टीम इंडिया के खिलाफ 4 नवंबर से घर पर शुरू हो रही 5 मैचों की वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका लगा है। न्यूजीलैंड के 2 बड़े खिलाड़ी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं, जो टीम के बड़े मैच विनर रहे हैं। न्यूजीलैंड की टीम भले ही आखिरी के दो टी20 मैच भारत के खिलाफ जीत गई हो, लेकिन सीरीज फिर भी भारत ने जीती। अब 5 मैचों की वनडे सीरीज दोनों देशों के बीच 4 नवंबर से खेली जानी है, लेकिन इससे पहले मेजबान न्यूजीलैंड टीम को डबल झटका लगा है। दो बड़े खिलाड़ी आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऑलराउंडर रचिन रविंद्र और बल्लेबाज मार्क चैपमैन वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। दोनों खिलाड़ी इंजरी से उबर नहीं पाए हैं। टी20 सीरीज में भी ये खिलाड़ी नहीं खेल पाए थे। मार्क चैपमैन को यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग में खेलते समय चोटिल हुए थे। उनको हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। इस पर न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड का बयान आया है। बोर्ड ने बताया है कि MRI के बाद, उन्हें पूरी तरह से फिट होने से पहले अब दो हफ्ते और रिहैब की जरूरत है। इसके अलावा रचिन रविंद्र को लेकर बोर्ड ने जानकारी दी है कि एक प्रमोशनल शूट के दौरान उनका दाहिने कंधे में इंजरी हो गई थी। फील्डिंग के लिए वे पूरी तरह तैयार नहीं हैं। बल्लेबाजी वे कर सकती हैं। ऐसे में उनकी मैदान पर वापसी में वक्त लगेगा। हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा, “सब जानते हैं कि मार्क और रचिन इस टीम के लिए कितने जरूरी हैं, इसलिए यह दुख की बात है कि उन्हें यह सीरीज़ मिस करनी पड़ रही है। मैं पिछले हफ़्ते मार्क से मिला था। हालांकि, वह निराश हैं, लेकिन वह मैदान पर वापस आने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। रचिन का कंधा अभी तक ठीक नहीं हुआ है कि वह व्हाइट-बॉल क्रिकेट में आराम से फील्डिंग कर सके, इसलिए इस महीने के आखिर में होने वाली टेस्ट सीरीज़ को देखते हुए हम कोई भी गलत रिस्क नहीं लेना चाहते।” विकेटकीपर बल्लेबाज टिम साइफर्ट को वनडे सीरीज के पहले 3 मैचों के लिए टीम में जगह मिली है। वे पहले से ही आखिरी दो मैचों के लिए टीम का हिस्सा थे। बाएं हाथ के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स और डीन फॉक्सक्राफ्ट को वनडे टीम में जगह मिली है। निकोल्स पहले 3 मैचों के लिए टीम का हिस्सा होंगे और फिर टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे, जबकि फॉक्सक्राफ्ट आखिरी दो मैचों में खेलते नजर आएंगे। भारत के खिलाफ 1-3 ODO के लिए न्यूजीलैंड की टीम मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट फिशर, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर भारत के खिलाफ 4-5वें ODI के लिए न्यूजीलैंड की टीम मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग