जनता की आवाज़
Reporter Login
बिजनेस

Reliance के शेयरों को खरीदने होड़, आज 7.60% से अधिक उछला स्टॉक; निवेश से पहले चेक करें टारगेट प्राइस

02-11-2026 03:01:03

Reliance के शेयरों को खरीदने होड़, आज 7.60% से अधिक उछला स्टॉक; निवेश से पहले चेक करें टारगेट प्राइस
Nov 02, 2026 12:40 pm IST लाइव हिन्दुस्तान मुख्य बातें Reliance Industries shares price today: रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों को आज 2 नवंबर 2026 को खरीदने की होड़ मची हुई है 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी हासिल करने में सफल रहा है पिछले 6 सालों में किसी एक दिन में कंपनी के शेयरों की यह सबसे तेज उछाल है तिमाही नतीजों के बाद आज रॉकेट बना कंपनी का शेयर Reliance Industries shares price today: दूसरी तिमाही के नतीजों के सामने आने के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में आज सोमवार को 8 प्रतिशत से अधिक की उछाल देखने को मिली है। बीते 6 सालों में किसी एक दिन में यह सबसे बड़ी उछाल है। अप्रैल 2020 से अबतक किसी एक दिन में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में यह सबसे बड़ी तेजी है। बता दें, कंपनी का मार्केट कैप भी आज 17 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया था। रिलायंस के शेयरों में इस तेजी के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। कंपनी ने पिछले हफ्ते सितंबर क्वार्टर के रिजल्ट का ऐलान किया था। आज शेयरों को खरीदने की होड़ आज सोमवार 2 नवंबर को बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 8 प्रतिशत की अधिक की उछाल के साथ 1260 रुपये के इंट्रा-डे हाई (12:35 मिनट) पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर 1227.40 रुपये के स्तर पर ओपन हुए थे। बता दें, आज की तेजी के बाद भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों की कीमतों में एक साल में 15 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। वहीं, दो साल से शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 6 प्रतिशत का नुकसान हो चुका है। एक्सपर्ट्स बुलिश (Reliance Industries target price) रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर Goldman Sachs बुलिश है। ब्रोकरेज हाउस ने स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है। इस ब्रोकरेज हाउस ने BUY रेटिंग दी है। वहीं, 1840 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। 50000 करोड़ रुपये के पार पहुंचा प्रॉफिट (Reliance Industries q2 results) चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी का कुल प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 50000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 33.8 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 29,550 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 22092 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। सितंबर तिमाही में उसकी एकीकृत आय 27.8 प्रतिशत बढ़कर 3,62,268 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, (EBITDA) 23.9 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 62,409 करोड़ रुपये रही। नवीनतम लाभ अप्रैल-जून तिमाही के 23,196 करोड़ रुपये से अधिक है। तिमाही नतीजों पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने कहा, "इस तिमाही में हमारे तेल-से-रसायन कारोबार ने विशेष रूप से अच्छा प्रदर्शन किया। इसकी वजह ईंधन बाजार में सीमित आपूर्ति, पेट्रोकेमिकल उत्पादों के बेहतर मार्जिन और घरेलू मांग का मजबूत बने रहना रहा।" (डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।) लेखक के बारे में Tarun Pratap Singh तरुण प्रताप सिंह , लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे। शिक्षा बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। अनुभव - HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं। दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है। विशेषताएं - वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है। और पढ़ें See Less

स्रोत
Hindustan
लेखक: Tarun Pratap Singh

संबंधित खबरें

'स्लीपी बाइडेन से मिली महंगाई', ट्रंप बोले ईरान वार खत्म होते ही सस्ता होगा तेल
बिजनेस

'स्लीपी बाइडेन से मिली महंगाई', ट्रंप बोले ईरान वार खत्म होते ही सस्ता होगा तेल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर निशाना साधते हुए महंगाई, तेल की कीमतों और ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप बोले ईरान वार खत्म होते ही तेल सस्ता होगा।

02-11-2026 04:47:20
स्रोत
क्या आप इस दिवाली कोई सुरक्षित गाड़ी लेना चाहते हैं? यहां देखें भारत एनकैप रेटेड 5-स्टार कारों की पूरी लिस्ट
बिजनेस

क्या आप इस दिवाली कोई सुरक्षित गाड़ी लेना चाहते हैं? यहां देखें भारत एनकैप रेटेड 5-स्टार कारों की पूरी लिस्ट

भारत के कार बाजार में खरीदारों की प्राथमिकताएं अब काफी बदल गई हैं। एक समय था जब कार खरीदते समय सबसे पहला सवाल यह होता था कि गाड़ी कितना माइलेज देती है? उस दौर में मारुति की हल्की और छोटी हैचबैक कारें काफी...

02-11-2026 04:47:14
स्रोत
ये है देश का सबसे अमीर हलवाई, दादा की विरासत को बढ़ाया आगे; अरबों में है इनकी नेटवर्थ
बिजनेस

ये है देश का सबसे अमीर हलवाई, दादा की विरासत को बढ़ाया आगे; अरबों में है इनकी नेटवर्थ

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ेंये है देश का सबसे अमीर हलवाई, दादा की विरासत को बढ़ाया आगे; अरबों में है इनकी नेटवर्थभारत में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। त्योहारों के मौके पर सबसे ज्यादा मिठाइयों की...

02-11-2026 04:47:09
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें