ऑस्ट्रेलिया की वनडे और T20 टीम का ऐलान हो गया है। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए बड़े फेरबदल टीम में हुए हैं। कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ इस महीने आयोजित होने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में कुछ नए चेहरे शामिल किए गए हैं। महली बियर्डमैन और ओलिवर पीक को वनडे टीम में जगह दी गई है। ऑस्ट्रेलिया 13 नवंबर को पर्थ में तीन ODI और पांच T20I के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करेगा, जिसमें आठ नए चेहरे अपनी सरजमीं पर अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेल सकते हैं। पेस बॉलर महली बियर्डमैन, यंग बैटर ओलिवर पीक और ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स के अलावा लियाम स्कॉट को ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम में शामिल किया गया। वहीं, निखिल चौधरी और जोएल डेविस ऑस्ट्रेलिया की T20I टीम में बियर्डमैन और एडवर्ड्स के साथ शामिल होंगे, जबकि विकेटकीपर लैकलन शॉ और सैम हार्पर टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया की ODI टीम मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, जैक एडवर्ड्स, कैमरोन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, ओली पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट और एडम जैम्पा। ऑस्ट्रेलिया की T20 टीम मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, टिम डेविड, जोएल डेविस, जैक एडवर्ड्स, नाथन एलिस, जेक फ्रेज़र-मैकगर्क, सैम हार्पर, स्पेंसर जॉनसन, मिच ओवेन, लैकलन शॉ और एडम जैम्पा महली बियर्डमैन, ओलिवर पीक, जैक एडवर्ड्स, निखिल चौधरी, लियाम स्कॉट और जोएल डेविस व्हाइट बॉल इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू कर चुके है। सिर्फ सैम हार्पर और लैकलन शॉ ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अभी तक अनकैप्ड हैं। नए खिलाड़ियों को इसलिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में जगह मिली है, क्योंकि पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को टेस्ट सीरीज के बाद आराम दिया गया है। आने वाले कुछ ही महीनों में ऑस्ट्रेलिया को 10 टेस्ट खेलने हैं। ऐसे में अपने प्रीमियर पेसर्स को ऑस्ट्रेलिया की टीम तरोताजा रखना चाहती है। इन्हें टी20 सीरीज से दिया है आराम केपटाउन में ऑस्ट्रेलिया की टीम टेस्ट मैच और सीरीज हारी। इसके बाद ट्रैविस हेड, मैथ्यू रेनशॉ, कैमरोन ग्रीन, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस और कूपर कोनोली को ODI टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, इस ग्रुप का कोई भी खिलाड़ी T20I सीरीज में नहीं खेलेगा, जो 2 दिसंबर को कैनबरा में खत्म होगी। ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम को चार मैचों की टेस्ट सीरीज न्यूजीलैंड से 9 दिसंबर से खेलनी है। ऐसे में इन खिलाड़ियों को सिर्फ वनडे टीम में रखा गया है। इसके बाद कंगारू टीम को भारत में 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है, जो ज्यादा कठिन होगी। ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड वनडे सीरीज का शेड्यूल पहला मैच - 13 नवंबर को पर्थ में दूसरा मैच - 15 नवंबर को एडिलेड में तीसरा मैच - 18 नवंबर को होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल पहला मैच - 21 नवंबर को मेलबर्न में दूसरा मैच - 24 नवंबर को गोल्ड कोस्ट में तीसरा मैच - 27 नवंबर को गाबा में चौथा मैच - 29 नवंबर को सिडनी में पांचवां मैच 2 दिसंबर को मनुका में