जनता की आवाज़
Reporter Login
खेल

2027 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन क्यों जरूरी: ओपनिंग से विकेटकीपिंग तक संभाल सकते हैं 3 जिम्मेदारियां; न्यूज...

02-11-2026 02:49:20

2027 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन क्यों जरूरी: ओपनिंग से विकेटकीपिंग तक संभाल सकते हैं 3 जिम्मेदारियां; न्यूज...
Hindi News Sports Cricket Ishan Kishan New Zealand Tour Vice Captain | 2027 World Cup Planning 20 मिनट पहले कॉपी लिंक अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान शॉट खेलते हुए ईशान किशन। भारतीय टीम 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए ऐसे खिलाड़ियों को तैयार करना चाहती है, जो जरूरत के मुताबिक अलग-अलग भूमिकाएं निभा सकें। ईशान किशन इस योजना में अहम हो सकते हैं। न्यूजीलैंड दौरे के आखिरी दो वनडे के लिए उन्हें उपकप्तान बनाया गया है। इन मैचों में टेस्ट सीरीज के लिए चुने गए खिलाड़ी नहीं खेलेंगे। इनमें टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल भी शामिल हैं। ईशान को उपकप्तानी देना इसलिए अहम है, क्योंकि इससे संकेत मिलता है कि चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट उन्हें भविष्य की टीम में बड़ी जिम्मेदारी के लिए देख रहे हैं। ईशान एक साथ तीन भूमिकाएं निभा सकते हैं ईशान की सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी क्रम बदल सकते हैं। साथ ही विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं। इससे 15 खिलाड़ियों की सीमित वर्ल्ड कप टीम में उन्हें शामिल करने का फायदा बढ़ जाता है। ओपनर: पारी की शुरुआत कर सकते हैं और तेज रन बनाने की क्षमता रखते हैं। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज: टॉप-6 में जरूरत के मुताबिक किसी भी नंबर पर खेल सकते हैं। विकेटकीपर: बल्लेबाजी के साथ विकेट के पीछे भी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। दोहरा शतक लगाने के बाद भी 2023 वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए ईशान ने दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों पर 200 रन बनाए थे। उस समय यह वनडे क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक था। इसके बावजूद वह 2023 वर्ल्ड कप की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना सके। इसकी वजह रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी थी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद ईशान ने टी-20 में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह ओपनिंग के साथ तीसरे नंबर पर भी बल्लेबाजी कर चुके हैं। वनडे में भी उन्होंने मिडिल ऑर्डर में अपनी उपयोगिता साबित की है। अफगानिस्तान के खिलाफ नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए 79 गेंदों पर 125 रन बनाए थे। यह इस फॉर्मेट में मिडिल ऑर्डर पर उनका पहला शतक था। ईशान किशन दोहरा शतक लगाने के बाद सेलिब्रेट करते हुए। ओपनिंग में ज्यादा सफल रहे हैं ईशान वनडे में ओपनर के तौर पर ईशान ने 9 पारियों में 61.87 की औसत से रन बनाए हैं। वहीं, दूसरे बल्लेबाजी क्रमों पर उनका औसत 34 रहा है और स्ट्राइक रेट 97.45 है। न्यूजीलैंड दौरे पर खुद को साबित करने का मौका ईशान रविवार और सोमवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में हुई भारतीय वनडे टीम की प्रैक्टिस में शामिल नहीं थे। उस समय वह हैमिल्टन में पांचवां टी-20 इंटरनेशनल खेल रहे थे। इस मुकाबले में उन्होंने 32 गेंदों पर 61 रन की तेज पारी खेली। न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे में उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है। इसकी वजह यह है कि शुभमन गिल और केएल राहुल टेस्ट सीरीज के लिए टीम से जुड़ने रवाना होंगे। रोहित की वापसी से जायसवाल के लिए रास्ता मुश्किल रोहित शर्मा ने पिछले चार वनडे मैचों में दो शतक और एक 92 रन की पारी खेलकर अपनी जगह मजबूत की है। इससे पहले उनकी टीम में जगह को लेकर सवाल थे और यशस्वी जायसवाल को ओपनिंग का विकल्प माना जा रहा था। जायसवाल ने जून में चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 110 रन बनाए थे। वह वनडे की शुरुआती 6 पारियों में दो शतक लगाने वाले भारत के इकलौते बल्लेबाज हैं। इसके बावजूद उस मुकाबले के बाद उन्हें न तो वनडे खेलने का मौका मिला और न ही टीम में जगह। वर्ल्ड कप के लिए टीम चुनते समय सिर्फ एक विशेषज्ञ रिजर्व ओपनर रखना चयनकर्ताओं के लिए मुश्किल हो सकता है। इसकी वजह यह है कि जायसवाल मुख्य रूप से ओपनिंग करते हैं। उन्होंने 41 लिस्ट-A मैचों में सिर्फ तीन बार टॉप-2 से नीचे बल्लेबाजी की है। साथ ही वह गेंदबाजी या विकेटकीपिंग का विकल्प भी नहीं देते। रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी साल 30 सितंबर को शतक लगाया था। -------------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें... युवराज बोले- सूर्यवंशी, अभिषेक, ईशान को वनडे में शामिल करें:टीम से बाहर रखकर उनके टैलेंट के साथ नाइंसाफी हो रही पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी को वनडे टीम में शामिल करने की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि इन्हें 50 ओवर क्रिकेट में मौका न देना उनके टैलेंट के साथ नाइंसाफी है। पूरी खबर पढ़ें... . खबरें और भी हैं... पंत को फिटनेस साबित करने का एक और मौका: न्यूजीलैंड जाने से पहले होगा दूसरा टेस्ट, पहले फिटनेस टेस्ट में पास नहीं हुए कॉपी लिंक शेयर गिल ने ईडन पार्क में तीन घंटे प्रैक्टिस की: कोहली जिम गए, रोहित और ऋतुराज ने नेट्स नहीं किए कॉपी लिंक शेयर न्यूजीलैंड-ए 424 पर ऑलआउट: भारत के खिलाफ 74 रन की बढ़त मिली; मुकेश ने 5 और सिराज ने 4 विकेट लिए कॉपी लिंक शेयर न्यूजीलैंड के मार्क चैपमैन, रचिन रवींद्र वनडे सीरीज से बाहर: चोट से ठीक नहीं हो सके, 4 नवंबर से शुरू होगी पांच मैचों की सीरीज कॉपी लिंक शेयर

