जनता की आवाज़
Reporter Login
खेल

यशस्वी जायसवाल पर भारी पड़ेंगे ईशान किशन? वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया को मिल गया '3 IN 1' प्लेयर!

02-11-2026 02:50:10

यशस्वी जायसवाल पर भारी पड़ेंगे ईशान किशन? वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया को मिल गया '3 IN 1' प्लेयर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की तैयारी में ईशान किशन एक अहम नाम बनकर उभर रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे के लिए उन्हें उपकप्तान बनाया जाना भी खास है. ओपनिंग, विकेटकीपिंग और मिडिल ऑर्डर... ईशान की तीन खूबियां उन्हें यशस्वी जायसवाल जैसे विशेषज्ञ बल्लेबाज से अलग खड़ा करती हैं. सवाल है कि क्या 15 सदस्यीय वर्ल्ड कप टीम में ईशान की बहुउपयोगिता जायसवाल पर भारी पड़ेगी? वर्ल्ड कप की टीम बनाना किसी भी चयनकर्ता के लिए आसान काम नहीं होता. खासकर तब, जब आपके सामने 15 खिलाड़ियों की सीमा हो और हर पोजिशन के लिए कई दावेदार मौजूद हों. भारतीय क्रिकेट में इस समय कुछ ऐसा ही पेच फंसा हुआ है. टॉप ऑर्डर में रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जगह लगभग तय मानकर चलें तो यशस्वी जायसवाल जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज के लिए रास्ता आसान नहीं है. लेकिन इसी मुकाबले में ईशान किशन की एंट्री ने चयनकर्ताओं के सामने एक दिलचस्प विकल्प रख दिया है. ईशान सिर्फ ओपनर नहीं हैं. वह विकेटकीपर की भूमिका निभा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर मिडिल ऑर्डर में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं. यानी एक खिलाड़ी के चयन से टीम को तीन अलग-अलग विकल्प मिलते हैं. 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यही उनकी सबसे बड़ी ताकत बन सकती है. सम्बंधित ख़बरें 15 खिलाड़ियों की टीम में हर जगह कीमती, ईशान का यही है सबसे बड़ा प्लस पॉइंट द्विपक्षीय सीरीज में टीम मैनेजमेंट के पास खिलाड़ियों को आजमाने की गुंजाइश रहती है. लेकिन वर्ल्ड कप में सिर्फ 15 खिलाड़ियों को चुनना होता है. ऐसे में चयनकर्ताओं को ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत होती है, जो एक से ज्यादा जिम्मेदारियां संभाल सकें. ईशान इस मामले में मजबूत दावेदार हैं - - ओपनिंग: रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बाद तीसरे ओपनर का विकल्प बन सकते हैं. - विकेटकीपिंग: केएल राहुल के अलावा दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं. - मिडिल ऑर्डर: टॉप ऑर्डर में जगह नहीं मिलने पर चौथे या पांचवें नंबर पर भी उतर सकते हैं. इन तीनों भूमिकाओं के लिए अलग-अलग खिलाड़ी चुनने की बजाय ईशान को टीम में रखने से एक अतिरिक्त जगह बचाने की संभावना बनती है. यही वजह है कि उनकी उपयोगिता सिर्फ बल्लेबाजी के आंकड़ों से नहीं आंकी जा सकती. जायसवाल के सामने रोहित-गिल की दीवार, ईशान के पास दूसरा रास्ता यशस्वी जायसवाल के लिए सबसे बड़ी मुश्किल उनकी प्रतिभा नहीं, बल्कि टीम का मौजूदा बैटिंग कॉम्बिनेशन है. रोहित शर्मा ने वनडे में शानदार वापसी की है. चार पारियों के भीतर दो शतक और एक 92 रनों की पारी ने उनके अगले वर्ल्ड कप खेलने के इरादे को मजबूती दी है. शुभमन गिल के साथ उनकी ओपनिंग जोड़ी भी टीम के लिए अहम है. इसका सीधा असर जायसवाल पर पड़ा है. वह जून में चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 110 रन बनाने के बाद से वनडे नहीं खेले हैं और न ही वनडे टीम में जगह बना पाए हैं. हालांकि जायसवाल का रिकॉर्ड उनकी प्रतिभा की गवाही देता है. वह वनडे की शुरुआती छह पारियों में दो शतक लगाने वाले भारत के इकलौते बल्लेबाज हैं. लेकिन उनकी समस्या यह है कि उनका स्वाभाविक बल्लेबाजी क्रम ओपनिंग है. लिस्ट ए क्रिकेट की 41 पारियों में वह टॉप दो के बाहर सिर्फ तीन बार बल्लेबाजी करने उतरे हैं. गेंदबाजी और विकेटकीपिंग का विकल्प भी उनके पास नहीं है. ऐसे में अगर रोहित और गिल की जोड़ी बरकरार रहती है तो जायसवाल को सिर्फ बतौर रिजर्व ओपनर टीम में रखना चयनकर्ताओं के लिए मुश्किल फैसला हो सकता है. ईशान का वनडे रिकॉर्ड बताता है, टॉप ऑर्डर ही नहीं मिडिल ऑर्डर में भी दम ईशान की खासियत यह है कि वह वनडे में अलग-अलग बल्लेबाजी क्रम पर अपनी उपयोगिता साबित कर चुके हैं. ओपनर के रूप में उन्होंने नौ पारियों में 61.87 की औसत से रन बनाए हैं. हालांकि इसमें उनका दोहरा शतक भी शामिल है. वहीं, दूसरे नंबरों पर बल्लेबाजी करते हुए उनका एवरेज 34 और स्ट्राइक रेट 97.45 रहा है. अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी 125 रनों की पारी भी काफी अहम है. उन्होंने नंबर चार पर उतरकर 79 गेंदों में शतक जड़ा था. यह पारी बताती है कि ईशान सिर्फ नई गेंद के खिलाफ पावरप्ले में बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी नहीं हैं. वह मिडिल ऑर्डर में भी तेजी से रन बना सकते हैं. बेशक, अंतरराष्ट्रीय वापसी के बाद उन्हें वनडे में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं. इस फॉर्मेट में उनकी मैच प्रैक्टिस भी सीमित रही है. लेकिन उनकी बल्लेबाजी क्षमता पर सवाल नहीं है. असली जरूरत उन्हें अलग-अलग परिस्थितियों में आजमाने की है. टी20 में भी दिखा रहे दम, न्यूजीलैंड दौरे पर बड़ी भूमिका का इंतजार ईशान किशन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद टी20 फॉर्मेट में भी शानदार बल्लेबाजी की है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी मुकाबले में उन्होंने 32 गेंदों पर 61 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता और अलग-अलग गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाने की क्षमता साफ दिखी. अब वनडे सीरीज में भी उनसे इसी तरह की भूमिका की उम्मीद होगी. खास बात यह है कि भारत के टेस्ट खिलाड़ियों के लौटने के बाद ईशान को चौथे और पांचवें वनडे में खेलने का मौका मिलना लगभग तय है. इन दोनों मुकाबलों में शुभमन गिल और केएल राहुल उपलब्ध नहीं होंगे. ईशान को इन मैचों में उपकप्तानी की जिम्मेदारी भी दी गई है. हालांकि बड़ा सवाल यह है कि क्या उन्हें सिर्फ आखिरी दो वनडे में मौका मिलेगा या इससे पहले भी टीम मैनेजमेंट उन्हें आजमाएगा? अगर ईशान को वर्ल्ड कप की तैयारी में गंभीरता से देखा जा रहा है तो उन्हें अलग-अलग बल्लेबाजी क्रम पर खेलने का मौका देना जरूरी होगा. 2027 वर्ल्ड कप के लिए ईशान बनाम जायसवाल, किसका पलड़ा भारी? यह मुकाबला सिर्फ दो बल्लेबाजों के बीच नहीं है. यह दो अलग-अलग तरह की उपयोगिता का सवाल है. जायसवाल एक विशेषज्ञ ओपनर हैं, जिनका रिकॉर्ड शानदार है. ईशान के पास ओपनिंग के साथ विकेटकीपिंग और मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी का विकल्प भी है. वर्ल्ड कप में चयनकर्ताओं को यह देखना होगा कि उन्हें किस तरह के कॉम्बिनेशन की जरूरत है. अगर टीम को अतिरिक्त विशेषज्ञ ओपनर चाहिए तो जायसवाल की दावेदारी मजबूत रहेगी. लेकिन अगर एक ऐसे खिलाड़ी की तलाश है, जो तीन भूमिकाओं में काम आ सके तो ईशान का दावा मजबूत हो सकता है. ईशान को 2023 वनडे वर्ल्ड कप से पहले भी इस बहुउपयोगिता का फायदा मिला था. उस समय दोहरा शतक लगाने के बावजूद वह पहली पसंद की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना सके थे, लेकिन उनकी उपयोगिता ने उन्हें टीम के दावेदारों में बनाए रखा था. अब 2027 का वर्ल्ड कप सामने है. ईशान के पास खुद को साबित करने का मौका है और जायसवाल के सामने अपनी जगह वापस हासिल करने की चुनौती. चयनकर्ताओं के लिए असली सवाल यह नहीं होगा कि कौन बेहतर बल्लेबाज है, बल्कि यह होगा कि 15 खिलाड़ियों की टीम में कौन ज्यादा काम आ सकता है. ---- समाप्त ----

स्रोत
AajTak
लेखक: @AajTak

संबंधित खबरें

Oman vs Netherlands , मैच 144 at आईसीसी अकादमी, दुबई , आईसीसी सीडब्ल्यूसी लीग 2, 2023-27 , Nov 02, 2026 Scorecard
खेल

Oman vs Netherlands , मैच 144 at आईसीसी अकादमी, दुबई , आईसीसी सीडब्ल्यूसी लीग 2, 2023-27 , Nov 02, 2026 Scorecard

Oman vs Netherlands, Match 144 ODI - आईसीसी सीडब्ल्यूसी लीग 2, 2023-27 परिणाम Match 144 ODI में Oman ने Netherlands के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया. यह मुकाबला 11-02-2026 को आईसीसी अकादमी, दुबई में खेला गया. कॉलिन एकरमैन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. फुल स्कोरकार्ड में दोनों टीमों की हर इनिंग म

02-11-2026 05:47:28
स्रोत
IND vs NZ: नमन धीर बने सीरीज के इंपैक्ट प्लेयर, 200 के स्ट्राइक रेट से बनाए 138 रन
खेल

IND vs NZ: नमन धीर बने सीरीज के इंपैक्ट प्लेयर, 200 के स्ट्राइक रेट से बनाए 138 रन

Naman Dhir: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के जिन खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी, उनमें अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे नाम शामिल थे. लेकिन पांच मैचों की...

02-11-2026 05:47:23
स्रोत
टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने नहीं पास किया फिटनेस टेस्ट, BCCI देगा दूसरा मौका
खेल

टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने नहीं पास किया फिटनेस टेस्ट, BCCI देगा दूसरा मौका

ऋषभ पंत बेंगलुरु में पहला फिटनेस टेस्ट पास करने में नाकाम रहे हैं और अगले दो दिनों में उनका दूसरा असेसमेंट होगा। अगर वे फिट घोषित होते हैं तो न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ 7 नवंबर से शुरू होने वाले तीसरे चार-दिवसीय मैच में इंडिया-ए से जुड़ेंगे।

02-11-2026 05:47:15
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें