Nov 02, 2026 06:59 am IST लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली टीम इंडिया को पांचवें टी20 मैच में हार मिली। यहां तक कि भारत चौथा टी20 मैच भी हार गया था, लेकिन फिर भी सीरीज 3-2 से जीत गया। इस पर आकाश चोपड़ा ने भारत की आलोचना करने वालों पर तंज कसा है। भारतीय क्रिकेट टीम टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार 1 नवंबर को समाप्त हुई पांच मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में शर्मनाक हार मिली। इससे पहले चौथे मैच में भी टीम इंडिया को मेजबान न्यूजीलैंड ने बुरी तरह हराया था। हालांकि, फिर भी टीम इंडिया ने इस सीरीज को जीत लिया, क्योंकि पहले तीन मैच भारत ने जीते थे। इस तरह पांच मैचों के खत्म होने के बाद सीरीज की स्कोरलाइन 3-2 है। इस पर पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का एक कमेंट भी आया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि मायने सिर्फ एक ही स्टैट रखता है कि सीरीज हम जीते हैं। भारतीय टीम को इसलिए ट्रोल किया जा रहा है, क्योंकि इस सीरीज के आखिरी दो श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम हार गई। आखिरी दो मैचों में भारत ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया, जिसके लिए आलोचना हो रही है। हालांकि, इस पर आकाश चोपड़ा की अलग राय है। आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट में लिखा, "ना हाईएस्ट रन हमारे बैटर के। ना हाईएस्ट विकेट हमारे बॉलर के। ना हाईएस्ट स्ट्राइक रेट हमारे बैटर का। ना बेस्ट इकॉनमी रेट हमारे बॉलर का, लेकिन सीरीज हमारी है। और यही एकमात्र स्टैट है जो मायने रखता है।" हर तरफ न्यूजीलैंड का दबदबा वाकई में टीम इंडिया ने टी20 सीरीज 3-2 से जीती है, लेकिन सबसे ज्यादा रन इस सीरीज में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने बनाए। सबसे ज्यादा विकेट भी न्यूजीलैंड के गेंदबाज को मिले। सबसे ज्यादा अर्धशतक भी न्यूजीलैंड के बल्लेबाज की ओर से लगे। सबसे ज्यादा चौके और छक्के भी न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने ही जड़े। सबसे अच्छे इकॉनमी रेट और एवरेज से गेंदबाजी भी कीवी गेंदबाज ने की, लेकिन फिर भी न्यूजीलैंड की टीम सीरीज नहीं जीत पाई, क्योंकि टीम गेम में भारत पहले 3 मैचों में आगे रहा था। इस टी20 सीरीज में ग्लेन फिलिप्स ने सबसे ज्यादा 341 रन बनाए, जबकि दूसरा कोई बल्लेबाज 200 तक नहीं पहुंच पाया। अभिषेक शर्मा 197 रनों के साथ दूसरे स्थान पर थे। वहीं, सबसे ज्यादा विकेट मिचेल सैंटनर ने निकाले। उन्होंने 9 विकेट अपने नाम किए। इस लिस्ट में भारतीय दूसरे नंबर पर है। अर्शदीप सिंह को 6 विकेट पांच मैचों में मिले। बेस्ट एवरेज और इकॉनमी रेट न्यूजीलैंड के ही गेंदबाज का है। मगर भविष्य अगर कोई इतिहास देखेगा तो पाएगा कि टीम इंडिया ने 3-2 से इस सीरीज को जीता है। इसके अलावा सारे स्टैट रखे रह जाएंगे। यही चीज सबसे ज्यादा मायने रखती है, जिसका जिक्र आकाश चोपड़ा ने किया है। लेखक के बारे में Vikash Gaur विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स संक्षिप्त विवरण: विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विस्तृत बायो: परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं। करियर का सफर: मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं। खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता: अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है: क्रिकेट: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज। ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल पत्रकारिता का दृष्टिकोण: विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके। विशेषज्ञता: क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट और पढ़ें