स्रोत
Dainik Bhaskar
लेखक: दैनिक भास्कर

संबंधित खबरें

Oman vs Netherlands , मैच 144 at आईसीसी अकादमी, दुबई , आईसीसी सीडब्ल्यूसी लीग 2, 2023-27 , Nov 02, 2026 Scorecard
खेल

Oman vs Netherlands , मैच 144 at आईसीसी अकादमी, दुबई , आईसीसी सीडब्ल्यूसी लीग 2, 2023-27 , Nov 02, 2026 Scorecard

Oman vs Netherlands, Match 144 ODI - आईसीसी सीडब्ल्यूसी लीग 2, 2023-27 परिणाम Match 144 ODI में Oman ने Netherlands के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया. यह मुकाबला 11-02-2026 को आईसीसी अकादमी, दुबई में खेला गया. कॉलिन एकरमैन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. फुल स्कोरकार्ड में दोनों टीमों की हर इनिंग म

02-11-2026 05:47:28
स्रोत
IND vs NZ: नमन धीर बने सीरीज के इंपैक्ट प्लेयर, 200 के स्ट्राइक रेट से बनाए 138 रन
खेल

IND vs NZ: नमन धीर बने सीरीज के इंपैक्ट प्लेयर, 200 के स्ट्राइक रेट से बनाए 138 रन

Naman Dhir: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के जिन खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी, उनमें अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे नाम शामिल थे. लेकिन पांच मैचों की...

02-11-2026 05:47:23
स्रोत
टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने नहीं पास किया फिटनेस टेस्ट, BCCI देगा दूसरा मौका
खेल

टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने नहीं पास किया फिटनेस टेस्ट, BCCI देगा दूसरा मौका

ऋषभ पंत बेंगलुरु में पहला फिटनेस टेस्ट पास करने में नाकाम रहे हैं और अगले दो दिनों में उनका दूसरा असेसमेंट होगा। अगर वे फिट घोषित होते हैं तो न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ 7 नवंबर से शुरू होने वाले तीसरे चार-दिवसीय मैच में इंडिया-ए से जुड़ेंगे।

02-11-2026 05:47:15
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें