जनता की आवाज़
Reporter Login
खेल

14.2 करोड़ वाले ऑलराउंडर को रिलीज करने के लिए मजबूर है CSK, विकेटकीपर पर भी लटकी है तलवार

02-11-2026 02:50:37

14.2 करोड़ वाले ऑलराउंडर को रिलीज करने के लिए मजबूर है CSK, विकेटकीपर पर भी लटकी है तलवार
Nov 02, 2026 08:31 am IST लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स के पास आईपीएल 2027 के ऑक्शन में फंड थोड़ा ज्यादा रहे। ऐसे में टीम 14-14 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत में खरीदे गए दो खिलाड़ियों में से एक को रिलीज कर सकती है। प्रशांत वीर चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज IPL 2027 के ऑक्शन में ज्यादा से ज्यादा पर्स रहे और अच्छे खिलाड़ी इससे पहले रिटेन भी हो जाएं। इसी जुगत में सभी टीमें इस समय लगी हुई हैं। जैसे-जैसे रिटेंशन की डेट नजदीक आ रही है। वैसे-वैसे तमाम खिलाड़ियों की धड़कनें बढ़ रही होंगी कि उन्हें रिलीज न कर दिया जाए। कई बार टीमों की मजबूरी भी हो जाती है कि उन्हें खिलाड़ी को ना चाहते हुए ही रिलीज करना पड़ता है। ऐसा ही कुछ चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके करने वाली है, जो अपने 14-14 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत में खरीदे गए खिलाड़ियों में से कम से कम एक को रिलीज कर सकती है। अगर जरूरत लगी तो फंड्स फ्री करने के लिए दोनों खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के ऑक्शन में युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा को 14.2-14.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। इनमें से प्रशांत वीर को रिलीज किया जा सकता है, जबकि तलवार कार्तिक शर्मा पर भी लटक रही है। क्रिकबज की रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है। प्रशांत वीर ने अपनी वैल्यू को साबित नहीं किया है। वे पिछले सीजन 6 मैचों की 5 पारियों में 90 रन बना सके थे और एक विकेट भी उनको नहीं मिल पाया था। उनका सर्वाधिक स्कोर 43 रन था, जो आरसीबी के खिलाफ आया था। दूसरी ओर 20 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने 11 मैचों में 32.77 के औसत से 295 रन बनाए थे। उनका सर्वाधिक स्कोर आईपीएल 2026 में 71 था। मिडिल ऑर्डर में यह ठीकठाक प्रदर्शन कहा जा सकता है। हालांकि, फंड्स की ओर देखा जाए तो उन्हें सीएसके रिलीज कर सकती है, लेकिन सीएसके के एक अधिकारी ने कहा है कि अभी कोई फैसला रिटेंशन और रिलीज को लेकर नहीं लिया गया है। अभी बहुत कम फंड्स हैं सीएसके के पास रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि ऐसा नहीं है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें सिर्फ रिलीज करेगी, बल्कि इससे उन्हें अतिरिक्त फंड 16 दिसंबर को आयोजित होने वाले ऑक्शन के लिए मिल जाएंगे, जहां वे प्रशांत पर फिर से बोली लगा सकते हैं और कम कीमत पर उसे खरीद सकते हैं। सीएसके के पास इस समय 2.4 करोड़ रुपये हैं, जबकि सालाना इंक्रीमेंट के हिसाब से इसमें 5 करोड़ और जोड़ दिए जाएंगे। इस तरह 7.4 करोड़ रुपये सीएसके के पास होंगे, लेकिन अगर प्रशांत और कार्तिक दोनों को रिलीज किया तो 35 करोड़ उनके पास ऑक्शन में होंगे। एक खिलाड़ी को रिलीज करने पर भी उनके पास करीब 20 करोड़ रुपये हो जाएंगे। कुछ और खिलाड़ियों को भी सीएसके रिलीज कर सकती है, लेकिन वह बड़ी कीमत वाले प्लेयर नहीं होंगे। लेखक के बारे में Vikash Gaur विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स संक्षिप्त विवरण: विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विस्तृत बायो: परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं। करियर का सफर: मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं। खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता: अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है: क्रिकेट: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज। ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल पत्रकारिता का दृष्टिकोण: विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके। विशेषज्ञता: क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट और पढ़ें

स्रोत
Hindustan
लेखक: Vikash Gaur, विकाश गौर

संबंधित खबरें

Oman vs Netherlands , मैच 144 at आईसीसी अकादमी, दुबई , आईसीसी सीडब्ल्यूसी लीग 2, 2023-27 , Nov 02, 2026 Scorecard
खेल

Oman vs Netherlands , मैच 144 at आईसीसी अकादमी, दुबई , आईसीसी सीडब्ल्यूसी लीग 2, 2023-27 , Nov 02, 2026 Scorecard

Oman vs Netherlands, Match 144 ODI - आईसीसी सीडब्ल्यूसी लीग 2, 2023-27 परिणाम Match 144 ODI में Oman ने Netherlands के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया. यह मुकाबला 11-02-2026 को आईसीसी अकादमी, दुबई में खेला गया. कॉलिन एकरमैन को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. फुल स्कोरकार्ड में दोनों टीमों की हर इनिंग म

02-11-2026 05:47:28
स्रोत
IND vs NZ: नमन धीर बने सीरीज के इंपैक्ट प्लेयर, 200 के स्ट्राइक रेट से बनाए 138 रन
खेल

IND vs NZ: नमन धीर बने सीरीज के इंपैक्ट प्लेयर, 200 के स्ट्राइक रेट से बनाए 138 रन

Naman Dhir: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम के जिन खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी, उनमें अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे नाम शामिल थे. लेकिन पांच मैचों की...

02-11-2026 05:47:23
स्रोत
टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने नहीं पास किया फिटनेस टेस्ट, BCCI देगा दूसरा मौका
खेल

टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने नहीं पास किया फिटनेस टेस्ट, BCCI देगा दूसरा मौका

ऋषभ पंत बेंगलुरु में पहला फिटनेस टेस्ट पास करने में नाकाम रहे हैं और अगले दो दिनों में उनका दूसरा असेसमेंट होगा। अगर वे फिट घोषित होते हैं तो न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ 7 नवंबर से शुरू होने वाले तीसरे चार-दिवसीय मैच में इंडिया-ए से जुड़ेंगे।

02-11-2026 05:47:15
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें