जनता की आवाज़
Reporter Login
देश

वैभव सूर्यवंशी राइजिंग स्टार एशिया कप की टीम में: तिलक कप्तानी करेंगे, अभिषेक भी टीम में; 22 नवंबर को पाकि...

02-11-2026 08:47:31

वैभव सूर्यवंशी राइजिंग स्टार एशिया कप की टीम में: तिलक कप्तानी करेंगे, अभिषेक भी टीम में; 22 नवंबर को पाकि...
Hindi News Sports Cricket Tilak Varma Named Captain For Rising Star Asia Cup | India A Squad List वैभव सूर्यवंशी राइजिंग स्टार एशिया कप की टीम में: तिलक कप्तानी करेंगे, अभिषेक भी शामिल; 22 नवंबर को पाकिस्तान-A से मुकाबला 8 मिनट पहले कॉपी लिंक वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में 43 गेंदों में 133 रन जोड़े थे। BCCI ने 2 नवंबर को राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय इंडिया-A टीम घोषित की। तिलक वर्मा को कप्तान और रजत पाटीदार को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक कतर की राजधानी दोहा में खेला जाएगा। भारत अपना पहला मैच 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद 22 नवंबर को पाकिस्तान-A और 24 नवंबर को UAE से मुकाबला होगा। क्या है राइजिंग स्टार एशिया कप और इसमें इंडिया-A क्यों खेलती है? राइजिंग स्टार एशिया कप एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) का टूर्नामेंट है। इसे पहले इमर्जिंग टीम एशिया कप के नाम से जाना जाता था। इसका मकसद एशिया की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव देना है। इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे देशों की A टीमें हिस्सा लेती हैं। आसान भाषा में समझें तो A टीम सीनियर राष्ट्रीय टीम के ठीक नीचे का स्तर है। इस बार टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में होगा। पिछले साल यह टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था। तिलक की कप्तानी में वैभव पहले भी खेल चुके तिलक वर्मा की कप्तानी में वैभव सूर्यवंशी पहले भी इंडिया-A के लिए खेल चुके हैं। श्रीलंका में 2026 की वनडे ट्राई-नेशन A सीरीज में वैभव ने 5 मैचों में 211 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 200.95 रहा। वैभव ने ट्राई सीरीज फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 29 गेंदों पर 94 रन की पारी खेली थी। वैभव सूर्यवंशी पर नजर, 15 साल की उम्र में बना चुके कई रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 12 साल की उम्र में रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया था। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 2025 में IPL खेलने का मौका दिया। 14 साल की उम्र में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 गेंदों पर 101 रन बनाकर IPL इतिहास का सबसे कम उम्र का शतक लगाया। IPL 2026 में वैभव ने 16 मैचों में 776 रन बनाए और 72 छक्के जड़े। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें ऑरेंज कैप मिली, जो सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दी जाती है। इसी साल अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में उन्होंने 80 गेंदों पर 175 रन की पारी खेली थी। राइजिंग स्टार एशिया कप के पिछले सीजन में वे दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने इंडिया-A के लिए 4 मैचों में 239 रन बनाए थे। उनका औसत 59.75 और स्ट्राइक रेट 243.87 रहा। इस दौरान उन्होंने एक शतक लगाया और 22 छक्के जड़े। उनका बेस्ट स्कोर 144 रन था। टूर्नामेंट में उनसे ज्यादा रन सिर्फ पाकिस्तान शाहीन्स के माज सदाकत ने बनाए थे, जिनके नाम 258 रन थे। वैभव सूर्यवंशी ने 10 टी-20 इंटरनेशनल में 295 रन बनाए हैं। तिलक को कप्तानी, पाटीदार को उपकप्तानी क्यों? तिलक वर्मा को कप्तानी देने के पीछे उनका अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट का अनुभव है। वे IPL में मुंबई इंडियंस के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। इसके अलावा हैदराबाद की रणजी टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। 2024 में उनकी कप्तानी में हैदराबाद ने रणजी ट्रॉफी का प्लेट डिवीजन जीता था। 2025 एशिया कप के फाइनल में उन्होंने नाबाद 69 रन बनाकर पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाई थी। रजत पाटीदार को उपकप्तान बनाया गया है। वे मध्य प्रदेश के बल्लेबाज हैं और IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी करते हैं। उनकी कप्तानी में RCB ने 2025 और 2026 में लगातार दो IPL खिताब जीते। IPL 2026 में पाटीदार ने 501 रन बनाए थे। वे घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश और सेंट्रल जोन की कप्तानी भी कर चुके हैं। तिलक वर्मा भारतीय टी-20 टीम के ऊपर कप्तान भी हैं। अभिषेक और रिंकू जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ी भी टीम में अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज हैं। टी-20 इंटरनेशनल में उनका बेस्ट स्कोर 135 रन है। रिंकू सिंह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। IPL 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने लगातार 5 छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई थी। विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र को टीम में जगह मिली है। प्रभसिमरन पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और IPL में पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं। IPL 2026 में उन्होंने 14 मैचों में 510 रन बनाए थे। कुमार कुशाग्र झारखंड से आते हैं। अभिषेक शर्मा 4 टी-20 इंटरनेशनल शतक लगा चुके हैं। गेंदबाजी में तेज और स्पिन, दोनों तरह के विकल्प तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी हर्षित राणा और प्रिंस यादव जैसे खिलाड़ियों पर होगी। हर्षित ने IPL 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की खिताबी जीत में 19 विकेट लेकर अहम योगदान दिया था। इसके बाद उन्होंने भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया। प्रिंस यादव दिल्ली से आते हैं और IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं। IPL 2026 में उन्होंने 14 मैचों में 16 विकेट लिए। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली के लिए 8 मैचों में 18 विकेट लेकर वे टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे। ऑलराउंडर के तौर पर सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान और विप्रज निगम को चुना गया है। सूर्यांश मुंबई के बल्लेबाज हैं और जरूरत पड़ने पर तेज गेंदबाजी भी कर सकते हैं। 2024-25 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में उन्होंने मध्य प्रदेश के खिलाफ 15 गेंदों पर 36 रन बनाए थे। वे 2026 में इंडिया-A के लिए श्रीलंका की त्रिकोणीय सीरीज और ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ भी खेल चुके हैं। हर्ष दुबे बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हैं और निचले क्रम में रन बनाने की क्षमता रखते हैं। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने 10 विकेट लिए थे। तनुष कोटियान ऑफ स्पिनर हैं और मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। शाहबाज अहमद बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हैं, जबकि विप्रज निगम लेग स्पिनर हैं। 8 टीमें, दो ग्रुप, भारत के सामने पाकिस्तान की चुनौती टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। इन्हें चार-चार टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-A: बांग्लादेश-A, श्रीलंका-A, अफगानिस्तान-A और हॉन्गकॉन्ग-चीन। ग्रुप-B: भारत-A, पाकिस्तान-A, नेपाल और UAE। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। जीतने वाली टीम को 2 अंक मिलेंगे। ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। पहले सेमीफाइनल में ग्रुप-A की नंबर-1 टीम का मुकाबला ग्रुप-B की नंबर-2 टीम से होगा। दूसरे में ग्रुप-B की पहली टीम ग्रुप-A की दूसरी टीम से खेलेगी। ग्रुप स्टेज के बाद पहला सेमीफाइनल 26 नवंबर और दूसरा 27 नवंबर को खेला जाएगा। फाइनल 29 नवंबर को होगा। तीनों नॉकआउट मुकाबले वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में होंगे। पिछले साल का खिताब पाकिस्तान-A यानी पाकिस्तान शाहीन्स ने जीता था। उसने फाइनल में बांग्लादेश-A को सुपर ओवर में हराया था। . खबरें और भी हैं... रणजी ट्रॉफी-हर्ष दुबे ने 53 रन देकर 9 विकेट झटके: मध्य प्रदेश 209 रन पर ऑलआउट; अंगकृष रघुवंशी की लगातार तीसरी फिफ्टी कॉपी लिंक शेयर 2027 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन क्यों जरूरी: ओपनिंग से विकेटकीपिंग तक संभाल सकते हैं 3 जिम्मेदारियां; न्यूजीलैंड में उपकप्तानी करेंगे 0:46 कॉपी लिंक शेयर पंत को फिटनेस साबित करने का एक और मौका: न्यूजीलैंड जाने से पहले होगा दूसरा टेस्ट, पहले फिटनेस टेस्ट में पास नहीं हुए कॉपी लिंक शेयर गिल ने ईडन पार्क में तीन घंटे प्रैक्टिस की: कोहली जिम गए, रोहित और ऋतुराज ने नेट्स नहीं किए कॉपी लिंक शेयर

स्रोत
Dainik Bhaskar
लेखक: दैनिक भास्कर

संबंधित खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत

ताज़ा खबरें

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें