मारुति सुजुकी: 2,76,120 यूनिट्स मारुति सुजुकी ने अक्टूबर 2026 में 20.46 पर्सेंट की एनुअल ग्रोथ के साथ 2,12,384 यूनिट्स की घरेलू बिक्री की, जो पिछले साल अक्टूबर में 1,68,744 यूनिट्स थीं। कंपनी की मिनी, कॉम्पैक्ट और मिडसाइज कारों की बिक्री 18.4 फीसदी बढ़कर 1,00,877 यूनिट्स हो गई, जबकि यूटिलिटी व्हीकल्स (UV) की बिक्री 26.1 फीसदी बढ़कर 97,787 यूनिट्स पर पहुंच गई। ईको वैन की बिक्री 13,720 यूनिट्स रही। अन्य ओईएम (OEM) सप्लाई और 49,872 यूनिट्स के निर्यात को मिलाकर मारुति की कुल बिक्री 2,76,120 यूनिट्स के अपने उच्चतम मासिक स्तर पर पहुंच गई। टाटा मोटर्स: 73894 यूनिट्स टाटा मोटर्स ने अक्टूबर 2026 में 20.87 फीसदी की सालाना बढ़त के साथ 73,894 पैसेंजर व्हीकल्स की घरेलू बिक्री की और बाजार में दूसरा स्थान बरकरार रखा। सितंबर 2026 (56,972 यूनिट्स) की तुलना में कंपनी की बिक्री में 29.7 फीसदी की मासिक बढ़ोतरी देखी गई। टाटा के इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट का प्रदर्शन भी काफी मजबूत रहा, जिसके तहत महीने के दौरान 14,552 ईवी यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा: 73,338 यूनिट्स महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बीते अक्टूबर 2026 में 73,338 यूनिट्स की घरेलू एसयूवी बिक्री दर्ज की, जो अक्टूबर 2025 की 71,624 यूनिट्स के मुकाबले 2.39 पर्सेंट की तेजी के साथ है। यह महिंद्रा की अब तक की सबसे ज्यादा मासिक घरेलू एसयूवी बिक्री का रेकॉर्ड है। निर्यात को मिलाकर कंपनी की कुल यूटिलिटी व्हीकल बिक्री 74,904 यूनिट्स के स्तर को छू गई, जिसने इसे बिक्री तालिका में तीसरे स्थान पर रखा। हुंडई मोटर इंडिया: 62,799 यूनिट्स हुंडई मोटर इंडिया ने बीते अक्टूबर 2026 में 16.74 फीसदी की सालाना वृद्धि के साथ 62,799 यूनिट्स की घरेलू बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल अक्टूबर महीने में 53,792 यूनिट्स थी। कंपनी ने 19,500 यूनिट्स का निर्यात भी किया, जिससे इसकी कुल मासिक बिक्री 17.7 फीसदी बढ़कर 82,299 यूनिट्स हो गई। हुंडई वेन्यू कंपनी के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स में से एक रही, जिसकी अकेले 13,017 यूनिट्स बिकीं। किआ इंडिया: 33,462 यूनिट्स किआ इंडिया ने अक्टूबर 2026 में 13.22 फीसदी की एनुअल ग्रोथ दर्ज करते हुए 33,462 यूनिट्स की बिक्री की, जो कि सितंबर में बनाए गए इसके पिछले रेकॉर्ड (32,017 यूनिट्स) से भी ज्यादा है। बिक्री में किआ सेल्टॉस और सोनेट की मुख्य भूमिका रही, जहां सेल्टॉस की 13,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकीं। वहीं, कैरेंस और कैरेंस क्लैविस सीएनजी वेरिएंट्स ने कुल बिक्री में लगभग 10 फीसदी का योगदान दिया। किआ की ईवी बिक्री में भी 31 फीसदी की मासिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर: 29,521 यूनिट्स टोयोटा ने अक्टूबर 2026 में 29,521 यूनिट्स की घरेलू बिक्री दर्ज की। इसके अलावा कंपनी ने 839 यूनिट्स का निर्यात किया, जिससे इसकी कुल बिक्री 30,360 यूनिट्स हो गई। सितंबर 2026 (27,652 यूनिट्स) की तुलना में टोयोटा की घरेलू बिक्री में 6.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन पिछले साल अक्टूबर 2025 (40,257 यूनिट्स) की तुलना में इसमें 26.67 फीसदी की वार्षिक गिरावट देखी गई। स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया: 9,083 यूनिट्स वाहन (VAHAN) डेटा के अनुसार, स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन ग्रुप ने अक्टूबर 2026 में 9,083 पैसेंजर व्हीकल पंजीकरण दर्ज किए, जो 10.07 फीसदी की सालाना वृद्धि को दर्शाते हैं। सितंबर (8,468 यूनिट्स) के मुकाबले इसमें 7.3 फीसदी की मासिक बढ़त हुई है। हाल ही में स्कोडा ने कुशाक और स्लाविया को अपडेट किया है, जबकि फॉक्सवैगन जल्द ही वर्टस के नए अपडेट पेश करने की तैयारी में है। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया: 7,014 यूनिट्स जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने अक्टूबर 2026 में 7,014 कारों के पंजीकरण के साथ 9.64 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की। कंपनी की कुल बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों का दबदबा साफ नजर आया, जहां 5877 यूनिट्स (कुल बिक्री का लगभग 83.8%) केवल ईवी मॉडल्स से आईं। बाकी 1137 रजिस्ट्रेशन पेट्रोल और डीजल इंजनों से दर्ज किए गए। होंडा कार्स इंडिया: 5,429 यूनिट्स होंडा कार्स इंडिया ने अक्टूबर 2026 में 5429 पैसेंजर व्हीकल पंजीकरण दर्ज किए, जो पिछले साल के मुकाबले 8.06 फीसदी की सालाना गिरावट को दर्शाता है। इससे पहले सितंबर में कंपनी ने 6,955 यूनिट्स (4,465 घरेलू और 2,490 निर्यात) की कुल बिक्री दर्ज की थी। होंडा एलिवेट और सिटी जैसी गाड़ियां कंपनी के मुख्य पोर्टफोलियो का हिस्सा बनी हुई हैं। रेनो और निसान कंपनी की कारों की अक्टूबर में डिमांड रेनो इंडिया ने अक्टूबर 2026 में 4,577 यूनिट्स की घरेलू बिक्री दर्ज की। हालांकि, यह पिछले साल के मुकाबले 9.20 फीसदी कम है, लेकिन सितंबर 2026 (3,399 यूनिट्स) की तुलना में इसमें 34.7% की शानदार मासिक बढ़त दर्ज की गई है। हाल ही में पेश की गई ट्राइबर टर्बो (Triber Turbo) और क्विड (Kwid) ने कंपनी की बिक्री बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है। जनवरी से अक्टूबर 2026 के दौरान रेनो की कुल घरेलू बिक्री 39,955 यूनिट्स रही। निसान इंडिया ने अक्टूबर 2026 में 3,257 यूनिट्स का पंजीकरण दर्ज किया, जो 27.82 फीसदी की सालाना ग्रोथ के साथ है। सितंबर 2026 (2,960 यूनिट्स) की तुलना में भी कंपनी के पंजीकरण में 10 फीसदी का सुधार हुआ है। निसान मैग्नाइट की लगातार मांग के कारण कंपनी भारतीय बाजार में अपनी बिक्री को मजबूत करने में सफल रही है।