बाइनेंस में चोरी के बाद निवेशकों में डर का माहौल। नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस से साइबर हमले के बाद ग्राहकों ने 3.64 अरब डॉलर (करीब 34500 करोड़ रुपये) निकाल लिए। पिछले हफ्ते हुए इस हमले में करीब 6.3 अरब डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी चोरी हुई थी। हालांकि, कंपनी का कहना है कि अब पैसे निकालने की रफ्तार कम हो रही है और ग्राहकों का भरोसा धीरे-धीरे लौट रहा है। बाइनेंस ने बताया कि उसने चोरी हुई क्रिप्टोकरेंसी में से करीब 95% की भरपाई कर दी है। इसके लिए कंपनी ने अपने फंड से दूसरी क्रिप्टोकरेंसी खरीदी हैं। कंपनी ने यह भी भरोसा दिया है कि इस साइबर हमले का पूरा वित्तीय नुकसान वह खुद उठाएगी। वहीं दूसरी ओर पिछले 24 घंटे में बाइनेंस क्रिप्टो की गिरावट पर ब्रेक लगे हैं और इसमें करीब 1.50 फीसदी की तेजी आई है। इस तेजी के साथ सोमवार सुबह 8:30 बजे यह करीब 711.83 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। किसने चुराई 57000 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरेंसी? चल गया पता, इस तानाशाह के देश से जुड़ा है कनेक्शन निवेशकों ने निकाली बड़ी रकम बाइनेंस के मुताबिक ग्राहकों ने कंपनी के प्लेटफॉर्म से 3.64 अरब डॉलर निकाले हैं। यह कंपनी की कुल संपत्ति का करीब 2.1% है। 28 अक्टूबर तक बाइनेंस के पास कुल 171 अरब डॉलर की संपत्ति थी। कंपनी का कहना है कि शुरुआत में पैसे निकालने की रफ्तार काफी तेज थी, लेकिन अब स्थिति स्थिर हो रही है। वहीं, प्लेटफॉर्म पर नई रकम जमा करने का सिलसिला भी जारी है। टीआरएम लैब्स के ग्लोबल हेड ऑफ पॉलिसी एरी रेडबोर्ड के मुताबिक इतनी रकम की निकासी को ग्राहकों की सावधानी के तौर पर देखा जाना चाहिए। इसे कंपनी से बड़े पैमाने पर पैसा निकालने यानी कैपिटल फ्लाइट नहीं कहा जा सकता। बड़ी क्रिप्टो में आई थी बड़ी गिरावट साइबर हमले की खबर का असर क्रिप्टोकरेंसी बाजार पर भी पड़ा। शुक्रवार को बिटकॉइन की कीमत छह हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। इसी तरह इथेरियम की कीमत भी शुक्रवार को दो महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई थी। बाद में इसमें थोड़ी रिकवरी आई और कीमत 2,287 डॉलर के आसपास रही। 24 घंटे में थमी गिरावट क्रिप्टोकरेंसी में पिछले 24 घंटे में गिरावट का सिलसिला थमा है और कई क्रिप्टो में तेजी आई है। सोमवार सुबह 8:30 बजे प्रमुख क्रिप्टो की स्थिति इस प्रकार थी: बिटकॉइन करीब 1 फीसदी उछलकर 78,407.83 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। इथेरियम में भी 1 फीसदी से ज्यादा उछाल आया है और यह 2,293.30 डॉलर पर था। उत्तर कोरिया पर साइबर हमले का आरोप अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई ने शनिवार को कहा था कि इस साइबर हमले के पीछे उत्तर कोरिया की सरकार से जुड़ा हैकर समूह TraderTraitor है। एफबीआई के मुताबिक, हमलावर चोरी की गई क्रिप्टोकरेंसी को Ether में बदल रहे हैं। एजेंसी ने आशंका जताई है कि चोरी की रकम को छिपाने के लिए आगे भी कई तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेखक के बारे में राजेश भारती राजेश भारती, नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। वह जुलाई 2024 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। राजेश भारती NBT डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर कार्यरत हैं। वह कमोडिटी मार्केट, शेयर मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, क्रिप्टोकरेंसी पर मजबूत पकड़ रखते हैं। 16 साल से अधिक के पत्रकारिता करियर में सिटी रिपोर्टिंग, हेल्थ रिपोर्टिंग, बिजनेस-इन्वेस्टर समिट आदि कवर किए हैं। राजेश भारती प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया में ग्राउंड रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी अलग-अलग भूमिकाओं में काम करते आए हैं। राजेश भारती को प्रिंट मीडिया में काम करने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह न केवल अपनी लेखनी, बल्कि वीडियो के माध्यम से भी नवभारत टाइम्स के चाहने वालों तक पहुंच रखते हैं। सोना-चांदी की कीमतों को लेकर नवभारत टाइम्स के लिए कमोडिटी एक्सपर्ट के रूप में भूमिका निभाते हैं। उनका काम केवल न्यूज ब्रेक या किसी न्यूज को कवर करना ही नहीं, बल्कि रिसर्च के माध्यम से उनमें नई जानकारी देना भी है। पत्रकारिता अनुभव राजेश भारती का पत्रकारिता करियर हिंदी के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अखबार दैनिक भास्कर, भोपाल में अगस्त 2009 में शुरू हुआ। भोपाल के बाद वह दैनिक भास्कर में ही उप-संपादक के रूप में इंदौर में दिसंबर 2011 तक रहे। इसके बाद वह इंदौर में ही दिसंबर 2011 से दिसंबर 2013 तक दबंग दुनिया अखबार में इंटरनेशनल डेस्क पर रहे। इंदौर में पत्रकारिता के दौरान राजेश भारती ने साल 2012 में 'मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट' के लिए विशेष रिपोर्टिंग की। दिसंबर 2013 से राजेश भारती ने दैनिक भास्कर डिजिटल (DB Digital) के साथ नई पारी शुरू की। बाद में वह फिर से प्रिंट पत्रकारिता में लौटे और औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में लोकमत अखबार से नई पारी शुरू की। साल 2017 में वह फिर से दैनिक भास्कर (दिल्ली) के साथ जुड़े और वहां सिटी रिपोर्टिंग के साथ डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाली। करीब एक साल बाद टाइम्स ग्रुप के साथ शुरुआत की। 2018 में संडे नवभारत टाइम्स का हिस्सा बने। वहां पर्सनल फाइनेंस, इनकम टैक्स, हेल्थ, टेक एंड गैजेट्स, एजुकेशन आदि विषयों पर रिसर्च बेस्ड स्टोरी कीं। इस दौरान देश के कई बड़े-बड़े एक्सपर्ट से बातें कीं और उनके व्यू स्टोरी में रखे, जिससे स्टोरी में नयापन आया। अब वह जुलाई 2024 से नवभारत टाइम्स, डिजिटल का हिस्सा हैं। राजेश भारती ने एनआरईसी कॉलेज (चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी), खुर्जा से साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। अवॉर्ड/अचीवमेंट्स बेस्ट रिपोर्टिंग अवॉर्ड: साल 2012 में 'मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट' के लिए। ... और पढ़ें