जनता की आवाज़
Reporter Login
राजनीति

सोनिया गांधी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से की मुलाक़ात, मीसा भारती के आवास पर पहुंचकर जाना हाल

02-11-2026 03:03:11

सोनिया गांधी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से की मुलाक़ात, मीसा भारती के आवास पर पहुंचकर जाना हाल
ETV Bharat / bharat सोनिया गांधी ने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से की मुलाकात, मीसा भारती के आवास पर पहुंचकर जाना हाल लालू प्रसाद यादव को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद उन्हें पटना से दिल्ली लाया गया था. सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात ( Lalu Yadav X Handle ) By ETV Bharat Delhi Team Published : November 2, 2026 at 12:21 PM IST | Updated : November 2, 2026 at 12:41 PM IST 3 Min Read नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. सोनिया गांधी नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद मीसा भारती के सरकारी आवास पहुंचीं, जहां उन्होंने लालू यादव के स्वास्थ्य का जायजा लिया और उनका कुशलक्षेम जाना. लालू यादव ने X पर पोस्ट किया, 'आदरणीय श्रीमती सोनिया गांधी जी ने आवास का दौरा किया और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की. इस दौरान पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं. यह याद किया गया कि कैसे यूपीए सरकार के दौरान हमने युवाओं, किसानों, सैनिकों और आम आदमी के लिए पारदर्शी और जनहितकारी योजनाएं लागू कीं और कैसे एमजीएनआरईजीए, आरटीई और आरटीआई जैसे कानूनों के माध्यम से देशवासियों को सशक्त बनाया. सरदार मनमोहन सिंह जी के नेतृत्व में हमने बिहार के विकास के लिए 1 लाख 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक का योगदान दिया. लालू यादव से सोनिया गांधी ने की मुलाकात (ETV BHARAT) सेहत में सुधार जानकारी के मुताबिक, लालू प्रसाद यादव पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं. दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों की सलाह पर वह फिलहाल दिल्ली में ही आराम कर रहे हैं. सोनिया गांधी ने मीसा भारती के आवास पर लालू यादव से मुलाकात कर उनकी तबीयत के बारे में विस्तार से जानकारी ली. इस दौरान मीसा भारती और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे. मीसा भारती ने सोनिया गांधी को बताया कि लालू यादव की सेहत में सुधार हो रहा है और डॉक्टरों की निगरानी में उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है. कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करते हुए आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav X Handle) मुलाकात के दौरान तेजस्वी यादव भी रहे मौजूद (Lalu Yadav X Handle) काफी देर तक बातचीत मुलाकात के दौरान सोनिया गांधी ने लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई. इस दौरान माहौल आत्मीय और पारिवारिक रहा. सोनिया गांधी के पहुंचने पर मीसा भारती और उनके परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. लालू प्रसाद यादव से सोनिया गांधी की इस मुलाकात को दोनों परिवारों और राजनीतिक दलों के बीच पुराने संबंधों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है. लालू यादव के परिवार से भी मिलीं सोनिया गांधी (Lalu Yadav X Handle) पहले भी बिगड़ चुकी है तबियत इससे पहले गत जुलाई माह में रक्तचाप (BP) में उतार-चढ़ाव और इसीजी (ECG) में बदलाव के कारण उन्हें पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में भर्ती कराया गया था, जहां से बाद में उन्हें दिल्ली एम्स परामर्श के लिए ले जाने की सलाह दी गई थी. वहीं 2025 में लालू प्रसाद यादव की दिल्ली एम्स में सफल सर्जरी हुई थी. तब डॉक्टरों ने कहा था कि डायबिटीज के कारण जख्म भरने समय लग रहा है. लालू यादव के हाथ और पीठ के जख्म नहीं भर रहे थे, जिसकी वजह से उनकी सर्जरी करनी पड़ी. तीन अप्रैल को सर्जरी के बाद उन्हें पांच अप्रैल को आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था. इसे भी पढ़ें देवघर कोषागार घोटाले में लालू प्रसाद की जमानत के खिलाफ CBI की याचिका पर SC ने सुनवाई की लालू यादव के खिलाफ CBI की प्राथमिकी और आरोपपत्र रद्द करने से SC का इनकार Last Updated : November 2, 2026 at 12:41 PM IST For All Latest Updates

स्रोत
ETV Bharat
लेखक: ETV Bharat Delhi Team

संबंधित खबरें

रामलीला मैदान: कांग्रेस को क्या मिला, विपक्षी एकता की राह में क्या हैं चुनौतियां?
राजनीति

रामलीला मैदान: कांग्रेस को क्या मिला, विपक्षी एकता की राह में क्या हैं चुनौतियां?

