED स्क्रीन, BOE Q11 पैनल आदि दिए जा सकते हैं. इसके पिछले हिस्से पर 200MP का सैमसंग HP0 टेलीफोटो, 50MP का मुख्य और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा हो सकता है. इसमें सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है. इसमें 8000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग के साथ आता है. यूरोप में इसकी शुरुआती कीमत 1,599 यूरो यानी करीब 1.69 लाख रुपये है. भारत की कीमत अभी नहीं आई है, पर रिपोर्ट्स में यह करीब 2 लाख रुपये तक जाने की बात कही जा रही है. Moto G47 Power 5G इस फोन को अक्टूबर के आखिर में यूरोप और यूके में लॉन्च कर दिया गया है. भारत में लॉन्च डेट पक्की नहीं है, लेकिन नवंबर में ही इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है. इसकी कीमत 15,999 से 19,999 रुपये के बीच हो सकती है. इसमें Dimensity 6300 चिप, 4GB RAM, 128GB स्टोरेज, माइक्रो एसडी कार्ड से स्टोरेज बढ़ाने की क्षमता, 6.67 इंच की HD+ स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 7000mAh बैटरी और 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी जा सकती है. इसके पिछले हिस्से पर दो कैमरे हो सकते हैं, जिनका मेन सेंसर 108MP का होने की उम्मीद है. यह NFC सपोर्ट के साथ भी आ सकता है. OnePlus 16R इस लिस्ट में OnePlus 16R भी है, लेकिन अभी तक कंफर्म नहीं है कि इसे भारत में नवंबर में लॉन्च किया जाएगा या दिसंबर में. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 में लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि, यह भी एक फ्लैगशिप फोन होगा. लीक्स के मुताबिक इसमें प्रोसेसर के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप दिए जा सकते हैं, जो तेज LPDDR5X रैम और अच्छा कूलिंग सिस्टम के साथ आएगा. इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट वाला AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसके पिछले हिस्से पर 50MP मेन कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात हो रही है. इसमें 8,500mAh की बैटरी 120W फास्ट चार्दिंग के साथ या 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 9000mAh बैटरी दी जा सकती है. इस फोन की कीमत भारत में करीब 70-80 हजार रुपये हो सकती है. यह भी पढ़ें: Motorola Signature 27 हुआ पेश: Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप वाला पहला फोन, साथ मिलेगा 200MP टेलीफोटो कैमरा For All Latest Updates