अफगानिस्तान ने किया जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, इस खिलाड़ी को मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड Nov 02, 2026 05:49 am IST लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली अफगानिस्तान की टीम ने 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ कर दिया। तीसरे मैच में जिम्बाब्वे को अफगानिस्तान ने 79 रनों पर समेट दिया था और 8.1 ओवर में 80 रनों का टारगेट चेज कर लिया था। अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के खिलाड़ी हाथ मिलाते हुए अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का समापन 1 नवंबर की रात को हुआ। ये सीरीज शारजाह में खेली गई। आखिरी टी20 मैच में तो जिम्बाब्वे की हालत अफगानिस्तान ने खराब कर दी, क्योंकि सिर्फ 79 रनों पर अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे की टीम को समेट दिया था। इसके बाद 80 रनों के टारगेट को अफगानिस्तान ने 9वें ओवर में ही चेज कर लिया था। इस तरह अफगानिस्तान को सीरीज में 3-0 से जीत मिली और जिम्बाब्वे को एक शर्मनाक क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी। इस सीरीज की हीरो अजमतुल्लाह उमरजई रहे, जिन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला। वहीं, प्लेयर ऑफ द मैच नूर अहमद रहे, जिन्होंने इस मैच में पंजा खोला। इस मुकाबले की बात करें तो अफगानिस्तान की टीम के कप्तान इब्राहिम जादरान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। कप्तान के फैसले पर गेंदबाज खरे साबित हुए। उन्होंने 8 रन पर अफगानिस्तान को पहली सफलता मिल गई थी। इसके बाद विकेट गिरते चले गए और टीम संभल ही नहीं सकी। जिम्बाब्वे की ओर से सबसे ज्यादा रन रयान बर्ल ने बनाए। उन्होंने 30 रनों की पारी खेली, जबकि वेसली मधेवीरे ने 10 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। वहीं, अफगानिस्तान की ओर से नूर अहम ने 5 विकेट निकाले, जबकि 2 विकेट अब्दुल्लाह ताराखिल को मिले। एक-एक सफलता फजलहक फारुकी, अजमतुल्लाह उमरजई और अब्दुल्लाह अहमदजई को मिली। वहीं, जब अफगानिस्तान की टीम 80 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो 15 रनों के कुल स्कोर पर पहला झटका उन्हें जरूर लगा, लेकिन दूसरे और तीसरे विकेट के लिए छोटी-छोटी साझेदारियां हुईं और मैच 8.1 ओवर में खत्म हो गया। अफगानिस्तान ने 3 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। 25 रनों की पारी कप्तानी इब्राहिम जादरान ने खेली, जबकि 20 रन सेदिकुल्लाह अटल ने बनाए। अजमतुल्लाह उमरजई 18 रन बनाकर नाबाद लौटे और 14 रन मोहम्मद अकरम ने बनाए। 5 विकेट लेने के लिए नूर अहमद प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए, जबकि प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड सीरीज में 4 विकेट चटकाने और 141 रन बनाने के लिए अजमतुल्लाह उमरजई को मिला। सीरीज का पहला मैच अफगानिस्तान ने 37 रनों से जीता था और दूसरे मैच में 19 रनों से जीत दर्ज की थी। इस बार उन्हें रन चेज करनी पड़ी और आसान से टारगेट को 9वें ओवर में ही 3 विकेट खोकर चेज कर लिया था। अब दोनों देशों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 5 नवंबर से होगी। लेखक के बारे में Vikash Gaur विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स संक्षिप्त विवरण: विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विस्तृत बायो: परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं। करियर का सफर: मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं। खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता: अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है: क्रिकेट: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज। ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल पत्रकारिता का दृष्टिकोण: विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके। विशेषज्ञता: क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट और पढ़ें