रामलीला मैदान: कांग्रेस को क्या मिला, विपक्षी एकता की राह में क्या हैं चुनौतियां?इमेज स्रोत, Amarjeet Kumar Singh/Anadolu via Getty Imagesइमेज कैप्शन, कांग्रेस के नेतृत्व में हुई विपक्ष की इस महारैली में देश...

02-11-2026 04:49:30
स्रोत
अफजल बेग से लेकर GM शाह तक... नेकां से बगावत करने वालों का क्या हुआ हश्र? अब रुहुल्लाह पर टिकीं नजरें
राजनीति

अफजल बेग से लेकर GM शाह तक... नेकां से बगावत करने वालों का क्या हुआ हश्र? अब रुहुल्लाह पर टिकीं नजरें

रुहुल्ला मेहदी का नेशनल कॉन्फ्रेंस से संभावित इस्तीफा पार्टी के लिए चुनौती और उनके राजनीतिक भविष्य की अग्निपरीक्षा है। यह कदम जम्मू-कश्मीर की राजनीति में महत्वपूर्ण संदेश देगा, जबकि नेकां का इतिहास बड़े विद्रोहों के बावजूद कायम रहने का रहा है।

02-11-2026 04:49:18
स्रोत
अनंत सिंह को नोटिस: विधायकी पर जेडीयू के आरोप पर जवाब तलब.
राजनीति

अनंत सिंह को नोटिस: विधायकी पर जेडीयू के आरोप पर जवाब तलब.

मोकामा विधायक अनंत सिंह को विधानसभा का नोटिस, सदस्यता रद्द करने की मांग पर कार्रवाईUpdated: Mon, 2 Nov 2026 03:29 PM (IST)अनंत सिंहAnant Singh Notice: मोकामा विधायक अनंत सिंह को विधानसभा की ओर से नोटिस मिल...

02-11-2026 04:49:07
स्रोत

ताज़ा खबरें

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक
देश

यूरोप के सुपरमार्केट में अचानक हैक होने लगे फ्रीज, एक के बाद एक कई साइबर अटैक

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केट के फ्रिज और फ्रीजर साइबर हमलों का निशाना बने हैं. बेल्जियम, लक्जमबर्ग, स्वीडन और एस्टोनिया में स्टोर के कूलिंग सिस्टम का तापमान अचानक बढ़कर 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. इससे खाने-पीने की चीजें खराब होने का खतरा पैदा हो गया.

02-11-2026 08:47:33
स्रोत
सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन
देश

सहारनपुर में त्योहारों से पहले 46 कॉलोनियों में बिजली कटौती, मेंटेनेंस कार्य के चलते बिजली विभाग का शटडाउन

सहारनपुर में आगामी त्योहारों से पहले बिजली विभाग 46 कॉलोनियों में मेंटेनेंस कार्य कर रहा है, जिसके चलते अलग-अलग समय पर बिजली गुल रहेगी।HighLightsसहारनपुर की 46 कॉलोनियों में बिजली आपूर्ति बाधित।त्योहारों से...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?
देश

सांसद से गवर्नर पद तक... अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन से भारतवंशी ठोक रहे ताल?

अमेरिका में कई मौकों पर भारतवंशी नेताओं ने अपनी दमदार राजनीतिक उपस्थिति से इतिहास रच दिया है। ऐसे में अब सवाल है कि 2026 के इन मध्यावधि चुनावों में कौन-कौन से भारतीय दिग्गज किस पार्टी से मैदान में हैं?

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
देश

तिलक वर्मा कप्तान, दो आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले रजत पाटीदार उपकप्तान, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

इंडिया ए की टीम का ऐलाननई दिल्ली: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए सेलेक्टर्स ने भारत ए की एक बेहद संतुलित और मजबूत 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। कतर के दोहा में 19 से 29 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट
देश

Muzaffarpur News: दीपावली-छठ पर उत्तर बिहार के स्टेशनों पर नहीं मिलेंगे प्लेटफॉर्म टिकट

Muzaffarpur News: दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए रेलवे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था सख्त करेगा। प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री अस्थायी रूप से रोकी जाएगी और अलग प्रवेश द्वार, होल्डिंग एरिया, सीसीटीवी निगरानी तथा अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था होगी। त्योहार विशेष ट्रेनें भी यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देंगी।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं
देश

उत्तराखंड में एक दिसंबर से ही होगी जनगणना, कार्यक्रम में बदलाव नहीं

निदेशक जनगणना ईवा आशीष श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया है कि उत्तराखंड में जनगणना का कार्यक्रम यथावत है, जो 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक चलेगा। नागरिकों को 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा मिलेगी, किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की गई है।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान
देश

CONCOR Q2 Results: सरकारी कंपनी को ₹353 करोड़ का प्रॉफिट, ₹1.90 डिविडेंड का ऐलान

CONCOR Q2 Results: सरकारी लॉजिस्टिक्स और रेल ट्रांसपोर्टेशन कंपनी कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी CONCOR के दूसरी तिमाही के नतीजों में मुनाफा सालाना आधार पर 6.8% घटकर 353 करोड़ रुपये रह गया। रेवेन्यू में मामूली बढ़त दर्ज हुई। कंपनी ने 1.90 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। जानिए डिटेल।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?
देश

8th Pay Commission पर बड़ा अपडेट, एक साल पूरा होने पर 2 घंटे चली हाई लेवल मीटिंग; रंजना प्रकाश देसाई से क्या हुई बात?

th Pay Commission Latest News: आठवें वेतन आयोग के गठन के एक साल बाद, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन AIRF ने आयोग के साथ दो घंटे की उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में रेलवे कर्मचारियों के लिए बेहतर वेतन, भत्ते और कठिन कामकाजी परिस्थितियों में सुधार की जोरदार मांगें रखी गईं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति
देश

मुकेश अंबानी की दौलत में एक दिन में ₹52 हजार करोड़ का उछाल, बने सबसे ज्यादा दौलत कमाने वाले अरबपति

फोर्ब्स की लिस्ट में मुकेश अंबानी की संपत्ति 7.85 फीसदी बढ़कर 88.8 अरब डॉलर पहुंच गई। इस बढ़ोतरी के साथ वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 23वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, भारत के दूसरे बड़े उद्योगपति गौतम अडानी 79.12 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 26वें स्थान पर हैं।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News
देश

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, Cricket Hindi News

तिलक कप्तान, वैभव और अभिषेक भी शामिल; राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलानNov 02, 2026 06:50 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान India Squad For Rising Stars Asia Cup: राइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला
देश

करीना कपूर: क्या 'किंग' में नजर आएंगी एक्ट्रेस? शाहरुख के बर्थडे पर शेयर की फिल्म से जुड़ी पोस्ट! जानें मामला

आज बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के जन्मदिन पर कई सितारों ने उन्हें विश किया। इसी कड़ी में एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर कर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई दी। इस पोस्ट में करीना ने शाहरुख की आने वाली फिल्म 'किंग' को लेकर भी कुछ खास लिखा।

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस
देश

Moradabad News: बदलते मौसम में लाडले की सेहत को लेकर बरतें सावधानी, तेजी से हमला बोल रहा वायरस

Moradabad News: मंडलीय जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 20 से अधिक बच्चे पहुंचाए जा रहे आरएसवी (रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस) संक्रमण की शिकायत लेकरMoradabad News: गुलाबी ठंड के दस्तक देने के बाद मौसम में आ...

02-11-2026 08:47:32
स्रोत
⌂होम▤कैटेगरी↗ट्रेंडिंग▶वीडियो☰मेनू
आपका शहर · आपकी आवाज़

खबरों से रहें जुड़े

गोरखपुर और पूर्वांचल की खबरें,
अब आपकी होम स्क्रीन पर।

ऐप कैसे जोड़ें
  1. नीचे इंस्टॉल बटन दिखे तो उसे दबाएँ।
  2. या Chrome के ⋮ मेनू में Install app / Add to Home screen चुनें।
  3. इंस्टॉल होने के बाद जनमत आइकन से खबरें खोलें।

अलग App Store डाउनलोड की ज़रूरत नहीं।
सहेजी हुई खबरें देखें