जनता की आवाज़
Reporter Login
बिजनेस

Stock Market Rally: मुकेश अंबानी के शेयर का गदर, झूम उठा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक उछला

02-11-2026 03:01:14

Stock Market Rally: मुकेश अंबानी के शेयर का गदर, झूम उठा शेयर बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक उछला
शेयर बाजार सप्ताह के पहले दिन बमबम नजर आ रहा है. बीते हफ्ते के उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार को खुलने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स रॉकेट बने हुए नजर आए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपन होने के साथ ही 1000 अंक चढ़ गया और 75 हजार के लेवल को पार कर गया. तो वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी रॉकेट की रफ्तार से भागते हुए 200 अंक से ज्यादा की छलांग लगा गया. बाजार की इस तेजी को सबसे ज्यादा सपोर्ट देश की सबसे मूल्यवान कंपनी मुकेश अंबानी की रिलायंस का मिला, जो 4.50% तक उछल गया. Sensex-Nifty की तूफानी शुरुआत सोमवार को शेयर बाजार में आई रैली पर नजर डालें, तो बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले शुक्रवार के बंद 74,459 की तुलना में तेजी लेकर ओपन हुआ और महज कुछ ही मिनटों में ये 1012 अंकों की छलांग लगाकर 75,471 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आया. सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर एनएसई का निफ्टी भी चलता दिखाई दिया. ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 23,053 के लेवल से उछलकर खुला और फिर एक झटके में 239 अंकों की छलांग लगाकर 23,292 के स्तर पर ट्रेड करने लगा. सम्बंधित ख़बरें Relinace का शेयर बना रॉकेट शेयर मार्केट रैली में सबसे बड़ा रोल अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर निभाता हुआ नजर आया. Reliance Share खबर लिखे जाने तक 6.70% की उछाल के साथ 1241 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी के स्टॉक में आए इस उछाल ने बाजार में तेजी की लहर ला दी. RIL Stock में आई इस तेजी के चलते कंपनी का मार्केट कैप 16.77 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा. रिलायंस के शेयर में इस तेजी के पीछे कंपनी के FY27 की दूसरी तिमाही के शानदार नतीजों का रोल रहा, जिसके बाद तमाम ब्रोकरेज कंपनियों ने इसे लेकर पॉजिटिव आउटलुक शेयर किया है. जुलाई-सितंबर तिमाही में ऑयल-टू-केमिकल्स (O2C) बिजनेस, डिजिटल सर्विसेज और रिटेल ऑपरेशन्स ग्रोथ के चलते शानदार नतीजे आए. रिलायंस का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 28% बढ़कर 3.62 लाख करोड़ के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया, जबकि EBITDA 24% बढ़कर 62,409 करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा. Reliance का नेट प्रॉफिट 34% बढ़कर 29,550 करोड़ रहा. इन शेयरों ने भी मचाया गदर न सिर्फ मुकेश अंबानी की रिलायंस का शेयर धमाल मचाए नजर आया, बल्कि अन्य लार्जकैप कंपनियों के स्टॉक्स ने भी खुलने के साथ ही गदर मचा दिया. इनमें Tata Steel Share (4%), NTPC Share (3.40%), Maruti Share (2.80%), BEL Share (2.40%), Asian Paints Share (2.10%) की उछाल के साथ कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा मिडकैप कैटेगरी में शामिल Dixon Share (6.50%), Phoenix Ltd Share (3.40%), Glenmark Share (2.80%), Hindustan Petroleum Share (2.60%), Suzlon Share (2.10%) उछलकर कारोबार कर रहे थे. (नोट- शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.) ---- समाप्त ----

स्रोत
AajTak
लेखक: @AajTak

संबंधित खबरें

'स्लीपी बाइडेन से मिली महंगाई', ट्रंप बोले ईरान वार खत्म होते ही सस्ता होगा तेल
बिजनेस

'स्लीपी बाइडेन से मिली महंगाई', ट्रंप बोले ईरान वार खत्म होते ही सस्ता होगा तेल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर निशाना साधते हुए महंगाई, तेल की कीमतों और ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप बोले ईरान वार खत्म होते ही तेल सस्ता होगा।

02-11-2026 04:47:20
स्रोत
क्या आप इस दिवाली कोई सुरक्षित गाड़ी लेना चाहते हैं? यहां देखें भारत एनकैप रेटेड 5-स्टार कारों की पूरी लिस्ट
बिजनेस

क्या आप इस दिवाली कोई सुरक्षित गाड़ी लेना चाहते हैं? यहां देखें भारत एनकैप रेटेड 5-स्टार कारों की पूरी लिस्ट

भारत के कार बाजार में खरीदारों की प्राथमिकताएं अब काफी बदल गई हैं। एक समय था जब कार खरीदते समय सबसे पहला सवाल यह होता था कि गाड़ी कितना माइलेज देती है? उस दौर में मारुति की हल्की और छोटी हैचबैक कारें काफी...

02-11-2026 04:47:14
स्रोत
ये है देश का सबसे अमीर हलवाई, दादा की विरासत को बढ़ाया आगे; अरबों में है इनकी नेटवर्थ
बिजनेस

ये है देश का सबसे अमीर हलवाई, दादा की विरासत को बढ़ाया आगे; अरबों में है इनकी नेटवर्थ

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ेंये है देश का सबसे अमीर हलवाई, दादा की विरासत को बढ़ाया आगे; अरबों में है इनकी नेटवर्थभारत में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। त्योहारों के मौके पर सबसे ज्यादा मिठाइयों की...

02-11-2026 04:47:09
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें