जनता की आवाज़
Reporter Login
खेल

हार्दिक को चाहिए कप्तानी, KKR तैयार? मुंबई ने रखी हर्षित-रघुवंशी की मांग, रिंकू-नरेन-वरुण पर नहीं होगा समझौता!

02-11-2026 02:49:30

हार्दिक को चाहिए कप्तानी, KKR तैयार? मुंबई ने रखी हर्षित-रघुवंशी की मांग, रिंकू-नरेन-वरुण पर नहीं होगा समझौता!
इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2027 से पहले हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर हलचल फिर तेज हो गई है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुंबई इंडियंस (MI) के इस ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ने में दोबारा दिलचस्पी दिखाई है. अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद KKR को नए कप्तान की तलाश है और हार्दिक इस भूमिका के लिए मजबूत विकल्प हो सकते हैं. मुंबई इंडियंस में हार्दिक का दूसरा कार्यकाल उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है. हालांकि, उनकी कप्तानी और क्रिकेटिंग क्षमता पर सवाल नहीं हैं. गुजरात टाइटन्स को 2022 में उसके पहले ही सीजन में IPL चैम्प‍ियन बनाने वाले हार्दिक की फिटनेस जरूर चिंता का विषय है. वह पिछले IPL के बाद से अब तक कोई मैच नहीं खेले हैं. 'द टेलीग्राफ' की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती बातचीत के बाद KKR ने हार्दिक को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया था. इसकी बड़ी वजह उनकी चोट और फिटनेस से जुड़ी चिंताएं थीं. हालांकि, KKR के शीर्ष अधिकारी उनकी कप्तानी और रणनीतिक समझ पर भरोसा करते हैं. सम्बंधित ख़बरें मुंबई की मांग बनी सबसे बड़ी अड़चन हार्दिक को हासिल करने की राह में मुंबई इंडियंस की मांग सबसे बड़ी बाधा है. रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई ने ट्रेड के बदले हर्षित राणा और अंगकृष रघुवंशी को मांगा है. KKR किसी भी कीमत पर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती जैसे मैच विनर्स को छोड़ना नहीं चाहती. रिंकू सिंह को लेकर भी उसका रुख साफ है. 22 साल के अंगकृष रघुवंशी घरेलू क्रिकेट में अच्छी फॉर्म में हैं और उन्हें भविष्य की बड़ी बल्लेबाजी प्रतिभा के तौर पर देखा जा रहा है. मुंबई को भारतीय विकेटकीपर की भी जरूरत है, ऐसे में रघुवंशी उसके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं. हालांकि, KKR के लिए उन्हें छोड़ना आसान नहीं होगा. टीम के हेड कोच अभिषेक नायर उनके मेंटॉर भी रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन भी एक विकल्प हो सकते थे, लेकिन वर्कलोड की वजह से उनका IPL के बड़े हिस्से में उपलब्ध रहना मुश्किल माना जा रहा है. जनवरी-फरवरी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और इसके बाद इंग्लैंड में पांच टेस्ट की एशेज सीरीज भी होनी है. यशस्वी और बिश्नोई पर भी मुंबई की नजर मुंबई इंडियंस राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल और रवि बिश्नोई को भी अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन इन बातचीत में भी अब तक खास प्रगति नहीं हुई है. मुंबई को भारतीय स्पिनर की जरूरत है और बिश्नोई इस कमी को पूरा कर सकते हैं. रघुवंशी या जायसवाल में से किसी एक को हासिल करने से मुंबई की टीम में स्थानीय प्रतिभा को भी जगह मिलेगी. ऐसे में IPL 2027 से पहले इन दोनों में से किसी एक का ट्रेड होने की संभावना बनी हुई है. CSK भी हार्दिक की दौड़ से पूरी तरह बाहर नहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने भी हार्दिक को लेकर शुरुआती दिलचस्पी दिखाई थी. हालांकि, चेन्नई उन्हें कप्तानी की पेशकश नहीं कर सकती. मुंबई इंडियंस की नजर CSK के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे पर भी है, लेकिन चेन्नई ने उन्हें छोड़ने से साफ इनकार कर दिया है. शिवम दुबे के साथ एक अन्य गेंदबाज ट्रेड का हिस्सा हो सकता है. हालांकि, CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने इस मामले में किसी भी तरह की बातचीत से इनकार किया है. 15 नवंबर रिटेंशन की आखिरी तारीख IPL के 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले मिनी ऑक्शन (Mini Auction) से पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर है. ट्रेडिंग विंडो ऑक्शन से एक सप्ताह पहले बंद होगी और ऑक्शन के एक सप्ताह बाद दोबारा खुलेगी. यह IPL शुरू होने से एक महीने पहले तक जारी रहेगी. मुंबई इंडियंस हार्दिक का ट्रेड मिनी ऑक्शन से पहले पूरा करना चाहती है. KKR उनके लिए सबसे मजबूत विकल्प नजर आ रही है, क्योंकि इससे हार्दिक को कप्तानी मिलने की संभावना बन सकती है. हालांकि, पूरा मामला इस बात पर निर्भर करेगा कि KKR अंगकृष रघुवंशी को छोड़ने के लिए तैयार होती है या नहीं. मुंबई भी अपनी रिटेंशन रणनीति को लेकर अनिश्चितता के साथ ऑक्शन में नहीं उतरना चाहती. रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों फ्रेंचाइजी के बीच बातचीत इसी सप्ताह फिर शुरू होगी. फिलहाल ट्रेड पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है. ---- समाप्त ----

स्रोत
AajTak
लेखक: @AajTak

संबंधित खबरें

Oman vs Netherlands , मैच 144 at आईसीसी अकादमी, दुबई , आईसीसी सीडब्ल्यूसी लीग 2, 2023-27 , Nov 02, 2026 Scorecard
खेल

Oman vs Netherlands , मैच 144 at आईसीसी अकादमी, दुबई , आईसीसी सीडब्ल्यूसी लीग 2, 2023-27 , Nov 02, 2026 Scorecard

Oman vs Netherlands, Match 144 ODI - आईसीसी सीडब्ल्यूसी लीग 2, 2023-27 परिणाम Match 144 ODI में Oman ने Netherlands के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया. यह मुकाबला 11-02-2026 को आईसीसी अकादमी, दुबई में खेला गया. कॉलिन एकरमैन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. फुल स्कोरकार्ड में दोनों टीमों की हर इनिंग म

02-11-2026 05:47:28
स्रोत
IND vs NZ: नमन धीर बने सीरीज के इंपैक्ट प्लेयर, 200 के स्ट्राइक रेट से बनाए 138 रन
खेल

IND vs NZ: नमन धीर बने सीरीज के इंपैक्ट प्लेयर, 200 के स्ट्राइक रेट से बनाए 138 रन

Naman Dhir: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के जिन खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी, उनमें अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे नाम शामिल थे. लेकिन पांच मैचों की...

02-11-2026 05:47:23
स्रोत
टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने नहीं पास किया फिटनेस टेस्ट, BCCI देगा दूसरा मौका
खेल

टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने नहीं पास किया फिटनेस टेस्ट, BCCI देगा दूसरा मौका

ऋषभ पंत बेंगलुरु में पहला फिटनेस टेस्ट पास करने में नाकाम रहे हैं और अगले दो दिनों में उनका दूसरा असेसमेंट होगा। अगर वे फिट घोषित होते हैं तो न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ 7 नवंबर से शुरू होने वाले तीसरे चार-दिवसीय मैच में इंडिया-ए से जुड़ेंगे।

02-11-2026 05:47:15
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें