जनता की आवाज़
Reporter Login
बिजनेस

Stock Market Today: शेयर बाजार आज चढ़ेगा या गिरेगा, सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं संकेत?, Business Hindi News

02-11-2026 03:01:33

Stock Market Today: शेयर बाजार आज चढ़ेगा या गिरेगा, सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं संकेत?, Business Hindi News
Stock Market Today Live 9:25 AM: रिलायंस इंडस्ट्रीज की अगुआई में शेयर बाजार में आज दिवाली जैसी रौनक है। सेंसेक्स 800 अंकों से अधिक उछलकर 75366 के लेवल को टच किया। अब 765 अंक ऊपर 75225 के लेवल पर है। रिलायंस के शेयरों में करीब 5 प्रतिशत की तेजी है। इस बीच बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 478 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इससे चंद मिनटों में ही निवेशकों को 4 लाख करोड़ का फायदा हुआ। Stock Market Today Live 9:15 AM: शेयर मार्केट में लग रहा आज ही 'दिवाली' है। बीएसई का सेंसेक्स 75000 और निफ्टी एनएसई का 23200 के लेवल को पार कर गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बाजार खुलते ही रॉकेट बन गए और 5 पर्सेंट अधिक ऊपर चढ़ गए। सेंसेक्स 718 अंकों की बढ़त के साथ 75178 पर खुला। निफ्टी 169 अंकों की तेजी के साथ 23222 पर खुला। Stock Market Today: आज नवंबर के पहले कारोबारी दिन सोमवार को इंडियन स्टॉक मार्केट की ओपनिंग ग्रीन होने की उम्मीद है। क्योंकि, GIFT निफ्टी ने एक गैप अप पॉजिटिव स्टार्ट का संकेत दिया है। इस बीच, एशियाई बाजारों में आज कमजोरी रही, जबकि यूएस स्टॉक फ्यूचर्स ने शुक्रवार को ब्लड बाथ के बाद एक पॉजिटिव नोट पर ट्रेड शुरू किया। पिछले हफ्ते दलाल स्ट्रीट में क्या हुआ? दलाल स्ट्रीट यानी भारतीय इक्विटी मार्केट ने लगातार दूसरे सेशन में बढ़त के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क इंडेक्स कच्चे तेल की कीमतों पर चिंताओं के बावजूद बढ़त पर रहे। साप्ताहिक आधार पर, बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 1,335 अंक या 1.82% बढ़ गया, जबकि NSE निफ्टी 453 अंक या 2% ऊपर रहा। केवल शुक्रवार की बात करें तो उस दिन सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी का सिलसिला जारी रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 308 अंकों की बढ़त के साथ 74,459 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 116 अंकों की बढ़त के साथ 23,053 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स-निफ्टी के लिए आज के लिए क्या हैं संकेत गिफ्ट निफ्टी: गिफ्ट निफ्टी आज 23,291 स्तर के आसपास ट्रेडिंग कर रहा था, निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद होने से लगभग 205 अंक या 0.89% ऊपर था। यह घरेलू शेयर मार्केट के लिए अच्छी शुरुआत का संकेत है। अमेरिकी शेयर बाजार: वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स ने नए सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक नोट पर की, शुक्रवार की तेज बिकवाली के बाद मार्केट कैप में $ 1 ट्रिलियन से अधिक की गिरावट के बाद थोड़ी रिकवरी हुई है। डॉऊ जोन्स फ्यूचर्स 165 अंक से अधिक कारोबार कर रहा था। इस बीच, नैस्डैक फ्यूचर्स में भी रविवार शाम को लगभग 200 अंक की तेजी आई। एसएंडपी 500 फ्यूचर्स 30 अंक चढ़ा। एशियन मार्केट: दक्षिण कोरिया के कोस्पी ने नवंबर के पहले दिन शुरुआती कारोबार में 1.5% गिरने के बाद वापसी की। यह सूचकांक 0.46% से अधिक की बढ़त के साथ सोमवार को 5,700 के स्तर को पार कर गया। दूसरी ओर जापान का निक्केई 225 नीचे खुला। यह इंडेक्स 0.33% फिसलकर 63,082 पर आ गया। वहीं, ताइवान शेयर बाजार भी लाल रहा। इसमें सोमवार को सुबह के सत्र में ताइएक्स इंडेक्स 0.50% गिरकर 44,962 पर आ गया। ( डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है। )

स्रोत
Hindustan
लेखक: Drigraj Madheshia

संबंधित खबरें

'स्लीपी बाइडेन से मिली महंगाई', ट्रंप बोले ईरान वार खत्म होते ही सस्ता होगा तेल
बिजनेस

'स्लीपी बाइडेन से मिली महंगाई', ट्रंप बोले ईरान वार खत्म होते ही सस्ता होगा तेल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर निशाना साधते हुए महंगाई, तेल की कीमतों और ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप बोले ईरान वार खत्म होते ही तेल सस्ता होगा।

02-11-2026 04:47:20
स्रोत
क्या आप इस दिवाली कोई सुरक्षित गाड़ी लेना चाहते हैं? यहां देखें भारत एनकैप रेटेड 5-स्टार कारों की पूरी लिस्ट
बिजनेस

क्या आप इस दिवाली कोई सुरक्षित गाड़ी लेना चाहते हैं? यहां देखें भारत एनकैप रेटेड 5-स्टार कारों की पूरी लिस्ट

भारत के कार बाजार में खरीदारों की प्राथमिकताएं अब काफी बदल गई हैं। एक समय था जब कार खरीदते समय सबसे पहला सवाल यह होता था कि गाड़ी कितना माइलेज देती है? उस दौर में मारुति की हल्की और छोटी हैचबैक कारें काफी...

02-11-2026 04:47:14
स्रोत
ये है देश का सबसे अमीर हलवाई, दादा की विरासत को बढ़ाया आगे; अरबों में है इनकी नेटवर्थ
बिजनेस

ये है देश का सबसे अमीर हलवाई, दादा की विरासत को बढ़ाया आगे; अरबों में है इनकी नेटवर्थ

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ेंये है देश का सबसे अमीर हलवाई, दादा की विरासत को बढ़ाया आगे; अरबों में है इनकी नेटवर्थभारत में त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। त्योहारों के मौके पर सबसे ज्यादा मिठाइयों की...

02-11-2026 04:47:09
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें