जनता की आवाज़Reporter Login
बिजनेस

क्या आप इस दिवाली कोई सुरक्षित गाड़ी लेना चाहते हैं? यहां देखें भारत एनकैप रेटेड 5-स्टार कारों की पूरी लिस्ट

02-11-2026 04:47:14 • •

क्या आप इस दिवाली कोई सुरक्षित गाड़ी लेना चाहते हैं? यहां देखें भारत एनकैप रेटेड 5-स्टार कारों की पूरी लिस्ट
भारत के कार बाजार में खरीदारों की प्राथमिकताएं अब काफी बदल गई हैं। एक समय था जब कार खरीदते समय सबसे पहला सवाल यह होता था कि गाड़ी कितना माइलेज देती है? उस दौर में मारुति की हल्की और छोटी हैचबैक कारें काफी पॉपुलर थी जिन्हें चलाना भी काफी मजेदार होता था। फिर, जैसे-जैसे लोगों की आय बढ़ी, सनरूफ, बड़ी टचस्क्रीन, और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स की डिमांड भी बढ़ गई। अब ये सभी फीचर्स गाड़ियों में आम हो चुके हैं और ग्राहकों में जागरूकता बढ़ने के साथ सेफ्टी सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण फैक्टर बन गया है। अच्छी बात यह है कि अब सेफ्टी फीचर्स सिर्फ टॉप वेरिएंट तक ही सीमित नहीं रहे हैं, बल्कि कई कंपनियां अपनी पूरी वेरिएंट रेंज में इन्हें स्टैंडर्ड दे रही हैं। इस ट्रेंड को भारत एनकैप ने और भी मजबूती दी है, जो भारत में बिकने वाली कारों का क्रैश टेस्ट करके उन्हें सेफ्टी रेटिंग देता है। अगर आप इस फेस्टिव सीजन एक नई और सुरक्षित कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। यहां भारत एनकैप द्वारा 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करने वाली सभी कारों की जानकारी दी गई है। इन सभी कारों को उनके एडल्ट पैसेंजर प्रोटेक्शन स्कोर के बढ़ते क्रम में रखा गया है। नोट : नीचे दी गई रैंकिंग एडल्ट पैसेंजर प्रोटेक्शन पर आधारित है, जिसे 32 स्कोर में से दिया जाता है। यहां चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन स्कोर भी बताया गया है। 1. विनफास्ट वीएफ6 27.13/32 (वयस्क पैसेंजर सेफ्टी) | 44.41/49 (चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) वीएफ6 वियतनामी कंपनी विनफास्ट की एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है, जिसे भारत एनकैप से वयस्क और चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसका मॉडर्न व टेक्नोलॉजी लोडेड केबिन और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन इसे इस सेगमेंट की दूसरी कारों के मुकाबले एक दिलचस्प विकल्प बनाती है। यहां देखें इसका भारत एनकैप क्रैश टेस्ट स्कोर । 2. होंडा अमेज 28.33/32 (वयस्क पैसेंजर सेफ्टी) |40.81/49 (चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) होंडा को हमेशा से ही एक फन-2-ड्राइव और भरोसेमंद गाड़ियां बनाने के लिए जाना जाता है। तीसरी जनरेशन अमेज इस मामले में एक कदम और आगे है क्योंकि यह उन चुनिंदा कॉम्पैक्ट सेडान कारों में से एक है जिसे भारत एनकैप से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसका 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और प्रेक्टिकल केबिन इसे एक अच्छी फैमिली कार बनाता है। 3. विनफास्ट वीएफ7 28.54/32 (वयस्क पैसेंजर सेफ्टी) | 45.25/49 (चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) विनफास्ट वीएफ7 एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है जिसे कंपनी के भारतीय लाइनअप में वीएफ6 के ऊपर पोजिशन किया गया है। भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में इसे वयस्क और चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी दोनों के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस लिस्ट की सभी कारों में से बच्चों की सुरक्षा के मामले में इसका स्कोर सबसे ज़्यादा रहा है। यहां देखें वीएफ7 का भारत एनकैप क्रैश टेस्ट स्कोर । 4. महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ 29.36/32 (वयस्क पैसेंजर सेफ्टी) | 43/49 (चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ सब-4मीटर एसयूवी कार है, जिसमें पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प मिलते हैं। इसे भारत एनकैप से 5-स्टार रेटिंग मिली है, जो इसे उन खरीदारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाती है जो एक ऐसी कॉम्पैक्ट फैमिली एसयूवी की तलाश में हैं जो सुरक्षित भी हो। यहां देखें इसकी सेफ्टी रेटिंग । 5. टाटा नेक्सन 29.41/32 (वयस्क पैसेंजर सेफ्टी) | 43.83/49 (चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) टाटा नेक्सन पहली कॉम्पेक्ट एसयूवी कार थी जिसे ग्लोबल एनकैप से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली। इसे वयस्क और चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन दोनों के लिए 5-स्टार स्कोर मिला। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी विकल्पों के साथ यह अलग-अलग तरह के खरीदारों की जरूरतों को पूरा करती है, और साथ ही एक कॉम्पैक्ट एसयूवी से जैसी प्रेक्टिकेलिटी की उम्मीद की जाती है वह भी देती है। यहां देखें टाटा नेक्सन की सेफ्टी रेटिंग से जुड़ी पूरी जानकारी । 6. मारुति सुजुकी डिजायर 29.46/32 (वयस्क पैसेंजर सेफ्टी) | 41.57/49 (चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) होंडा अमेज के अलावा मारुति सुजुकी डिजायर भारत की इकलौती मास-मार्किट सेडान कार है जिसे भारत एनकैप से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यह मारुति के बदलते नजरिए को दिखाता है, जहां अब माइलेज के साथ-साथ सेफ्टी को भी बराबर महत्व दिया जा रहा है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन दिए गए हैं। यहां देखें इसका भारत एनकैप क्रैश टेस्ट स्कोर । 7. टाटा कर्व 29.50/32 (वयस्क पैसेंजर सेफ्टी) | 43.66/49 (चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) पारंपरिक एसयूवी के विपरीत टाटा कर्व में एक स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है जो इसे एक खास कूपे-एसयूवी लुक देती है। यह गाड़ी पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्पों के साथ आती है और इसका केबिन काफी प्रीमियम लगता है। यह उन खरीदारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो रेगुलर मिड-साइज एसयूवी से कुछ अलग चाहते हैं। भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में इसे वयस्क और चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। 8. टाटा अल्ट्रोज 29.65/32 (वयस्क पैसेंजर सेफ्टी) | 44.90/49 (चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) टाटा अल्ट्रोज भारत की सबसे सुरक्षित प्रीमियम हैचबैक कार है। यह गाड़ी अपनी स्टाइलिश डिजाइन, अच्छे फीचर्स और आरामदायक राइड क्वालिटी के लिए जानी जाती है, और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग इसे उन ग्राहकों के लिए एक शानदार विकल्प बनाती है जो हैचबैक में कोई समझौता नहीं करना चाहते। इसमें प्रेक्टिकल केबिन के साथ पेट्रोल, डीजल और सीएनजी इंजन विकल्प दिए गए हैं। यहां देखें इसका भारत एनकैप क्रैश टेस्ट स्को र। 9.टाटा नेक्सन ईवी 29.86/32 (वयस्क पैसेंजर सेफ्टी)| 44.95/49 (चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) टाटा ने यह साबित कर दिया है कि इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी उतनी ही सुरक्षित हो सकती हैं। नेक्सन ईवी में अपने आईसीई मॉडल वाली सभी सुरक्षा खूबियां हैं। इसे भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। यह भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है और इसकी बेहतरीन सेफ्टी रेटिंग इसकी सफलता का एक बड़ा कारण है। 10. टाटा कर्व ईवी 30.81/32 (वयस्क पैसेंजर सेफ्टी)| 44.83/49 (चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) अपने आईसीई वर्जन की तरह टाटा कर्व ईवी ने भी सेफ्टी के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसे भी वयस्क और चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन को लेकर भारत एनकैप से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। यह दिखाता है कि टाटा अपने नए 'एक्टी.ईवी' प्लेटफॉर्म पर बनी गाड़ियों में सेफ्टी को कितनी प्राथमिकता दे रहा है। 11.टाटा हैरियर और सफारी 30.08/32 (वयस्क पैसेंजर सेफ्टी) | 44.54/49 (चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) टाटा की फ्लैगशिप एसयूवी हैरियर और सफारी ने भी भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है। ये दोनों ही एसयूवी कार अपनी दमदार रोड प्रजेंस, प्रीमियम इंटीरियर और पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। हैरियर एक 5-सीटर एसयूवी कार है, जबकि सफारी बड़ी फैमिली को टारगेट करती है। इन दोनों गाड़ियों में एक जैसी पावरट्रेन मिलती है। यह दोनों टाटा एसयूवी एक जैसा भारत एनकैप क्रैश टेस्ट स्कोर साझा करती है। 12. महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी 30.38/32 (वयस्क पैसेंजर सेफ्टी)| 43/49 (चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी कॉम्पैक्ट सेगमेंट में कंपनी की इलेक्ट्रिक एसयूवी कार है। इसे भारत एनकैप से वयस्क और चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है। यह नेक्सन ईवी को सीधी टक्कर देती है और उन ग्राहकों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो एक पावरफुल और सुरक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी चाहते हैं। यहां देखें इसका भारत एनकैप क्रैश टेस्ट स्कोर । 13. मारुति सुजुकी ब्रेजा 30.41/32 (वयस्क पैसेंजर सेफ्टी)| 43/49 (चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) पुरानी ब्रेजा को ग्लोबल एनकैप से 4-स्टार रेटिंग मिली थी, जबकि नई ब्रेजा को भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें पेट्रोल, सीएनजी और नया टर्बो-पेट्रोल पावरट्रेन ऑप्शन दिया गया है। यहां ध्यान देने वाली बात है कि यह रेटिंग इसके चुनिंदा वेरिएंट्स पर ही मान्य है। यहां देखें इसकी पूरी जानकारी । 14.मारुति सुजुकी इन्विक्टो 30.43/32 (वयस्क पैसेंजर सेफ्टी)| 45/49 (चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) मारुति की प्रीमियम 3-रो एमपीवी कार इनविक्टो टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर आधारित है। इनविक्टो उन बड़े परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो मारुति की सर्विस और विश्वसनीयता के साथ एक बड़ी, आरामदायक और सुरक्षित गाड़ी चाहते हैं। स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आने वाली यह एमपीवी परफॉर्मेंस और माइलेज का अच्छा संतुलन प्रदान करती है। दिलचस्प बात यह है कि इसका वयस्क पैसेंजर सेफ्टी स्कोर अपनी सिबलिंग इनोवा हाईक्रॉस (30.47) से थोड़ा कम है, जबकि चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी स्कोर बराबर है। यहां देखें इसकी पूरी जानकारी । 15. टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस 30.47/32 (वयस्क पैसेंजर सेफ्टी) | 45/49(चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस एक फैमिली-फोकस्ड एमपीवी कार है जिसमें पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन विकल्प मिलते है। यह पहली इनोवा कार है जिसे लैडर-फ्रेम की बजाए मोनोकॉक चेसिस पर तैयार किया गया है। 5-स्टार भारत एनकैप रेटिंग और मजबूत चाइल्ड सेफ्टी प्रोटेक्शन स्कोर के साथ यह बड़े परिवारों के लिए शानदार विकल्प साबित होती है। 16. रेनो डस्टर और निसान टेकटॉन 30.49/32 (वयस्क पैसेंजर सेफ्टी)| 45/49 (चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) न्यू जनरेशन डस्टर रेनो के सबसे जाने-पहचाने एसयूवी नामों में से एक को वापस लेकर आई है, जबकि टेक्टॉन मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में निसान की नई पेशकश है। इन दोनों गाड़ियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और इन्हें भारत एनकैप से एक जैसी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिली है। 17. टाटा पंच 30.58/32 (वयस्क पैसेंजर सेफ्टी) | 45/49 (चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) टाटा पंच एक माइक्रो-एसयूवी कार है जिसे अपने छोटे डाइमेंशन, ऊंची सीटिंग पोजिशन और प्रेक्टिकल केबिन के लिए जाना जाता है। इसकी 5-स्टार भारत एनकैप रेटिंग इसे उन खरीदारों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाती है जो मजबूत सुरक्षा सुविधाओं वाली एक किफायती कार की तलाश में हैं। यह स्कोर इसे अपनी कीमत के हिसाब से देश की सबसे सुरक्षित कारों में से एक बनाता है। पंच की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय ग्राहक अब बजट कारों में भी सेफ्टी से समझौता करने को तैयार नहीं हैं। यहां देखें इसका सेफ्टी स्कोर । 18. महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ 30.76/32 (वयस्क पैसेंजर सेफ्टी)| 44.97/49 (चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ कंपनी की पॉपुलर 3-रो एसयूवी कार एक्सयूवी700 का फेसलिफ्ट वर्जन है। चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी को लेकर इसका 5-स्टार स्कोर दूसरी गाड़ियों के स्कोर के काफी करीब रहा है। यह स्कोर इस बात का प्रमाण है कि महिंद्रा अपने नए प्रोडक्ट्स में स्टाइल और फीचर्स के साथ-साथ सुरक्षा को भी उतनी ही प्राथमिकता दे रही है। यहां देखें इसका क्रैश टेस्ट स्कोर । 19. स्कोडा कायलाक 30.88/32 (वयस्क पैसेंजर सेफ्टी)| 45/49 (चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) स्कोडा अपनी कारों की मजबूत बिल्ड क्वालिटी और बेहतरीन सेफ्टी के लिए जानी जाती है और स्कोडा कायलाक भी इसी परंपरा को आगे बढ़ाती है। कायलाक सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट की कार है जिसमें 1-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ शानदार केबिन मिलता है। इसके ड्राइविंग डायनामिक्स भी बेहतरीन है, जो हमेशा से ही इस ब्रांड की ताकत रही है। यहां देखें इसका सेफ्टी स्कोर । 20. महिंद्रा थार रॉक्स और टाटा पंच ईवी (2026) 31.09/32 (वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन) | 45/49 (चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) यह दोनों ही अलग-अलग ब्रांड और सेगमेंट की कारें हैं, लेकिन थार रॉक्स और टाटा पंच ईवी दोनों को एक जैसा भारत एनकैप क्रैश टेस्ट स्कोर मिला है। थार रॉक्स एक 5-डोर लाइफस्टाइल एसयूवी है, जबकि पंच ईवी एक इलेक्ट्रिक माइक्रो एसयूवी कार है। इस तरह, ग्राहकों के पास क्रैश टेस्ट में एक जैसा परफॉर्म करने वाले दो बिल्कुल अलग-अलग विकल्प मौजूद हैं। यहां देखें थार रॉक्स और पंच ईवी की क्रैश टेस्ट रिपोर्ट। 21.टाटा सिएरा 31.14/32 (वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन) | 44.73/49 (चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) न्यू जनरेशन सिएरा टाटा की आइकॉनिक नेमप्लेट को मॉडर्न एसयूवी अवतार में वापस लेकर आई है। यह क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग पाने की टाटा की परंपरा को भी कायम रखती है। इस गाड़ी को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 32 में से 31.14 स्कोर मिला है। यहां देखें इसकी विस्तृत रिपोर्ट । 22. हुंडई वेन्यू 31.15/32 (वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन)| 44.46/49 (चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) नई डिजाइन, नए फीचर्स और पेट्रोल व डीजल पावरट्रेन विकल्पों के अलावा, न्यू जनरेशन हुंडई वेन्यू अपनी 5-स्टार भारत एनकैप सेफ्टी रेटिंग के साथ और भी सुरक्षित गाड़ी बन गई है। 23. मारुति सुजुकी ई विटारा 31.49/32 (वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन)| 43/49 (चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) मारुति सुजुकी ई विटारा के साथ कंपनी ने भारत के इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में कदम रखा है। इसे यूरोपीय बाज़ार के लिए डिज़ाइन किया गया है, इसलिए इसे भारत एनकैप से 5-स्टार रेटिंग मिलना कोई बड़ी बात नहीं है। 24. मारुति सुजुकी विक्टोरिस 31.66/32 (वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन)| 43/49 (चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) मारुति सुजुकी विक्टोरिस कंपनी की मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में दूसरी कार है, जिसमें पेट्रोल, स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और सीएनजी इंजन ऑप्शन मिलते हैं। भले ही इसे चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी के मामले में स्कोर कम मिला हो, लेकिन वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन स्कोर में यह इसकी भरपाई कर देता है। 2 5. किआ सेल्टोस 31.70/32 (वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन)| 45/49 (चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) सेल्टोस किआ की सबसे पॉपुलर गाड़ियों में से एक रही है। इसकी वजह इसकी बोल्ड स्टाइलिंग, लंबी फीचर लिस्ट और कई सारे इंजन ऑप्शन हैं। इसकी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग इसे इस सेगमेंट में एक मज़बूत दावेदार बनाती है। यहां देखें इसकी क्रैश टेस्ट रेटिंग से जुड़ी जानकारी 26. महिंद्रा बीई 6 31.97/32 (वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन) | 45/49 (चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) बीई 6 महिंद्रा की सबसे यूनीक इलेक्ट्रिक एसयूवी कार में से एक है, जिसका डिज़ाइन फ्यूचरिस्टिक है और इसके केबिन में टेक्नोलॉजी पर काफी ज़ोर दिया गया है। महिंद्रा बीई 6 को वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन के मामले में एक बेहतरीन स्कोर मिला है, और यह अधिकतम स्कोर से केवल 0.03 अंक पीछे रह गई। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार ने चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के मामले में में भी 49 में से 45 अंक हासिल किए। यहां देखें इसकी क्रैश टेस्ट रिपोर्ट । 27 . महिंद्रा एक्सईवी 9ई और टाटा हैरियर ईवी 32/32 (वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन)| 45/49 (चाइल्ड पैसेंजर सेफ्टी) महिंद्रा एक्सईवी 9ई और टाटा हैरियर ईवी को वयस्क पैसेंजर प्रोटेक्शन के लिए 32 में से 32 अंक मिले हैं। चाइल्ड पैसेंजर प्रोटेक्शन को लेकर दोनों गाड़ियों का स्कोर 49 में से 45 रहा। इससे यह लिस्ट में वयस्क पैसेंजर को लेकर सबसे ज्यादा जॉइंट स्कोर हासिल करने वाली कार बन गई है। यहां देखें इनकी क्रैश टेस्ट रिपोर्ट । कारदेखो का क्या है कहना 5-स्टार भारत एनकैप रेटिंग किसी भी कार पर विचार करने के लिए एक मजबूत वजह है, लेकिन यह आपकी खरीदारी के फैसले को प्रभावित करने वाला इकलौता फैक्टर नहीं होना चाहिए। हालांकि, क्रैश-टेस्ट स्कोर पैसेंजर्स की सुरक्षा के बारे में एक संकेत देते हैं, लेकिन आपका बजट, ड्राइविंग की जरूरतें, आराम, फीचर्स और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट भी उतनी ही मायने रखते हैं। अच्छी बात यह है कि आज खरीदारों के पास कई विकल्प मौजूद हैं, चाहे वह एक किफायती हैचबैक, परिवार के लिए एक प्रेक्टिकल एसयूवी या फिर कोई इलेक्ट्रिक कार हों। हमारी सलाह होगी कि आप सबसे पहले ऐसी कार चुनें जो आपकी रोजमर्रा की जरूरतों के पूरा करे और फिर सेफ्टी रेटिंग को एक अहम आधार मानकर अपना फैसला लें।

संबंधित खबरें

'स्लीपी बाइडेन से मिली महंगाई', ट्रंप बोले ईरान वार खत्म होते ही सस्ता होगा तेल
बिजनेस

'स्लीपी बाइडेन से मिली महंगाई', ट्रंप बोले ईरान वार खत्म होते ही सस्ता होगा तेल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर निशाना साधते हुए महंगाई, तेल की कीमतों और ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप बोले ईरान वार खत्म होते ही तेल सस्ता होगा।

02-11-2026 04:47:20
क्या आप इस दिवाली कोई सुरक्षित गाड़ी लेना चाहते हैं? यहां देखें भारत एनकैप रेटेड 5-स्टार कारों की पूरी लिस्ट
बिजनेस

क्या आप इस दिवाली कोई सुरक्षित गाड़ी लेना चाहते हैं? यहां देखें भारत एनकैप रेटेड 5-स्टार कारों की पूरी लिस्ट

भारत के कार बाजार में खरीदारों की प्राथमिकताएं अब काफी बदल गई हैं। एक समय था जब कार खरीदते समय सबसे पहला सवाल यह होता था कि गाड़ी कितना माइलेज देती है? उस दौर में मारुति की हल्की और छोटी हैचबैक कारें काफी...

02-11-2026 04:47:14
ये है देश का सबसे अमीर हलवाई, दादा की विरासत को बढ़ाया आगे; अरबों में है इनकी नेटवर्थ
बिजनेस

ये है देश का सबसे अमीर हलवाई, दादा की विरासत को बढ़ाया आगे; अरबों में है इनकी नेटवर्थ

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ेंये है देश का सबसे अमीर हलवाई, दादा की विरासत को बढ़ाया आगे; अरबों में है इनकी नेटवर्थभारत में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। त्योहारों के मौके पर सबसे ज्यादा मिठाइयों की...

02-11-2026 04:47:09

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू