नई दिल्ली: भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम 4 नवंबर से वनडे सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र इस सीरीज से बाहर हो गई हैं। इसके साथ ही मध्यक्रम के बल्लेबाज मार्क चैपमैन भी वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं लेंगे। इंजरी की वजह से इन दोनों खिलाड़ियों ने 5 मैचों की टी20 सीरीज भी नहीं खेली थी। चैपमैन और रविंद्र की इंजरी पर अपडेट मार्क चैपमैन को बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है। एमआरआई स्कैन में पता चला है कि उन्हें पूरी तरह फिट होने में अभी दो और हफ्तों का समय लगेगा। वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाजी ऑलराउंडर रविंद्र रविंद्र को कंधे की चोट है। उन्हें पहले तीन मैचों के लिए टीम में जगह मिली थी। वह भी पूरी तरह रिकवर नहीं कर पाए हैं और इसी वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड के लिए क्यों अहम हैं रचिन रविंद्र? रचिन रविंद्र वनडे में न्यूजीलैंड की टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में एक हैं। वह टॉप ऑर्डर में बैटिंग करने के साथ ही बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी से भी योगदान देते हैं। 39 वनडे की 35 पारियों में 42 की औसत और 108 की स्ट्राइक रेट से उनके 1424 रन हैं। इसमें 5 शतक और 6 फिफ्टी हैं। 2023 विश्व कप में रचिन सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल थे। इसके साथ ही गेंदबाजी में उनके नाम 21 विकेट हैं। 26 साल के रचिन आखिरी बार अगस्त में द हंड्रेड के लिए मैदान पर उतरे थे। हर कोई जानता है कि मार्क और रचिन इस टीम के लिए कितने अहम खिलाड़ी हैं, इसलिए यह अफसोस की बात है कि वे इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। पिछले हफ्ते मेरी मार्क से बात हुई थी। वह निराश हैं, लेकिन मैदान पर वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जहां तक रचिन की बात है, उनके कंधे में अभी तक इतना सुधार नहीं हुआ है कि वे व्हाइट-बॉल क्रिकेट में आराम से फील्डिंग कर सकें। इसलिए इस महीने के आखिर में होने वाली टेस्ट सीरीज को देखते हुए, हम कोई अनावश्यक जोखिम नहीं लेना चाहते। रॉब वाल्टर, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के हेड कोच टिम सीफर्ट और हेनरी निकोलस को जगह न्यूजीलैंड ने अपनी वनडे टीम में बदलाव का भी ऐलान कर दिया है। 5वें टी20 में 93 रन बनाने वाले टिम सीफर्ट पहले आखिरी दो मैचों के लिए टीम का हिस्सा थे। अब वह पहले तीन मैचों के लिए भी शामिल कर लिए गए हैं। वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाज हेनरी निकोलस को पहले तीन मैचों के लिए टीम में जगह मिली है। इंडिया ए के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट मैच में खेल रहे डीन फॉक्सक्रास्ट आखिरी दो मैचों में वनडे टीम का हिस्सा बनेंगे। वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का अपडेटेड स्क्वाड पहले तीन वनडे: मिचेलसेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ, विल यंग, ब्लेयर टिकनर। आखिरी दो वनडे: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग। भारत और न्यूजीलैंड की वनडे सीरीज का शेड्यूल मैच तारीख स्थान समय (IST) पहला वनडे 4 नवंबर 2026 ईडन पार्क, ऑकलैंड 7:30 AM दूसरा वनडे 7 नवंबर 2026 हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन 7:30 AM तीसरा वनडे 10 नवंबर 2026 सेडन पार्क, हैमिल्टन 7:30 AM चौथा वनडे 13 नवंबर 2026 बे ओवल, माउंट माउंगानुई 7:30 AM पांचवां वनडे 15 नवंबर 2026 बे ओवल, माउंट माउंगानुई 7:30 AM लेखक के बारे में ऋषिकेश कुमार ऋषिकेश कुमार, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम करने का 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। मुख्य रूप से उन्होंने डेस्क की जिम्मेदारी ही संभाली है। ऋषिकेश कुमार ने जनवरी 2022 में नवभारत टाइम्स डॉट कॉम ज्वाइन किया था। क्रिकेट के साथ ही फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, टेनिस, बॉक्सिंग और एफ-1 में खास रुचि रखते हैं। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के लिए ऋषिकेश ने 2023 विश्व कप, पेरिस ओलंपिक, फीफा विश्व कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स से लेकर टी20 विश्व कप तक को कवर किया है। ब्रेकिंग न्यूज के साथ ही खबरों को नया एंगल देना ऋषिकेश की विशेषता है। डेटा के समुंद्र में गोते लगाकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन की एनालिसिक करना उन्हें बखूबी पता है। उन्होंने स्टार कबड्डी खिलाड़ी और भारतीय कप्तान रहे प्रदीप नरवाल के साथ ही बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन, इंटरनेशनल क्रिकेटर साई किशोर, पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर दानिश कनेरिया, ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर, कार रेसर अखिल रविंद्र और पैरालिंपिक मेडलिस्ट निशाद कुमार के इंटरव्यू किए हैं। उन्होंने सर्फिंग जैसे वाटर स्पोर्ट्स को ग्राउंड से कवर किया है। ऋषिकेश ने भोपाल माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीए मास कम्यूनिकेशन के साथ ही एमए मास कम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है। अपने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी से की। इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में स्पोर्ट्स पेज पर जिम्मेदारी संभाली। वहां उन्होंने प्रिंट में काम करने का अनुभव लिया। इसके बाद फिर से डिजिटल मीडिया में वापसी करते हुए नवभारतटाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़ गए। ... और पढ़ें