जनता की आवाज़
Reporter Login
बिजनेस

बाजार में बंपर तेजी के बीच EAAA इंडिया की सुस्त शुरुआत, NSE पर शेयर ₹1675.50 पर लिस्ट

02-11-2026 03:01:05

बाजार में बंपर तेजी के बीच EAAA इंडिया की सुस्त शुरुआत, NSE पर शेयर ₹1675.50 पर लिस्ट
EAAA India IPO Listing: एडलवाइज ग्रुप की कंपनी का शेयर NSE पर ₹1,675.50 और BSE पर ₹1,673 पर लिस्ट हुआ। ₹1,665 के इश्यू प्राइस पर मिला मामूली प्रीमियम अमित अग्रवाल सीईओ, ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स लिमिटेड EAAA India IPO Listing: शेयर बाजार में एडलावाइज ग्रुप की तीसरी कंपनी लिस्ट हो गई है। बाजार में जोरदार तेजी के बीच EAAA इंडिया के शेयरों की लिस्टिंग एक्सचेंज पर सुस्त रही। NSE पर शेयर 1675.50 रुपये और BSE पर 1673 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ। जबकि इश्यू प्राइस 1665 रुपये था। यानी शेयरों की लिस्टिंग करीब आधे फीसदी के प्रीमियम पर हुई है। इससे पहले कंपनी के 1200 करोड़ का IPO 5.51 गुना भरकर बंद हुआ था। 26 से 28 अक्टूबर तक खुला था IPO EAAA इंडिया का पब्लिक इश्यू आम निवेशकों के लिए 26 से 28 अक्टूबर तक खुला था। अंतिम दिन इश्यू 5.51 गुना भरकर बंद हुआ था। QIBs के लिए रिजर्व हिस्सा 13.80 गुना, NIIs कैटेगरी 4.81 गुना और रिटेल हिस्सा 1.08 गुना सब्सक्राइब हुआ था। IPO से पहले एंकर बुक के जरिए कंपनी ने एंकर निवेशकों से 360 करोड़ रुपये जुटाए थे, जिसके लिए 1665 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर 21.62 लाख शेयर जारी किए थे। बता दें कि IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल यानी OFS था। यानी नए शेयर नहीं जारी किए गए थे। यह भी पढ़ें | Stock Market Live EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स का कारोबार EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स लिमिटेड भारत की प्रमुख वैकल्पिक निवेश प्रबंधन कंपनियों में से एक है, जो भारत और विदेशों के संस्थागत निवेशकों को निवेश से जुड़ी सर्विसेज देती है। कंपनी मुख्य रूप से दो तरह के निवेश फंड चलाती है—रियल एसेट्स और प्राइवेट क्रेडिट। रियल एसेट्स फंड के तहत कंपनी ऐसी संपत्तियों और परियोजनाओं में निवेश करती है, जिनसे कमाई हो सकती है। इसमें शेयर, शेयर जैसे दूसरे निवेश साधन और कर्ज से जुड़े साधन शामिल हैं। जून 2026 तक कंपनी इस सेक्टर में 10 फंड चला रही थी। वहीं, प्राइवेट क्रेडिट फंड के जरिए कंपनी मुख्य रूप से कंपनियों को कर्ज देने या कर्ज में बदल सकने वाले साधनों में निवेश करती है। जून 2026 तक इस सेक्टर में उसके 16 एक्टिव फंड थे। जून 2026 तक कंपनी के पास कुल 95,345 करोड़ रुपये की AUM थी। इसमें से 48,623 करोड़ रुपये की संपत्ति ऐसी थी, जिस पर कंपनी प्रबंधन शुल्क कमाती है। यह भी पढ़ें | क्रूड में कमजोरी, RIL में तेजी से बाजार का जोश हाई! सेंसेक्स 1000 अंक उछला; ₹6.4 लाख करोड़ का मुनाफा EAAA इंडिया का मुनाफा और आय बढ़ी EAAA इंडिया अल्टरनेटिव्स अल्टरनेटिव्स निवेश के सेक्टर में काम करती है। कंपनी मुख्य रूप से रियल एसेट्स और प्राइवेट क्रेडिट से जुड़े फंड को मैनेज करती है। जून 2026 तक कंपनी के पास कुल 95,345 करोड़ रुपये की असेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) थी। इसमें से 48,623 करोड़ रुपये की संपत्ति पर कंपनी मैनेजमेंट फीस कमाती थी। कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में भी ग्रोथ दर्ज की गई है। FY24 से FY26 के बीच उसकी परिचालन आय करीब 33% की CAGR से बढ़ी। इसी अवधि में ऑपरेटिंग प्रॉफिट में करीब 39% और नेट प्रॉफिट में लगभग 23% की सालाना चक्रवृद्धि वृद्धि हुई। FY26 में कंपनी की परिचालन आय 870 करोड़ रुपये रही, जबकि नेट प्रॉफिट 265 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। FY25 में परिचालन आय 670 करोड़ और नेट प्रॉफिट 230 करोड़ रुपये था। जून 2026 में खत्म पहली तिमाही में कंपनी ने 276 करोड़ रुपये की परिचालन आय और 81 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया।

स्रोत
Business Standard

संबंधित खबरें

'स्लीपी बाइडेन से मिली महंगाई', ट्रंप बोले ईरान वार खत्म होते ही सस्ता होगा तेल
बिजनेस

'स्लीपी बाइडेन से मिली महंगाई', ट्रंप बोले ईरान वार खत्म होते ही सस्ता होगा तेल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर निशाना साधते हुए महंगाई, तेल की कीमतों और ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप बोले ईरान वार खत्म होते ही तेल सस्ता होगा।

02-11-2026 04:47:20
स्रोत
क्या आप इस दिवाली कोई सुरक्षित गाड़ी लेना चाहते हैं? यहां देखें भारत एनकैप रेटेड 5-स्टार कारों की पूरी लिस्ट
बिजनेस

क्या आप इस दिवाली कोई सुरक्षित गाड़ी लेना चाहते हैं? यहां देखें भारत एनकैप रेटेड 5-स्टार कारों की पूरी लिस्ट

भारत के कार बाजार में खरीदारों की प्राथमिकताएं अब काफी बदल गई हैं। एक समय था जब कार खरीदते समय सबसे पहला सवाल यह होता था कि गाड़ी कितना माइलेज देती है? उस दौर में मारुति की हल्की और छोटी हैचबैक कारें काफी...

02-11-2026 04:47:14
स्रोत
ये है देश का सबसे अमीर हलवाई, दादा की विरासत को बढ़ाया आगे; अरबों में है इनकी नेटवर्थ
बिजनेस

ये है देश का सबसे अमीर हलवाई, दादा की विरासत को बढ़ाया आगे; अरबों में है इनकी नेटवर्थ

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ेंये है देश का सबसे अमीर हलवाई, दादा की विरासत को बढ़ाया आगे; अरबों में है इनकी नेटवर्थभारत में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। त्योहारों के मौके पर सबसे ज्यादा मिठाइयों की...

02-11-2026 04:47:09
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें