जनता की आवाज़Reporter Login
खेल

IND vs NZ: नमन धीर बने सीरीज के इंपैक्ट प्लेयर, 200 के स्ट्राइक रेट से बनाए 138 रन

02-11-2026 05:47:23 • अभिजीत कुमार •

IND vs NZ: नमन धीर बने सीरीज के इंपैक्ट प्लेयर, 200 के स्ट्राइक रेट से बनाए 138 रन
Naman Dhir: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के जिन खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी, उनमें अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे नाम शामिल थे. लेकिन पांच मैचों की सीरीज खत्म होने के बाद एक ऐसे खिलाड़ी ने सबका ध्यान खींचा, जिससे शायद ही इतने बड़े प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी. यह खिलाड़ी हैं नमन धीर. उन्होंने निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए जिस अंदाज में रन बनाए, उससे भारतीय टीम को एक भरोसेमंद फिनिशर मिलने की उम्मीद बढ़ गई है. उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से 138 रन बनाए और इसके चलते उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर आफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया. पांच मैचों में बल्ले से मचाया धमाल नमन धीर को न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी सीरीज में निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला. इस पोजीशन पर बल्लेबाजों के पास बड़े स्कोर बनाने के लिए ज्यादा गेंदें नहीं होती हैं. इसके बावजूद नमन ने हर मौके का फायदा उठाया और तेजी से रन बटोरकर टीम के स्कोर को मजबूती दी. उन्होंने पांच मैचों में कुल 13 चौके और आठ छक्के लगाए. उनकी बल्लेबाजी की सबसे खास बात यह रही कि वह बिना ज्यादा समय गंवाए बड़े शॉट खेलने में सफल रहे. जरूरत के मुताबिक तेजी से रन बनाना और दबाव में भी बड़े शॉट लगाने की उनकी क्षमता ने टीम प्रबंधन का ध्यान खींचा है. ये भी पढ़ें: सिर्फ 3 प्लेयर्स को BCCI देती है ग्रेड A की सैलरी, जानें किस ग्रेड में है रोहित-कोहली का नाम; देखें पूरी लिस्ट गेंदबाजी में कम मौका, फिर भी बल्लेबाजी से छोड़ी छाप नमन धीर को भारतीय टीम में एक ऑलराउंडर के तौर पर जगह मिली थी. हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में उनकी गेंदबाजी का ज्यादा इस्तेमाल नहीं हुआ. पूरे पांच मुकाबलों में उन्हें सिर्फ दो ओवर फेंकने का मौका मिला. इसके बावजूद उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से टीम के लिए अहम योगदान दिया. इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में नमन को गेंदबाजी करने के ज्यादा मौके मिले थे. वहां उनकी ऑफ स्पिन चर्चा में रही थी. लगातार दो सीरीज में अलग-अलग भूमिका निभाने की उनकी क्षमता ने उन्हें टीम के लिए उपयोगी विकल्प बना दिया है. उनके प्रदर्शन को देखते हुए कुछ क्रिकेट विशेषज्ञ उन्हें रवींद्र जडेजा के संभावित विकल्प के तौर पर भी देख रहे हैं. ये भी पढ़ें: SA vs AUS: 24 टेस्ट में 100 विकेट, ICC रैंकिंग में भी नंबर-1, मार्को यानसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा इतिहास नमन धीर बन सकते हैं भारत के नए फिनिशर नमन धीर की बल्लेबाजी में सबसे खास बात उनका संतुलन और शॉट खेलने का तरीका है. वह क्रीज पर ज्यादा हलचल किए बिना गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने की क्षमता रखते हैं. एक्स्ट्रा कवर और लॉन्ग ऑन के क्षेत्र में उनके बड़े शॉट खास तौर पर प्रभावशाली नजर आए. एक फिनिशर के तौर पर बल्लेबाज के लिए कम गेंदों में ज्यादा रन बनाना जरूरी होता है. नमन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बिल्कुल यही करके दिखाया. निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाना उनके आत्मविश्वास और आक्रामक अंदाज को दर्शाता है. 10 दिन में दो फॉर्मेट में डेब्यू नमन धीर ने अपने करियर के शुरुआती दौर में ही तेजी से पहचान बनाई है. उन्होंने महज 10 दिनों के भीतर दो फॉर्मेट में डेब्यू किया और लगातार अच्छे प्रदर्शन से अपनी दावेदारी मजबूत की. पंजाब की घरेलू टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम में मौका मिला था. ये भी पढ़ें: ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा बने टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज, ईशान किशन तीसरे पर खिसके, देखें पूरी लिस्ट

संबंधित खबरें

Oman vs Netherlands , मैच 144 at आईसीसी अकादमी, दुबई , आईसीसी सीडब्ल्यूसी लीग 2, 2023-27 , Nov 02, 2026 Scorecard
खेल

Oman vs Netherlands , मैच 144 at आईसीसी अकादमी, दुबई , आईसीसी सीडब्ल्यूसी लीग 2, 2023-27 , Nov 02, 2026 Scorecard

Oman vs Netherlands, Match 144 ODI - आईसीसी सीडब्ल्यूसी लीग 2, 2023-27 परिणाम Match 144 ODI में Oman ने Netherlands के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया. यह मुकाबला 11-02-2026 को आईसीसी अकादमी, दुबई में खेला गया. कॉलिन एकरमैन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. फुल स्कोरकार्ड में दोनों टीमों की हर इनिंग म

02-11-2026 05:47:28
IND vs NZ: नमन धीर बने सीरीज के इंपैक्ट प्लेयर, 200 के स्ट्राइक रेट से बनाए 138 रन
खेल

IND vs NZ: नमन धीर बने सीरीज के इंपैक्ट प्लेयर, 200 के स्ट्राइक रेट से बनाए 138 रन

Naman Dhir: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के जिन खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी, उनमें अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे नाम शामिल थे. लेकिन पांच मैचों की...

02-11-2026 05:47:23
टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने नहीं पास किया फिटनेस टेस्ट, BCCI देगा दूसरा मौका
खेल

टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने नहीं पास किया फिटनेस टेस्ट, BCCI देगा दूसरा मौका

ऋषभ पंत बेंगलुरु में पहला फिटनेस टेस्ट पास करने में नाकाम रहे हैं और अगले दो दिनों में उनका दूसरा असेसमेंट होगा। अगर वे फिट घोषित होते हैं तो न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ 7 नवंबर से शुरू होने वाले तीसरे चार-दिवसीय मैच में इंडिया-ए से जुड़ेंगे।

02-11-2026 05:47:15

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू